महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, नेता प्रतिपक्ष का बेटा BJP में शामिल

United States News News

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, नेता प्रतिपक्ष का बेटा BJP में शामिल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

महाराष्ट्र से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर चुनाव प्रचार में लग गए हैं और दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने का सिलसिला भी जोर पकड़ने लगा है. हर रोज किसी न किसी पार्टी में दूसरी पार्टी के नेता शामिल हो रहे हैं.

पार्टी बदलने के दौर में महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता के बेटे बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पार्टी सुजय को अहमदनगर लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है. फिलहाल यहां से बीजेपी के ही मनसुखलाल गांधी सांसद हैं. #Maharashtra: Sujay Vikhe Patil joins BJP in presence of Chief Minister Devendra Fadnavis. He is son of Radhakrishna Vikhe Patil, senior Congress leader and Leader of Opposition in Maharashtra Assembly. pic.twitter.com/6Cr4eez99R — ANI March 12, 2019सुजय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए. कहा जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने और उन्हें अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिए जाने की खबर पर खुद पार्टी में खासी नाराजगी है. सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी के समर्थक सुजय के पार्टी में शामिल कराए जाने को लेकर विरोध कर रहे हैं. दूसरी तरफ सुजय के कांग्रेस छोड़ने के पीछे के कारणों के बारे में सूत्र बताते हैं कि राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने बेटे सुजय से लिए अहमदनगर लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ करार होने और यह सीट एनसीपी के खाते में चले जाने के बाद सुजय पाटिल को तगड़ा झटका लगा. दूसरी ओर, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार की ओर से कहा गया था कि सुजय विखे पाटिल को यहां से उनकी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने सुजय को बीजेपी में शामिल होने से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की थी. राधाकृष्ण विखे पाटिल को इसके लिए दिल्ली भी बुलाया गया था. उन्होंने एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी, लेकिन बातचीत का कोई समाधान नहीं निकल सका.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA''कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA'2019 Lok Sabha Election से पहले दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त उथल-पुथल है। आप के 9 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Read more »

भाजपा में जाने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस में ही रहेंगे अल्पेश ठाकोरभाजपा में जाने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस में ही रहेंगे अल्पेश ठाकोरअल्पेश ठाकोर के अनुसार वह स्वयं असमंजस में थे लेकिन कांग्रेस आलाकमान समर्थकों और ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस छोड़ने की इच्छा को त्याग दिया।
Read more »

महाराष्ट्र में MNS को बड़ा झटका, शिवसेना में शामिल होंगे शरद सोनवाने– News18 हिंदीमहाराष्ट्र में MNS को बड़ा झटका, शिवसेना में शामिल होंगे शरद सोनवाने– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को बड़ा झटका लगा है. एमएनएस विधायक शरद सोनवाने रविवार को शिवसेना में शामिल होंगे. शरद सोनवाने महाराष्ट्र के जुन्नर विधानसभा से विधायक हैं.
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

दिल्ली-हरियाणा में 12 मई को वोटिंग, हिमाचल में 19 मई को पड़ेंगे वोटदिल्ली-हरियाणा में 12 मई को वोटिंग, हिमाचल में 19 मई को पड़ेंगे वोटलोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और 7 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. 11 अप्रैल से 19 मई तक लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाने हैं जबकि मतगणना के लिए 23 मई की तारीख तय की गई है. राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 12 मई को होने वाले छठे चरण में वोट डाले जाएंगे.
Read more »

महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP में हुआ सीटों का बंटवारा! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनावमहाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP में हुआ सीटों का बंटवारा! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनावमहाराष्ट्र में यूपी के बाद देश में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इनमें से 41 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को केवल छह सीटें मिली थीं. बता दें, पिछले महीने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि आगामी लोकसभा में भाजपा के खिलाफ महाराष्ट्र में महागठबंधन के लिए कोशिश जारी हैं. उन्होंने कहा था, हम आरएसएस से लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे. हम उनकी विचारधारा को नहीं मनाते, एक समान विचारधारा वाली पार्टियों को इससे लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए.
Read more »

सीबीआई में रिश्वतखोरी को लेकर विवादों में रहे राकेश अस्थाना समेत 3 अफसरों को शीर्ष वेतनमानसीबीआई में रिश्वतखोरी को लेकर विवादों में रहे राकेश अस्थाना समेत 3 अफसरों को शीर्ष वेतनमानIPS Rakesh Asthana among the 3 officers who get top pay scale | राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सीबीआई के पूर्व चीफ आलोक वर्मा से टकराव को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्र ने उन्हें 18 जनवरी को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (बीसीएएस) का महानिदेशक बनाया
Read more »

गुजरात में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, 4 दिन में तीसरे विधायक ने छोड़ी पार्टीगुजरात में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, 4 दिन में तीसरे विधायक ने छोड़ी पार्टीलोकसभा चुनाव के मौसम में गुजरात में कांग्रेस से नाराज विधायक लगातार पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. पिछले चार दिन में तीसरे विधायक ने पार्टी को अलविदा कह दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:48