भाजपा में जाने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस में ही रहेंगे अल्पेश ठाकोरINCIndia BJP4India
गुजरात में कांग्रेस की आतंरिक खींचतान से नाराज चल रहे विधायक अल्पेश ठाकोर ने पार्टी नहीं छोड़ने का फैसला किया है। अल्पेश ने यह दावा भी किया कि उन्हें भी मंत्री पद का ऑफर मिला था। पत्नी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए अल्पेश ने कहा कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगी। वह खुद भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे है। गौरतलब है कि अल्पेश और उनके समर्थक विधायक धवल सिंह झाला, चंदन सिंह ठाकोर के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें थीं। नई दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक के बाद राधनपुर के विधायक अल्पेश ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें सच नहीं हैं। अल्पेश के अनुसार शुक्रवार तक वह स्वयं भी असमंजस में थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान, अपने समर्थकों और ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस छोड़ने की इच्छा को त्याग दिया। अल्पेश का दावा है कि उन्हें छह महीने पहले ही मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने जनता के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला किया। अल्पेश ने कहा कि मंत्री बनना सबको अच्छा लगता है, लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं है।.
गुजरात में कांग्रेस की आतंरिक खींचतान से नाराज चल रहे विधायक अल्पेश ठाकोर ने पार्टी नहीं छोड़ने का फैसला किया है। अल्पेश ने यह दावा भी किया कि उन्हें भी मंत्री पद का ऑफर मिला था। पत्नी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए अल्पेश ने कहा कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगी। वह खुद भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे है। गौरतलब है कि अल्पेश और उनके समर्थक विधायक धवल सिंह झाला, चंदन सिंह ठाकोर के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें थीं। नई दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक के बाद राधनपुर के विधायक अल्पेश ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें सच नहीं हैं। अल्पेश के अनुसार शुक्रवार तक वह स्वयं भी असमंजस में थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान, अपने समर्थकों और ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस छोड़ने की इच्छा को त्याग दिया। अल्पेश का दावा है कि उन्हें छह महीने पहले ही मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने जनता के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला किया। अल्पेश ने कहा कि मंत्री बनना सबको अच्छा लगता है, लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेठी में गांधी परिवार को हराने की कोशिश में लगी बीजेपीरायबरेली के बाद नरेंद्र मोदी अब कांग्रेस के दूसरे सबसे अहम गढ़ का रुख़ कर रहे हैं.
Read more »
तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक- Amarujalaइन दोनों विधायकों का कहना है कि वे आदिवासियों के हित और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए कांग्रेस छोड़, टीआरएस में शामिल हो रहे हैं।
Read more »
मेईतेई समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शनशेड्यूल ट्राइब डिमांड कमेटी का कहना है कि मणिपुर का सबसे बड़ा समुदाय होने के बावजूद मेईतेई लोगों पर अवैध प्रवासियों के आने की वजह से विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है.
Read more »
गोरखपुर की 'घर वापसी' कराने में जुटे योगी आदित्यनाथ, 'सियासी दुश्मन' से मिलाया हाथउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी परंपरागत गोरखपुर लोकसभा सीट को सपा से छीनने की रणनीति में जुट गए हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सपा के निषाद कार्ड के जरिए ही अखिलेश यादव को मात देने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है.
Read more »
कांचीपुरम में बोले प्रधानमंत्री- विपक्षी नेताओं में लगी है मोदी को गाली देने की होड़कांचीपुरम की जनता के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम तमिलनाडु में रक्षा कॉरिडोर बनाने भी जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में ही हो सके. पिछली सरकारों ने न मजबूत भारत का निर्माण किया और न ही सुरक्षाबलों को मजबूती देने का काम किया.
Read more »
'कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA'2019 Lok Sabha Election से पहले दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त उथल-पुथल है। आप के 9 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Read more »
