महाराष्ट्र: शादी के कार्ड पर नाम को लेकर विवाद, व्हाट्सऐप स्टेटस पर दी धमकी, फिर 3 की बेरहमी से हत्या

Dhule Engagement Ceremony News

महाराष्ट्र: शादी के कार्ड पर नाम को लेकर विवाद, व्हाट्सऐप स्टेटस पर दी धमकी, फिर 3 की बेरहमी से हत्या
Maharashtra CrimeStabbing IncidentGroup Fight
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 41 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

महाराष्ट्र के धुले में एक सगाई समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र के धुले में एक सगाई समारोह मातम में बदल गया. सगाई और हल्दी की तैयारियों के बीच दो ग्रुप में बहस हो गई और इस दौरान तीन लोगों को धारदार हथियारों से मार दिया गया. वहीं, तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है.

और पढ़ेंये घटना धुले के पिंपलनेर तालुका के नीलकंठ नगर की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि शादी के कार्ड में नाम छपने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है किदेवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई, जबकि पंकज अशोक गिर, सुरेश सुपदुगीर और सागर गोसावी घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तारमृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Maharashtra Crime Stabbing Incident Group Fight Murder Case Police Investigation Nilkanth Nagar Pimpalner Taluka Wedding Card Dispute Weapon Attack Criminal Case Injured Treatment

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 09:57:16