महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1495 मामले सामने आए हैं Mumbai Maharashtra coronavirus
कोरोना वायरस का प्रकोप महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 1500 नये मरीज सामने आए हैं. इसी के साथ सिर्फ महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या लगभग 26 हजार तक पहुंच गई है.
मुंबई में स्थिति ठीक नहीं है. यहां 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 40 लोगों की मौत हुई है. ये एक दिन में मुंबई में कोरोना वायरस मरने वालाों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1495 मामले सामने आए हैं. ये पिछले दिनों में एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 54 लोगों की मौत हुई है. राज्य में जिन 54 लोगों की मौत हुई है उनमें मुंबई में 40, पुणे में 6, जलगांव में 2, सोलापुर में 2, औरंगबाद में 2, एक वसई विरार में और एक रत्नागिरी में है. इसी के साथ महाराष्ट्र में अबतक कोरोना संक्रमण से 975 लोगों की मौत हो चुकी है.महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का आंकड़ा 25 हजार को पार कर गया है और अब यह 26 हजार को छूने वाला है. राज्य में कोरना वायरस के कुल 25922 केस हैं.देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां पर पिछले 24 घंटों में कुल 40 लोगों की मौत हुई है. चिंताजनक बात ये है कि ये आंकड़ा एक दिन में मरने वालों का सबसे बड़ी संख्या है. 24 घंटे में महाराष्ट्र में कुल 800 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. इसी के साथ महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 15747 हो गई है. सिर्फ मुंबई में ही अबतक 596 लोगों की मौत हो चुकी है.इस बीच कोरोना से जंग में मुंबई पुलिस के एक और अधिकारी की मौत हो गई है. मुंबई पुलिस ने कहा कि सेवारी पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई की अस्पताल में मौत हो गई है. महाराष्ट्र के डीजीपी और मुंबई पुलिस की पूरी टीम ने इस पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी है और कहा है कि उनके सेवा और समर्पण भाव को महाराष्ट्र पुलिस और जनता हमेशा याद रखेगी.महाराष्ट्र में अबकर 5547 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है और उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है. इस वक्त 2,98,213 लोगों को होम क्वारनटीन में रखा गया है, जबकि 14,627 विशेष सुविधा युक्त केंद्रों में क्वारनटीन हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आंखों में मौजूद एस-2 रिसेप्टर से भी शरीर में घुस सकता है कोरोनाआंखों में मौजूद एस-2 रिसेप्टर से भी शरीर में घुस सकता है कोरोना CoronavirusOutbreakindia CoronaVirusOutbreak CoronaUpdate Lockdown Coronavirus CoronaHotSpots COVID19 PMOIndia MoHFW_INDIA
Read more »
कोरोना: क्या लॉकडाउन में 'डायमंड सिटी' ने अपनी चमक खो दी है?प्रवासी मज़दूरों के कंधों पर टिका सूरत का हीरा और कपड़ा व्यवसाय अब फिर से कब तक पहले जैसा होगा?
Read more »
वुहान की तर्ज पर मुंबई में बन रहा हॉस्पिटल, ये है कोरोना से निपटने की तैयारी
Read more »
कोरोना के संकट में भी रिटर्न के मामले में दुनिया में टॉप 5 में रिलायंसरिलायंस ही शेयर बाजार में वह कंपनी थी, जिसकी उछाल के चलते शेयर बाजार भी संभलता दिखा। शेयर बाजार में आई कुल तेजी में रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस का ही 58 फीसदी का योगदान रहा है।
Read more »
महाराष्ट्र: पुणे में कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, बच्चे नेगेटिवविश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बताई गई सावधानियों का ध्यान रखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का प्रसव कराया. महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया.
Read more »
कोरोना अपडेट: वुहान के सभी नागरिकों के कोरोना टेस्ट की योजना - BBC Hindi''आत्म निर्भर भारत ही एक रास्ता है.'' पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन. Live अपडेट्स:- Lockdown4 PMModi NarendraModi
Read more »
