महाकुंभ में रिकॉर्ड 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके; आज 119 अवैध अप्रवासी भारतीय US से लौटेंगे; सोना इस साल ₹9,836 महंगा

न्यूज़ News

महाकुंभ में रिकॉर्ड 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके; आज 119 अवैध अप्रवासी भारतीय US से लौटेंगे; सोना इस साल ₹9,836 महंगा
महाकुंभसोनाअवैध अप्रवासी
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 306 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 143%
  • Publisher: 51%

प्रयागराज महाकुंभ की रही, 13 जनवरी से चल रहे आयोजन में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड बना। एक खबर सोने की कीमतों की रही, जो इस साल ₹9,836 महंगा हो चुका है।मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का मैच होगा। यह मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा।

महाकुंभ में रिकॉर्ड 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके; आज 119 अवैध अप्रवासी भारतीय US से लौटेंगे; सोना इस साल ₹9,836 महंगाकल की बड़ी खबर प्रयागराज महाकुंभ की रही, 13 जनवरी से चल रहे आयोजन में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड बना। एक खबर सोने की कीमतों की रही, जो इस साल ₹9,836 महंगा हो चुका है।मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का मैच होगा। यह मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा।1.

महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, दुनिया के किसी आयोजन में इतनी भीड़ नहीं जुटी प्रयागराज महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यह अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा है। आज तक दुनिया के किसी आयोजन में इतनी भीड़ नहीं जुटी है। महाकुंभ खत्म होने में अभी 12 दिन बाकी हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे।2. अमेरिका आज 119 और अवैध अप्रवासी भारतीयों को भेजेगा, विमान अमृतसर में लैंड होगा अमेरिका से अवैध अप्रवासी भारतीयों का दूसरा बैच आज रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगा। 119 भारतीयों में पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 लोग हैं। 16 फरवरी को भी एक विमान अप्रवासी भारतीयों को लेकर आएगा। 5 फरवरी को 104 अप्रवासी भारत पहुंचे थे। इनके हाथ में हथकड़ी और पैरों में जंजीर थी।पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा, 'केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। अमेरिका से जो भारतीय डिपोर्ट किए जा रहे हैं, उन्हें अमृतसर भेजा जा रहा है, पहला विमान भी अमृतसर लैंड हुआ था। आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर को चुन रहे हैं।'3. अडाणी मुद्दे पर मोदी ने अमेरिका में कहा- निजी मामला, 2 राष्ट्राध्यक्ष ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से शुक्रवार रात दिल्ली लौटे। अमेरिका दौरे पर पत्रकारों ने PM मोदी से सवाल पूछा कि क्या राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग में गौतम अडाणी के केस पर कोई चर्चा हुई? इस पर PM ने कहा-इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने PM पर तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा- देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला। अमेरिका में भी मोदी जी ने अडाणी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया। जब मित्र का जेब भरना मोदी जी के लिए 'राष्ट्र निर्माण' है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना 'व्यक्तिगत मामला' बन जाता है।4. चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी करीब दोगुनी हुई, पिछली बार ₹29 करोड़ थी इस बार ₹60 करोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया। चैंपियंस ट्रॉफी की कुल प्राइज मनी 59.93 करोड़ है। 2017 में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी की कुल प्राइज मनी 28.88 करोड़ रुपए थी। इस बार टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा। 19 दिन में 15 मैच खेले जाएंगे।5. सोना इस साल ₹9,836 महंगा हुआ, 10 ग्राम की कीमत ₹85,998; चांदी भी ₹ 11,936 महंगी हुई इस साल 10 ग्राम सोना ₹9,836 महंगा हो चुका है। बीते दिन इसकी कीमत 85,998 रही। इस साल यानी 1 जनवरी को सोने की कीमत 76,162 रुपए थी। वहीं, चांदी की कीमत भी साल की शुरुआत में 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए हो गई है।बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।6. केंद्र-आंदोलनकारी किसानों की मीटिंग बेनतीजा, 22 फरवरी को चंडीगढ़ में छठी वार्ता होगी चंडीगढ़ में हुई मीटिंग की जानकारी देते किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी। केंद्र सरकार और आंदोलनकारी किसानों के डेलिगेशन की चंडीगढ़ में 5वें दौर की मीटिंग हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत 28 किसान नेता शामिल हुए। साढ़े 3 घंटे चली मीटिंग में कोई हल नहीं निकला। फैसला हुआ 22 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में अगले दौर की बातचीत होगी।7. चेर्नोबिल परमाणु रिएक्टर पर ड्रोन हमला, रेडिएशन रोकने वाली कॉन्क्रीट शील्ड पर धमाकायूक्रेन के चेर्नोबिल एटॉमिक प्लांट पर गुरुवार रात ड्रोन हमला हुआ। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर हमले का आरोप लगाया। ​​​​जेलेंस्की ने कहा कि रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल प्लांट के कॉन्क्रीट से बने सेफ्टी कवच पर हमला किया। हालांकि रूस ने ऐसे किसी हमले से इनकार किया है।: 26 अप्रैल 1986 में चेर्नोबिल के न्यूक्लियर पावर प्लांट में ब्लास्ट हुआ था। यहां काम कर रहे 32 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। सैकड़ों कर्मचारी रेडिएशन की चपेट में आ गए थे। ब्लास्ट में मारे गए लोगों की सही संख्या आज नहीं नहीं पता चल सकी है। 50 लाख लोग रेडिएशन का शिकार हुए थे। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह से 4,000 से भी अधिक लोगों की मौत हुई।दिल्ली में 19-20 फरवरी को नए CM की शपथ संभव: भाजपा की बैठक जारी; प्रवेश वर्मा बोले- यमुना की सफाई सरकार के प्रमुख एजेंडे में नए CEC के सेलेक्शन पर 17 फरवरी को बैठक: नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे; वरिष्ठ EC ज्ञानेश कुमार को मिल सकती है जिम्मेदारी मैतेई राष्ट्रपति शासन के खिलाफ, कुकी का समर्थन: भाजपा अध्यक्ष बोलीं- विधानसभा भंग नहीं सस्पेंड है, हालात देखकर फैसला होगाRCB ने WPL इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया: गुजरात के खिलाफ 18.3 ओवर में 202 रन बनाए; ऋचा-पेरी ने फिफ्टी लगाई जनवरी में थोक महंगाई घटकर 2.31% पर आई: रोजाना जरूरत के सामान, खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईं; दिसंबर में 2.37% पर थी जियो स्टार ने नया प्लेटफॉर्म 'जियो हॉटस्टार' लॉन्च किया: जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर से बना है यह OTT प्लेटफॉर्म रणवीर अलाहबादिया की अर्जेंट हियरिंग की मांग खारिज: SC ने कहा- एक-दो दिन में सुनवाई करेंगे; अश्लील कमेंट विवाद में समय रैना को भी समन श्रीलंका ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 174 रन से हराया: 2 वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप भी किया; कुसल मेंडिस का शतकअमेरिका से मंगवाया गया एसएमए टाइप-1 के इंजेक्शन का वायल। गुजरात के हिम्मतनगर में 20 महीने के बच्चे को 16 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगाया गया। परिवार ने मदद की अपील की थी, जिसके बाद लोगों ने क्राउड फंडिंग कैंपेन चलाया। ये इंजेक्शन 6 फरवरी को अमेरिका से अहमदाबाद पहुंचा था। बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी नाम की जेनेटिक बीमारी है। इंजेक्शन के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।पति ने जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया, पत्नी की मौत; हाईकोर्ट ने क्यों कहा अपराध नहीं, इस फैसले से क्या असर होगा इंटरव्यू: किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी का लक्ष्मी नारायण पर आरोप:बोलीं-अखाड़े में मांस-मदिरा का सेवन, अश्लील गानों पर डांस करते हैं श्रद्धा के टुकड़े करने वाले आफताब को कौन दिलाएगा सजा: पिता की मौत, भाई बोला- वक्त दीजिए, वकील ने कहा- केस बंद नहीं होगा 'महाकुंभ का महाजाम' खत्म होने की इनसाइड स्टोरी: खेतों में बने होल्डिंग्स पॉइंट, LED से 'संगम' दर्शन; ऐसे तोड़ा भीड़ का चक्रव्यूह सेहतनामा- अनानास खाने से दूर होता इंफ्लेमेशन: 15 औषधीय गुण, विटामिन C का खजाना, डॉक्टर से जानें किसे नहीं खाना चाहिए मधुबाला की 92वीं बर्थ एनिवर्सरी: दिलीप कुमार ने इनके खिलाफ कोर्ट में गवाही दी; इनकी बहन का आरोप- किशोर कुमार ने दिया धोखाजानिए आज का राशिफल...मेरठ में तेज हवा से बदला मौसम का मिजाजराजसमंद में सर्दी का असर हुआ कमसीकर में 17 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

