पिछले कुछ सालों में पैन इंडिया फिल्मों का चलन बढ़ गया है. मेकर्स को भी इससे भरपूर फायदा और ऑडियंस मिल रही है. इसका असर फिल्मों की कमाई पर भी साफ देखा जा सकता है. 'पठान', 'जवान' और 'पुष्पा' जैसी पैन इंडिया लेवेल रिलीज हुई भर-भर कर कमाई की. हालांकि यह मेगबजट फिल्में थीं.
यहां हम आपको एक ऐसी लो बजट फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से 12 गुना ज्यादा कमाई की थी. यहां तक ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी उसे पैन इंडिया लेवेल पर सराहा गया. छोटे से गांव की इस कहानी को खूब पसंद किया गया.
अगर आपको लग रहा है कि हम ‘लापता लेडीज’ और ‘स्त्री 2’ की बात कर रहे हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं. किरण राव के डायरेक्शन में बनी एक छोटे से गांव में फिल्माई गई ‘लापता लेडीज’ में नितांशी गोयल, प्रतिभा रंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन जैसे टैलेंटेड एक्टर हैं. फिल्म 5 करोड़ रुपए के बजट में बनी और इसने 28 करोड़ रुपए कमाए. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.4 है. वहीं, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना स्टारर ‘स्त्री 2’ भी एक छोटे शहर की कहानी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. इसका बजट 50 से 120 करोड़ रुपए रहा और इसने 874.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है. अब बात करते हैं छोटे से गांव में फिल्माई गई एडवेंचर ड्रामा फिल्म की. इस फिल्म का नाम ‘मंजुमेल बॉयज’ है. ऑरिजनली मलयालम में बनी इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपए था. लेकिन कहानी के दम पर इसने 12 गुना ज्यादा प्रॉफिट कमाया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मंजुमेल बॉयज’ ने 240 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज हुई. यह रियल लाइफ घटना पर बनी फिल्म थी, जिसे बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सराहा था. ‘मंजुमेल बॉयज’ साल 2006 की रियल घटना गुना केव्स रेस्क्यू पर बेस्ड है. फिल्म में एक गांव के 10 दोस्तों की कहानी है, जो कोच्चि में रहते हैं और तमिलनाडु के कोडइकनल में एक ट्रिप पर जाते हैं. इसी ट्रिप में एक दोस्त सजेस्ट करता है कि यहां गुना केव्स है, जहां तमिल फिल्म गुना की शूटिंग हुई है. एंट्री बैन होने के बाद भी वे सभी दोस्त गुना केव्स देखने जाते हैं और फिर दोस्त उस गुफा की खाई में फिसलकर गिर जाते हैं. फिल्म का म्यूजिक और सस्पेंस हिला देता है. कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इस सर्वाइवल फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. ‘मंजुमेल बॉयज’ फरवरी 2024 में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले केरल फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन और फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन एसोशिएशन ने फैसला किया कि इसे रिलीज होने के 42 दिन बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करना होगा. आमतौर, फिल्में रिलीज के 28 दिन बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होती हैं. ‘मंजुमेल बॉयज’ की रिलीज के 3 महीने बाद म्यूजिक कंपोजर इलैयाराज ने इसके मेकर्स को एक फॉर्मल नोटिस दिया कि उन्होंने ‘गुना’ के गाने ‘कन्मणी अन्बोडू कथलन’ का बिना परमिशन इस्तेमाल किया है. तमाम विवादों के बीच फिल्म को खूब पसंद किया गया. यह साल 2024 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म भी बनी थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लापता लेडीज ऑस्कर रेस से बाहरलापता लेडीज को 97वें ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन से बाहर रखा गया है। ब्रिटिश-इंडियन डायरेक्टर संध्या की फिल्म 'संतोष' इस रेस में आगे बढ़ी है।
Read more »
गुनीत मोंगा कपूर की फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर की लिस्ट मेंकिरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा कपूर द्वारा प्रड्यूस फिल्म 'अनुजा' से भारत की काफी उम्मीदें हैं।
Read more »
सुपर बग: खटमल परिवर्तन का भयावह परिणामजापान के शोधकर्ताओं ने 20 हजार गुना ज्यादा प्रतिरोधी एक खटमल प्रजाति की खोज की है।
Read more »
मुफासा द लॉयन किंग: हिंदी संस्करण ने अंग्रेजी के मुकाबले कमाई में पछाड़ाहॉलीवुड फिल्म 'मुफासा द लॉयन किंग' ने भारत में हिंदी संस्करण से ज्यादा कमाई की है।
Read more »
चुनाव आयोग बजट में दिल्ली योजनाओं को शामिल करने के खिलाफचुनाव आयोग ने दिल्ली से जुड़ी बजट में कोई योजना को शामिल न किए जाने की मांग की है और कैबिनेट सचिव को इस मामले में पत्र लिखने की घोषणा की है.
Read more »
हिमाचल की महिलाएं खड्डी से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैंथमलाह गांव की हीरामणि ने खड्डी से न केवल अपने जीवन को संवारने का प्रयास किया, बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा है.
Read more »
