फेडरल बैंक के शाखा प्रबंधक आरोपी गिरिजा शंकर को एसटीएफ ने सोना लेकर भागने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोना बेचने के पैसे से सुशांत गोल्फ सिटी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया और ट्रोनिका प्रॉपर्टी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई।
ज्ञानेश्वर प्रसाद, लखनऊ: महाराष्ट्र के फेडरल बैंक से ढाई करोड़ का सोना लेकर भागे फेडरल बैंक के ब्रांच मैनेजर को एसटीएफ ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी के पास से दबोच लिया। उसके पास से तीन एटीएम, 500 रुपये व अन्य दस्तावेज मिले हैं। वह ठाणे थाने से वांछित चल रहा था। एसटीएफ ने आरोपित को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है। जौनपुर के मछली शहर स्थित कुंवरपुर निवासी गिरिजा शंकर तिवारी गोमतीनगर इलाके में रह रहा था। वह वर्ष 2021 में महाराष्ट्र के ठाणे स्थित फेडरल बैंक में ब्रांच मैनेजर था। बैंक में कार्यरत रहने के दौरान वह ग्राहकों से कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन देने के लिए गोल्ड जमा करवाता रहा, लेकिन ग्राहकों से लिए गए गोल्ड को बैंक में जमा करने के बजाए वह उसे अपने पास ही रखे रहा। गोल्ड लोन की धनराशि भी ग्राहकों को उसने अपने पास से दी थी। बाद में वह करीब ढाई किलो का गोल्ड लेकर बैंक से फरार हो गया था। बैंक प्रबंधन की ओर से उसके खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। ठाणे थाने की पुलिस और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच उसे तलाश रही थी। इसी बीच महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच को उसके लखनऊ में होने की सूचना मिली। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने एसटीएफ से संपर्क किया। एसटीएफ के डीएसपी प्रमेश कुमार शुक्ल की टीम ने आरोपित गिरिजा शंकर को रेडार पर लिया और शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि उसके खिलाफ ठाणे थाने में जालसाजी के तीन मामले दर्ज हैं।सोना बेचकर बन गया प्रॉपर्टी डीलरबैंक में गिरवी रखा सोना लेकर भागे आरोपित गिरिजाशंकर ने सोना बेचकर रकम हासिल की और प्रॉपर्टी डीलिंग शुरू कर दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसी रकम से उसने ट्रोनिका प्रॉपर्टी सोल्यूशन प्रा.
लि. के नाम से फर्म बनाई और लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी व उसके आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी डीलिंग शुरू कर दी थी। अब सुशांत गोल्फ सिटी भी उसकी कुंडली खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने इससे पहले किन लोगों के साथ फ्रॉड किया है।कई बैंकों में कार्यरत रहा है आरोपितपूछताछ में आरोपित गिरिजा ने एसटीएफ को बताया कि वह वर्ष 2009 से निजी बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों में बतौर ब्रांच मैनेजर कार्यरत रहा है। एसटीएफ अब उन बैंकों व फाइनेंस कंपनियों के प्रबंधन से संपर्क कर रही है, जहां वह कार्यरत रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि फेडरल के अलावा उसने और कहां-कहां का फर्जीवाड़ा किया है। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच अब उस शख्स को भी तलाश रही है, जिसे आरोपित ने सोना बेचा था।
Lucknow Crime News Lucknow Bank Manager Arrest Crime News In Hindi UP News Hindi लखनऊ क्राइम न्यूज लखनऊ में चोरी बैंक मैनेजर ढाई करोड़ का सोना लेकर भागा लखनऊ में चोर बैंक मैनेजर गिरफ्तार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
News Updates: झारखंड में 13 मई से खुलेंगे स्कूल; मुंबई एयरपोर्ट से तीन दिन में 7.44 करोड़ का सोना जब्तNews Updates: झारखंड में 13 मई से स्कूल खुलेंगे। उधर मुंबई एयरपोर्ट से तीन दिन में 7.44 करोड़ रुपये का सोना और 12 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पढ़ें बड़ी खबरें
Read more »
यूपी: पांचवें चरण की तपिश का केंद्र बना लखनऊ, आज आएंगे खरगे, 16 मई को केजरीवाल और मोदी होंगे शहर मेंपांचवे चरण में चुनावी सरगर्मी का केंद्र अब लखनऊ बन गया है। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता लखनऊ के आसपास प्रचार करते हुए दिखेंगे।
Read more »
महाराष्ट्र के नांदेड में इनकम टैक्स की रेड, 72 घंटे की छापेमारी में मिली 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्तिIncome Tax Raid: महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश समेत 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली है।
Read more »
यहां एक वक्त की रोटी नहीं, वहां दुबई में छाप रहे पैसा… PAK नेताओं की खुली पोलदुबई में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदने का काम पाकिस्तानियों ने किया है। 2020-22 तक में 17 हजार पाकिस्तानियों ने दुबई में महंगी-महंगी प्रॉपर्टी खरीदने का काम किया।
Read more »
IPL 2024: जीत के साथ खत्म हुआ लखनऊ का सफर, रोहित-नमन की अर्धशतकों के बावजूद मुंबई को मिली सीजन की 10वीं हारलखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
Read more »
ढाई करोड़ के गोल्ड लेकर भागने वाला बैंक का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार, UPSTF और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाईसाल 2023 में गिरजा शंकर तिवारी करीब ढाई करोड़ के गोल्ड को लेकर फरार हो गया था. इसके बाद वह लखनऊ आ गया. यहां उसने ढाई करोड़ के गोल्ड को बेचकर ट्रॉनिका प्रॉपर्टी सॉल्यूशंस के नाम से रियल एस्टेट का कारोबार करने लगा था. इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस फेडरल बैंक के पूर्व मैनेजर गिरजा शंकर तिवारी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी.
Read more »