महाकुंभ सोना अवैध अप्रवासी अमेरिका क्रिकेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mahakumbh 2025: इतने करोड़ लोग लगा चुके हैं पवित्र संगम में डुबकीMahakumbh 2025: इतने करोड़ लोग लगा चुके हैं पवित्र संगम में डुबकीMahakumbh 2025: जैसे जैसे महाकुंभ आगे बढ़ते जा रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालु प्रयागराज संगम की ओर रुख कर रहे हैं. हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान करने में जुटे हुए हैं.
Read more »

Maha Kumbh Mela LIVE: ऐतिहासिक होगा महाकुंभ, पार करेगा 40 करोड़ का आंकड़ा, अब तक 100000000 लोग पहुंचेMaha Kumbh Mela LIVE: ऐतिहासिक होगा महाकुंभ, पार करेगा 40 करोड़ का आंकड़ा, अब तक 100000000 लोग पहुंचेमहाकुंभ मेला 2025 में प्रयागराज के संगम तट पर 12वें दिन तक 10 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी को समाप्त होगा।
Read more »

महाकुंभ: CM योगी की अपील अफवाहों पर ध्यान न दें, VIEDO जारी कर दिखाया शांतिपूर्वक चल रहा है स्नानमहाकुंभ: CM योगी की अपील अफवाहों पर ध्यान न दें, VIEDO जारी कर दिखाया शांतिपूर्वक चल रहा है स्नानMahakumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर लोग लगा रहे हैं श्रद्धा की डुबकी | Mauni Amavasya Snan
Read more »

वसंत पंचमी पर 2500 बसों से श्रद्धालुओं की घर वापसीवसंत पंचमी पर 2500 बसों से श्रद्धालुओं की घर वापसीप्रयागराज महाकुंभ में लगभग 35 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा ली है। अब वसंत पंचमी के स्नान के लिए यूपी रोडवेज ने 2500 बसें आरक्षित की हैं।
Read more »

खुद को रोक नहीं सके: महाकुंभ में पाकिस्‍तान से पहुंचा हिंदू श्रद्धालुओं का जत्‍था, संगम में लगाई डुबकीखुद को रोक नहीं सके: महाकुंभ में पाकिस्‍तान से पहुंचा हिंदू श्रद्धालुओं का जत्‍था, संगम में लगाई डुबकीमहाकुंभ में पाकिस्‍तान के सिंध के छह जिलों- गोटकी, सक्कर, खैरपुर, शिकारपुर, कर्जकोट और जटाबाल से 68 लोग आए हैं जिनमें करीब 50 लोग पहली बार महाकुंभ में आए हैं.
Read more »

महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नानमहाकुंभ में आस्था का सैलाब, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नानमहाकुंभ 2025 में भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:53:40