महाकुंभ: 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान, नए रिकॉर्ड का स्थापना

धार्मिक News

महाकुंभ: 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान, नए रिकॉर्ड का स्थापना
महाकुंभस्नानप्रयागराज
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने लायक है, 10 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है।

मानवता के सबसे बड़ा समागम महाकुंभ की आभा दुनिया भर में बिखर चुकी है। यहां चारों दिशाओं से लोगों के आने का प्रवाह बना हुआ है। यहां का वैभव देखने के लिए पिछले अब तक 10 करोड़ 23 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने के आसार हैं। पिछले कुंभ 2019 में इस अवधि तक लगभग पांच करोड़ 10 लाख श्रद्धालु ओं ने डुबकी लगाई थी। इस हिसाब से इस बार दोगुना से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। अभी दो अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी का स्नान शेष है। सिर्फ मौनी अमावस्या पर ही लगभग

आठ करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और गृहस्थों के स्नान ने नया रिकार्ड स्थापित किया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे का आंकड़ा जारी होते ही स्नानार्थियों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई। पावन संगम की रेती पर बसे अस्थायी महानगर में वैसे तो 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हर दिन पहुंच रहे हैं मगर अमृत स्नान पर्वों पर संख्या बढ़ जाती है। स्नान पर्व पर यह संख्या करोड़ों में पहुंच रही है। योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों से ज्यादा लोग आने वाले हैं। पिछले कुंभ में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर लगभग 80 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी और अमृत स्नान पर्व मकर संक्रांति पर लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान किया था। इस बार सर्वाधिक 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था, जबकि पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पावन डुबकी लगाई थी। विविध संस्कृतियों की झलक तीर्थराज में श्रद्धालुओं-स्नानार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरे देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ही दोपहर 12 बजे तक 30 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया। इसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे। पूरे महाकुंभ मेला क्षेत्र में भक्तों का तांता लगा रहा। देश के विभिन्न प्रांतों और विश्व के अनेक देशों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया। संगम तट पर इस समय पूरे देश की विविध संस्कृतियों की झलक देखने को मिल रही है। ऊंच नीच, जात-पात, पंथ से ऊपर उठकर लोग संगम स्नान कर एकता के महाकुंभ के संकल्प को साकार कर रहे हैं। करोड़ों की भीड़ के बावजूद शहरी जीवन सुचारु महाकुंभ में जहां एक ओर करोड़ों लोगों की भीड़ संगम स्नान के लिए पहुंच रही है तो वहीं प्रयागराज शहर का आम जनजीवन प्रतिदिन की तरह सुचारू रूप से चल रहा है। स्नानार्थियों का किसी तरह का कोई दबाव शहरी जीवन पर नहीं पड़ रहा है। जिला पुलिस और प्रशासन ने सिर्फ प्रमुख स्नान पर्वों के दिन कुछ बंदिशें लगाई हैं, जबकि बाकी दिन स्कूल, आफिस, कारोबार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

महाकुंभ स्नान प्रयागराज संगम विश्व श्रद्धालु रिकॉर्ड योगी सरकार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अयोध्या में नए साल पर रामलला मंदिर में 10 लाख श्रद्धालुओं का जमावड़ाअयोध्या में नए साल पर रामलला मंदिर में 10 लाख श्रद्धालुओं का जमावड़ाअयोध्या में नए साल पर प्रभु रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं का भव्य जमावड़ा देखा गया। 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया।
Read more »

महाकुंभ शुरू, 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान कियामहाकुंभ शुरू, 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान कियादुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन प्रयागराज में शुरू हो गया है. पहले दिन ही करोड़ों श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया है.
Read more »

महाकुंभ 2025: अमृत स्नान का शेड्यूलमहाकुंभ 2025: अमृत स्नान का शेड्यूलमहाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। अखाड़ों के अमृत स्नान का शेड्यूल जारी किया गया है।
Read more »

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा स्नान कियामहाकुंभ 2025 का शुभारंभ: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा स्नान कियामहाकुंभ 2025 का शुभारंभ सोमवार को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हुआ। त्रिवेणी संगम में करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। प्रयागराज रेल मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं। सुरक्षा के दृष्टिगत डीजीपी मुख्यालय ने 20 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
Read more »

महाकुंभ में पहला अमृत स्नान: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्टमहाकुंभ में पहला अमृत स्नान: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्टमहाकुंभ का पहला अमृत स्नान शुरू हुआ है। 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्ट जारी रखा गया है।
Read more »

महाकुंभ में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया अमृत स्नानमहाकुंभ में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया अमृत स्नानमकर संक्रांति पर संगम तट पर तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के पहले अमृत स्नान किया। सिंचाई विभाग के यांत्रिक शाखा के कर्मचारियों के 85 दिनों के प्रयासों से संगम तट तक 27 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार हुआ।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:09:09