Pune के इंदिरा आईवीएफ में कोरोना से संक्रमित एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, बच्चे नेगेटिव (PKhelkar)
कोरोना वायरस की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर है. सूबे में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. प्रदेश में अब तक कोरोना के लगभग 24,000 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
कोरोना से मरीज ठीक भी हो रहे हैं. इन सबके बीच पुणे के इंदिरा आईवीएफ में कोरोना से संक्रमित एक 34 साल की महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. जानकारी के अनुसार शरीर में सूजन और तकलीफ थी. पेट में जुड़वा बच्चे होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर के कारण उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे उपचार के लिए इंदिरा आईवीएफ में भर्ती कराया गया.यह महिला कोरोना हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित इलाके से आई थी, इसलिए सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा गया. महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसे इलाज के लिए सी-सेक्शन में भर्ती किया गया. विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बताई गई सावधानियों का ध्यान रखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का प्रसव कराया. महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया.दोनों ही नवजात बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ बताए जाते हैं. दोनों नवजात बच्चों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इन्हें मां से अलग रखा जा रहा है. बता दें कि मुंबई के बाद पुणे प्रदेश का सर्वाधिक प्रभावित शहर है. शहर में कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जहां से केवल आपातकालीन स्थिति में ही जाने की इजाजत दी जा रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किसी ने सिलिंडर बेचा तो किसी ने बर्तन और चूल्हा...फिर निकल पड़े अपनी राहकिसी ने सिलिंडर बेचा तो किसी ने बर्तन और चूल्हा। कोई बिस्तर बेच आया तो किसी ने टीवी, रेडियो, जूते और जरूरत का अन्य सामान
Read more »
कीवी कप्तान ने मांगी नौकरी, कोहली और स्मिथ ने ले लिए मजेस्टीव स्मिथ ने अपने रिप्लाई में विलियमसन को कॉफी पर डिजाइन बनाने की सलाह भी दे डाली। स्मिथ के अलावा न्यूजीलैंड के 6 फीट 2 इंच लंबे जेम्स नीशम ने भी विलियमसन की पोस्ट पर कमेंट किया।
Read more »
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से क्या कहा, मुख्यमंत्रियों ने मोदी से क्या कहाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों की बैठक में जो अहम बातें कहीं, वो क्या हैं.
Read more »
लॉकडाउन ने किया परेशान, बीजेपी शासित राज्यों ने भी पीएम के सामने रखी 'आर्थिक' डिमांडकोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश भर में लागू लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जो पिछली बार से काफी अलग थी. गैर-बीजेपी सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने सुझाव रखने के साथ केंद्र से कई बातों की मांग भी कर डाली.
Read more »
चीन ने फिर की हिमाकत, LAC आ रहे चीनी हेलीकॉप्टरों को भारतीय वायुसेना ने रोकापिछले दिनों भारतीय क्षेत्र के करीब चीनी सैन्य हेलिकॉप्टर उड़ान भरते दिखाई दिए थे और वो भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन कर सकते थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने लद्दाख सेक्टर में लड़ाकू विमानों को तैनात किया है.
Read more »
ऑनलाइल कक्षाओं से बच्चों की सेहत हो रही खराब, अभिभावकों ने की बंद कराने की मांगऑनलाइल कक्षाओं से बच्चों की सेहत हो रही खराब, अभिभावकों ने की बंद कराने की मांग lockdown OnlineClasses HRDMinistry DrRPNishank
Read more »
