UP: पंचायत चुनाव जीतीं तो शादी रोक मंडप से जीत का सर्टिफिकेट लेने गई दुल्हन

United States News News

UP: पंचायत चुनाव जीतीं तो शादी रोक मंडप से जीत का सर्टिफिकेट लेने गई दुल्हन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 63%

दुल्हन ने शादी की रस्म को बीच में ही रुकवा दिया और सीधे पहुंच गई मतगणना स्थल अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने. UttarPradesh PanchayatElection RE

यह मामला रामपुर के मिलक तहसील के गांव मोहम्मदपुर जदीद का है. जहां पर बारात यूपी के बरेली से आई हुई थी. शादी का मंडप सजा हुआ था और दुल्हन पूनम अपनी शादी की रस्में पूरी कर रही थी. उसी दौरान उसे यह पता चला कि पंचायत चुनाव में वो जीत गई है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और शादी की रस्मों को बीच में ही रोककर सीधे पहुंच गई मतगणना स्थल.

मतगणना केंद्र पर लाल जोड़े में सोने के आभूषणों से सजी-धजी दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया. लेकिन जब वहां पर लोगों को यह पता चला कि दुल्हन बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव में खड़ी हुई थी और उसकी जीत हुई तब हर कोई उसकी किस्मत की दाद देने लगा. पूनम ने पंचायत चुनाव में 601 मत हासिल किए उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी शंकुन्तला को 31 मतों से हराया. इस जीत के साथ ही पूनम की खुशी दोहरी हो गई है. बताया जा रहा है कि कुछ रस्में चल रही थी और कुछ पूरी हो चुकी थी. इस दौरान जैसे ही दुल्हन पूनम को अपनी जीत का पता चला वो सीधे मंडप से उठकर मतगणना स्थल पहुंची और अपना विजय प्रमाण पत्र लिया. वहीं इस जीत के बाद पूनम का कहना है कि एक तरफ शादी की खुशी और दूसरी तरफ में बीडीसी मेंबर के तौर पर चुना जाना. मैं यह पल कभी नहीं भूल सकती हूं. इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है, पूनम ने बताया कि शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं. मैं अपनी जीत का प्रमाण पत्र लेने आई हूं. गांव में विवाह समारोह चल रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी पंचायत चुनाव: 'दादी प्रधानी जीत गई हो' सुनते ही बुजुर्ग महिला प्रत्याशी ने तोड़ा दमयूपी पंचायत चुनाव: 'दादी प्रधानी जीत गई हो' सुनते ही बुजुर्ग महिला प्रत्याशी ने तोड़ा दमसुनरा देवी को जब अपने प्रधान बनने की खबर मिली तब वे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुनरा देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं. और उनका इलाज वाराणसी के मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल आईसीयू में चल रहा था.
Read more »

दिल्ली की जीत का एनालिसिस: पंजाब के बल्लेबाजों का फ्लॉप-शो पड़ा भारी, कैपिटल्स के बॉलर्स ने बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया; धवन-शॉ की फॉर्म ने जीत की नींव रखीदिल्ली की जीत का एनालिसिस: पंजाब के बल्लेबाजों का फ्लॉप-शो पड़ा भारी, कैपिटल्स के बॉलर्स ने बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया; धवन-शॉ की फॉर्म ने जीत की नींव रखीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की टीम शुरू से ही हावी रही। पंजाब के कप्तान मयंक को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज दिल्ली के बॉलर्स के आगे टिक नहीं सका। इसके बाद शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ शुरुआत ने दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी। आइए जानते हैं वो 5 पॉइंट जिसकी वजह स... | IPL 2021 Post Match Analysis, Indian Premier League, Indian Premier League 2021, IPL 2021 Live Cricket Scores, IPL 2021 Live Cricket Scores, IPL News, IPL Stats, IPL Schedules News, IPL Stats, Latest News and Updates on IPL 2021
Read more »

नियम तोड़ हो रही थी शादी: लोनावला के एक शादी में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग, शादी रुकवा प्रशासन ने लगाया 1 लाख 14 हजार रुपए का फाइननियम तोड़ हो रही थी शादी: लोनावला के एक शादी में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग, शादी रुकवा प्रशासन ने लगाया 1 लाख 14 हजार रुपए का फाइनमहामारी के इस काल में राज्य में सिर्फ 25 मेहमानों के साथ दो घंटे के भीतर शादियों को निपटाने का नियम है। इसके बावजूद लोग बेपरवाह होकर धूमधाम से शादियां कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिल स्टेशन लोनावला से सामने आया है। यहां के ग्रैंड विस्वा होटल में रविवार को 100 से ज्यादा लोग एक शादी समारोह में शामिल हुए और ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था। | Maharashtra Wedding Guidelines Violations In Lonavla; Case Filed Against Hotel Owner
Read more »

बिल-मेलिंडा गेट्स का शादी के 27 साल बाद तलाक का ऐलानबिल-मेलिंडा गेट्स का शादी के 27 साल बाद तलाक का ऐलानमेलिंडा साल 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी करने आई थीं। बिल के मुताबिक, 'उसके कई ब्वॉय फ्रेंड थे पर मेरे पास सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट था।' दोनों के बीच कई साल तक रोमांस चला, मगर बिल ने शादी नफा-नुकसान का हिसाब लगाकर की थी। हालांकि, अलग होने के बाद चैरिटी के काम करने वाले बिल-मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में दोनों साथ मिल कर काम करते रहेंगे।
Read more »

यूपी: लॉकडाउन के बीच पार्षद को जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, 16 गिरफ्तारयूपी: लॉकडाउन के बीच पार्षद को जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, 16 गिरफ्तारजानकारी मिली है कि दरियाबाद वार्ड नंबर 57 में पार्षद की मौत के बाद खाली पड़ी सीट पर चार मई को नगर निगम का उपचुनाव हुआ था, जिसमें 6 मई को निर्दलीय पार्षद फसाहत हुसैन को जीत हासिल हुई. अब उस जीत से उत्साहित पार्षद और उनके तमाम समर्थकों ने जोर-शोर से जश्न मनाया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:42:35