दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन प्रयागराज में शुरू हो गया है. पहले दिन ही करोड़ों श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया है.
आज से प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो गया है. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में पहले दिन ही अब तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान कर लिया है. बता दें कि महाकुंभ में सन्यासी और नागा साधू समेत कई अन्य लोग भी पहुंच रहे हैं और महाकुंभ के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. इतना ही नहीं महाकुंभ की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. यहां पर अपनी हार्ले डेविडसन पर भी एक बाबा अमृत स्नान के लिए पहुंचे हैं. बुलेट वाले बाबा महाकुंभ को लेकर बेहद उत्साहित और खुश लग रहे हैं.
वह अपनी बाइक से महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. महाकुंभ 2025 में सिर्फ बुलेट वाले बाबा ही नहीं बल्कि कई अन्य साधु-संतों की भी तस्वीरें सामने आई हैं. एक अन्य बाबा की भी तस्वीरें सामने आई हैं, वह तस्वीरों में बैठकर हाथ में डमरू लिए नजर आ रहे हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालु एक माह तक नियमपूर्वक संगम तट पर कल्पवास करेंगे. इसके लिए सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने विशेष इंतजाम किए हैं. कल्पवास की शुरुआत आज पौष पूर्णिमा से होगी
MAHA KUMBH PRAYAGRAJ SHRINEES SNAN PILGRIMAGE
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ के लिए सामुदायिक किचन शुरू करेगीउत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेला के दौरान 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं को रोज मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सामुदायिक किचन शुरू करने को मंजूरी दी है।
Read more »
अयोध्या में नए साल पर रामलला मंदिर में 10 लाख श्रद्धालुओं का जमावड़ाअयोध्या में नए साल पर प्रभु रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं का भव्य जमावड़ा देखा गया। 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया।
Read more »
आज से शुरू हुआ महाकुंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को दी प्रथम स्नान की शुभकामनाएंअपनी पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'पौष पूर्णिमा की बधाई. विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुम्भ' का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है.
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नानप्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान हुआ। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ की तैयारियों की जमकर सराहना की।
Read more »
यूपी संगम नगरी में महाकुंभ का दिव्य और भव्य आगाजपौष पूर्णिमा से शुरू हुआ 45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ। 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन संभव।
Read more »
महाकुंभ में पहला स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाईमहाकुंभ में पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान शुरू हुआ। गंगा नदी में 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
Read more »
