AI का नाम आते ही हमारी नजर में हाई-एंड फोन या फिर लैपटॉप आते हैं. क्या हो अगर आपको फीचर फोन्स में AI मिलने लगे. आने वाले दिनों में ऐसा होने वाला है. इसके लिए Nokia के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने Sarvam AI के साथ पार्टनरशिप की है. दोनों ही ब्रांड्स के फीचर फोन में AI चैटबॉट मिलेगा, जो रियल टाइम में काम करेगा.
Sarvam AI और HMD Global ने एक बड़ा ऐलान किया है. दोनों कंपनियां मिलकर फीचर फोन्स पर AI को लेकर आ रही हैं. इस पार्टनरशिप के तहत HMD और Nokia के फीचर्स फोन्स पर AI चैट का विकल्प मिलेगा. इसका ऐलान AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ है.
16 फरवरी को शुरू हुआ ये इवेंट 20 फरवरी तक चलेगा. और पढ़ेंइसमें देश और दुनिया के तमाम दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. AI को नोकिया और HMD के फीचर्स फोन्स पर लाने के अलावा Sarvam AI को वीइकल इंफॉर्मेशन सिस्टम पर लाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है.फीचर फोन में मिलेगा AI चैटबॉटसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में HMD Global ने भारतीय टेक फर्म Sarvam AI के साथ पार्टनरशिप की जानकारी दी है. इस पार्टनरशिप के तहत HMD और Nokia के फीचर फोन्स में Sarvam AI चैटबॉट दिया जाएगा. इसकी वजह से यूजर्स को AI टूल एक्सेस करने के लिए स्मार्टफोन या लैपटॉप की जरूरत नहीं होगी. यह भी पढ़ें: HMD ने लॉन्च किए दो फोन्स, 1000 रुपये से कम है कीमत, मिलेंगे कॉल रिकॉर्डिंग समेत कई फीचरHMD ग्लोबल का कहना है कि यूजर्स इस AI चैटबॉट से रियल टाइम में कन्वर्सेशन कर सकेंगे. Sarvam का AI चैटबॉट मल्टीपल लैंग्वेज में मिलेगा. जिसकी वजह से लोगों को अपनी भाषा में AI एक्सेस करने का मौका मिलेगा. हालांकि, किन भाषाओं को सपोर्ट मिलेगा इसकी जानकारी नहीं है. Advertisement हर डिवाइस में AI इंटीग्रेशन चाहती है कंपनी भारतीय बाजार में HMD उन गिन चुने प्लेयर्स में से एक है, जो अभी भी फीचर फोन्स पर फोकस कर रहे हैं. कंपनी ने हाल में ही एक हाईब्रिड फोन भी लॉन्च किया था, जिसे काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है.यह भी पढ़ें: Nokia जैसा फोन लेकर आई HMD, कीमत 4 हजार रुपये से भी कम, दमदार हैं फीचर्स वहीं AI इम्पैक्ट समिट में Sarvam में Edge AI के प्रमुख ने कहा था कि कंपनी सभी फोन, लैपटॉप, कार और यहां तक कि न्यू जनरेशन डिवाइसेस में Edge AI को इंटीग्रेट करना चाहती है. AI इम्पैक्ट समिट में Sarvam AI ने अपने AI स्मार्ट ग्लासेस का ऐलान किया है. कंपनी ने Sarvam Kaze को दिखाया भी है, जिसे कंपनी मई में लॉन्च करने वाली है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
HMD Global AI Feature Phones Sarvam AI Collaboration HMD Global Sarvam AI Partnership AI-Enabled Feature Phones Sarvam AI Devices India HMD Global India AI Plans Affordable AI Phones India AI Summit 2026 Tech Launches Next-Gen Feature Phones With AI India AI Ecosystem 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AI Impact Summit: भारतीय कंपनी ने दिखाए अपने पहले AI स्मार्ट ग्लासेस; PM मोदी ने आजमायाSarvam AI ने सोमवार को AI Impact Summit 2026 को अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस दिखाए। कंपनी ने जानकारी कि अब वह हार्डवेयर मैन्युफैक्चर भी करेगी। इसकी शुरुआत Sarvam Kaze से होगी। ये कंपनी के स्मार्ट ग्लासेस होंगे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
Read more »
पहिले अजित पवारांच्या बारामतीत, भारतातील दुसरे मोठे AI डेटा सेंटर कुठे उभारणार? 9100000000000 रुपयांची महागुंतवणूक!भारतातील सर्वात मोठे AI डेटा सेंटर पुण्यात उभारले जाणार आहे. डेटा सेंटरसह भारतात AI सिटी उभारण्यासाठी 9100000000000 रुपयांची महागुंतवणूक करण्यात आली आहे.
Read more »
India Today AI Summit: सरकार या प्राइवेट सेक्टर, कौन लाएगा AI क्रांतिIndia Today AI Summit 2026 में नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत ने हिस्सा लिया है. उन्होंने बताया कि किस तरह से भारत सरकार AI क्रांति के लिए आंत्रोप्रेन्योर्स के साथ मिलकर काम कर रही है. वहीं दुनिया के मुकाबले भारत कैसे मजबूत स्थिति में है. साथ ही उन्होंने AI इम्पैक्ट समिट को लेकर भी बातचीत की है.
Read more »
चीनी रोबोट्स का इंसानों जैसा डांस वायरल: बच्चों के साथ मार्शल आर्ट्स भी किया, एक्सपर्ट्स बोले-चीन ने रोबोटि...AI policy expert Ramesh Srinivasan warns that China’s fast progress in humanoid robotics could transform industry, farming, jobs and warfare, raising serious ethical and social questions about the future of AI.
Read more »
बटन वाले फोन में AI असिस्टेंट देने की तैयारी, भारतीय कंपनी Sarvam AI की बड़ी तैयारी जिससे कार-लैपटॉप में भी मिलेगी सुविधाक्या साधारण बटन वाले फोन भी स्मार्ट हो सकते हैं? Sarvam AI अपने AI मॉडल्स को नोकिया फीचर फोन और HMD फोन्स में लाने की योजना बना रही है। ये 'एज मॉडल्स' (Edge Models) ऑफलाइन भी काम कर सकते हैं।यूजर एक बटन दबाकर अपनी लोकल भाषा में सरकारी योजनाओं या मार्केट की जानकारी ले...
Read more »
भारत की विशलिस्ट में फुल कंट्रोल वाला इंडिपेंडेंट AI, किसके हाथ में होगा 'किल स्विच'; क्या है पूरी प्लानिंग?भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के भविष्य को विदेशी AI सिस्टम पर निर्भर न करते हुए, अपना स्वदेशी और पूरी तरह नियंत्रित AI तंत्र विकसित कर रहा है। India AI Impact Summit में यह बात सामने आई। सरकार का मानना है कि रणनीतिक नियंत्रण और भारतीय भाषाओं को समझने वाले AI मॉडल आवश्यक हैं। BharatGen और Sarvam जैसी पहलें इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जो भारत की...
Read more »
