‘AI बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर सकता’, एआई समिट में बोले ऋषि सुनक Rishi Sunak Said AI can do anything expect controlling Delhi Traffic
"दिल्ली की ट्रैफिक जाम की समस्या हर दिन आम नागरिक तो झेल ही रहे हैं, लेकिन इसमें कल एक बड़े नेता को भी फंसना पड़ा. दरअसल, नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट चल रही है.Advertisment इस समिट में शामिल होने दुनिया के कई देशों के प्रमुख नेता आए हैं.
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए. दिल्ली के जाम के चलते उन्हें समिट में पहुंचने में कुछ मिनट की देरी हो गई. एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन... ऋषि सुनक जैसे ही वहां पहुंचे मजाकिया अंदाज में माफी मांगी. उन्होंने कहा, "सॉरी, हम कुछ मिनट लेट हो गए और ये पूरी तरह मेरी गलती है. एआई बहुत कुछ कर सकता है, जैसा कि हमने इस हफ्ते देखा, लेकिन अभी तक वो दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता. इसलिए, अभी बहुत काम करना बाकी है." ऋषि सुनक की यह बात सुनकर सब हंस पड़े. हालांकि, उनकी इस बात तो तंज के रूप में भी देखा जा सकता है. भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया यही नहीं ऋषि सुनक ने अपने हल्के-फुल्के मजाक को जारी रखते हुए कहा कि भारत ने एआई की दौड़ में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया. इस दौरान सुनक ने यह भी याद दिलाया कि इंग्लैंड अभी भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे आगे है. ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है. उन्होंने प्रौद्योगिकी के विकास और उपयोग के लिए देश के अथक प्रयासों की सराहना की. भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों पर ऋषि सुनक ने कहा कि इस सप्ताह जो कुछ भी देखने को मिला है, वह असाधारणता का एक बेहतरीन उदाहरण है, न केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का, बल्कि इस तकनीक को विकसित करने और इसका उपयोग करने के लिए आप सभी की ऊर्जा का भी, जो दुनिया में कहीं और नहीं है. यह एक बहुत ही खास बात है. यही कारण है कि स्टैनफोर्ड के अनुसार, भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों में से एक पर पहुंच गया है, जिस पर आप में से कई लोगों को गर्व होना चाहिए. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Today AI Summit: सरकार या प्राइवेट सेक्टर, कौन लाएगा AI क्रांतिIndia Today AI Summit 2026 में नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत ने हिस्सा लिया है. उन्होंने बताया कि किस तरह से भारत सरकार AI क्रांति के लिए आंत्रोप्रेन्योर्स के साथ मिलकर काम कर रही है. वहीं दुनिया के मुकाबले भारत कैसे मजबूत स्थिति में है. साथ ही उन्होंने AI इम्पैक्ट समिट को लेकर भी बातचीत की है.
Read more »
चीनी रोबोट्स का इंसानों जैसा डांस वायरल: बच्चों के साथ मार्शल आर्ट्स भी किया, एक्सपर्ट्स बोले-चीन ने रोबोटि...AI policy expert Ramesh Srinivasan warns that China’s fast progress in humanoid robotics could transform industry, farming, jobs and warfare, raising serious ethical and social questions about the future of AI.
Read more »
India Today AI Summit: AI के कंट्रोल में कितनी सेफ हैं हमारी पर्सनल चैट्स और डेटाAI लोगों की लाइफ का हिस्सा बनता जा रहा है. एक वक्त पर ऐसा इंटरनेट और स्मार्टफोन्स के लिए कहा जाता है, लेकिन अब AI भी हमारी रोजमर्रा की लाइफ का पार्ट होता जा रहा है. ऐसे में हमारी पर्सनल डिटेल्स कितनी सेफ है. इस टॉपिक पर India Today AI Summit में खास बातचीत हुई है.
Read more »
AI समिट में बड़ा ऐलान, Nokia और HMD के फीचर फोन में मिलेगा Sarvam AIAI का नाम आते ही हमारी नजर में हाई-एंड फोन या फिर लैपटॉप आते हैं. क्या हो अगर आपको फीचर फोन्स में AI मिलने लगे. आने वाले दिनों में ऐसा होने वाला है. इसके लिए Nokia के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने Sarvam AI के साथ पार्टनरशिप की है. दोनों ही ब्रांड्स के फीचर फोन में AI चैटबॉट मिलेगा, जो रियल टाइम में काम करेगा.
Read more »
सर्वम AI: भारत की स्वदेशी AI कंपनी, ChatGPT को टक्करबेंगलुरु की कंपनी सर्वम AI ने भारतीय भाषाओं पर केंद्रित अपना AI मॉडल पेश किया है, जो ChatGPT, जैमिनी और डीपसीक जैसे वैश्विक मॉडलों से बेहतर प्रदर्शन करता है। इंडिया AI इंपैक्ट समिट में लॉन्च किए गए सर्वम-30B और सर्वम-105B मॉडल, 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं और भारत सरकार के इंडिया AI मिशन का हिस्सा हैं। यह पहल भारतीय भाषाओं और आम लोगों के लिए AI को सुलभ बनाने का प्रयास है।
Read more »
भारत और UAE की आसमान छूती दोस्ती, AI इम्पैक्ट समिट 2026 से चमकी बुर्ज खलीफा इमारत, देखिए शानदार वीडियोBurj Khalifa AI Summit Celebrations: दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026 की पूरी विश्व भर में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
