महाकुंभ 2025 में भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है।
भारत की जनसंख्या दुनिया के 200 से अधिक देशों में जनसंख्या के दृष्टिकोण से टॉप 10 देशों में क्रमशः भारत (1,41,93,16,933), चीन (1,40,71,81,209), अमेरिका (34,20,34,432), इंडोनेशिया (28,35,87,097), पाकिस्तान (25,70,47,044), नाइजीरिया (24,27,94,751), ब्राजील (22,13,59,387), बांग्लादेश (17,01,83,916), रूस (14,01,34,279) और मैक्सिको (13,17,41,347) शामिल हैं। यहाँ महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालु ओं की अबतक की संख्या (50 करोड़ पार) को देखा जाए तो केवल भारत और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले
श्रद्धालुओं से अधिक है। जबकि अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस और मैक्सिको की जनसंख्या भी इससे कहीं पीछे है। ये दिखाता है कि महाकुम्भ अब केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म के विराट स्वरूप का प्रतीक बन चुका है।45 करोड़ का ही लगाया गया था सरकारी अनुमान मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर के भी पार पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। बता दें कि उनका यह आंकलन बीते 11 फरवरी को ही सच साबित हो गया था। वहीं शुक्रवार (14 फरवरी) को यह संख्या 50 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। अभी महाकुम्भ में 12 दिन और एक महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष है। पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की यह संख्या 55 से 60 करोड़ के ऊपर जा सकती है।विभिन्न स्नान पर्वों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यदि अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई, इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई थी। वहीं माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पावन स्नान किया था। भारत की लोक आस्था का यह अमृतकाल है: मुख्यमंत्री महाकुंभ नगर। महाकुंभ नगर स्नानार्थियों ने की संख्या 50 करोड़ पार होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुम्भ 2025 में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। भारत की कुल जनसंख्या में 110 करोड़ नागरिक सनातन धर्मावलंबी हैं और उसमें से 50 करोड़ से अधिक नागरिकों द्वारा संगम में पवित्र स्नान उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति महान सनातन के प्रति दृढ़ होती आस्था का परिचायक है। वास्तविक अर्थों में भारत की लोक आस्था का यह अमृतकाल है। एकता और आस्था के इस महायज्ञ में पवित्र स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! मानवता के इस महोत्सव के सकुशल आयोजन में सहभागी मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई। भगवान तीर्थराज प्रयाग सभी की मनोकामना पूर्ण करें।
महाकुंभ श्रद्धालु स्नान योगी आदित्यनाथ प्रयाग भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ: 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान, नए रिकॉर्ड का स्थापनामहाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने लायक है, 10 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है।
Read more »
महाकुंभ में ड्रोन शो, तीर्थयात्रियों की संख्या 10 करोड़ पारप्रयागराज में महाकुंभ में ड्रोन शो का आयोजन होगा, 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है.
Read more »
महाकुंभ में 5 करोड़ श्रद्धालु, प्रयागराज ऐतिहासिक बन गयामहाकुंभ में मौनी अमावस्या पर पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का स्नान किया, जो प्रयागराज को दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में शामिल करता है।
Read more »
महाकुंभ: वसंत पंचमी पर तीसरा अमृत स्नान शुरू, अखाड़ों के संतों ने लगाई पवित्र डुबकीपवित्र गंगा संगम पर एक करोड़ २९ लाख श्रद्धालुओं ने वसंत पंचमी पर स्नान किया।
Read more »
माहाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान: 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने लिया स्नानमाघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। प्रशासन ने स्नान के लिए तैयारियां पूरी कर ली थी।
Read more »
Mahakumbh Live: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा का महास्नान, श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा; घाटों पर करोड़ों श्रद्धालुमाघी पूर्णिमा पर प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। प्रयागराज में आध्यात्मिकता और संस्कृति के मिलन महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
Read more »
