महाकुंभ: CM योगी की अपील अफवाहों पर ध्यान न दें, VIEDO जारी कर दिखाया शांतिपूर्वक चल रहा है स्नान

Mahakumbh2025 News

महाकुंभ: CM योगी की अपील अफवाहों पर ध्यान न दें, VIEDO जारी कर दिखाया शांतिपूर्वक चल रहा है स्नान
Kumbh2025Prayagraj Mahakumbh 2025Mauni Amavasya
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 63%

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर लोग लगा रहे हैं श्रद्धा की डुबकी | Mauni Amavasya Snan

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंच रहे हैं. भगदड़ की स्थिति के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं. साधु-संत और आम श्रद्धालु एक बार फिर से त्रवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.

यूपी सरकार ने महाकुंभ में स्नान का एक ड्रोन वीडियो जारी किया है, जिसमें श्रद्धालु सुकून के साथ स्नान करते देखे जा सकते हैं. सीएम योगी ने बताया कि स्नान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है."जो जिस घाट के समीप है, वहीं करे स्नान, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें": मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की श्रद्धालुओं से अपील, यूपी सरकार ने जारी किया वीडियो #Mahakumbh pic.twitter.com/IWPrhjgX3M— NDTV India January 29, 2025अफवाह पर ध्यान न दें- सीएम योगीवहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. प्रशासन के निर्देशन का करें अनुपालन और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. सीएम योगी ने कहा कि जो भी श्रद्धालु मां गंगा के जिस घाट के पास है, वहीं स्नान करे. संगम की ओर जाने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं, वहीं पर स्नान किया जा सकता है. महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं,माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह…— Yogi Adityanath January 29, 2025{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कोई परेशानी नहीं, प्रशासन मददगार-श्रद्धालुदिल्ली से संगम स्नान के लिए पहुंची एक श्रद्धालु ने बताया कि वह एक महीने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं. वह हर दिन स्नान कर रही हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर उन्होंने संगम में पूरी 108 डुबकी लगाई हैं. उन्होंने बताया कि प्रशासन बहुत अच्छी तरह से अपना काम कर रहा है. किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है. पुलिस वाले भी मदद कर रहे हैं.वह बुजुर्गों की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं.#WATCH प्रयागराज : 'मौनी अमावस्या' के अवसर पर त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/816lYNeaD8— ANI_HindiNews January 29, 2025साधु-संतों ने शुरू किया स्नान वहीं साधु-संतों ने भी संगम में अमृत स्नान शुरू कर दिया है. वहीं सांसद हेमा मालिनी और बाबा रामदेव भी स्नान के लिए पहुंचे.  जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने संगम में स्नान के बाद कहा कि तड़के हुए हादसे के बाद हम सब साधु- संन्यासी स्नान कर रहे हैं. लेकिन हम अपने साथ जुलूस और बैंड बाजा लेकर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने अपील की है कि जिसको जहां जगह मिले स्नान करें, संगम पर आने से बचें.#WATCH प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्य संतों के साथ त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/iwUKL4YUpX— ANI_HindiNews January 29, 2025अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा है कि हम देख रहे हैं कि भीड़ अब कम हो रही है. हम प्रशासन से बात कर रहे हैं. भीड़ कम होने पर हम स्नान कर सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Kumbh2025 Prayagraj Mahakumbh 2025 Mauni Amavasya Amrit Snan 2025 Mauni Amavasya Amrit Snan CM Yogi Adityanath Triveni Sangam

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mahakumbh 2025 : किस समय कौन सा अखाड़ा संगम में करेगा अमृत स्नान, यहां देखें लिस्टMahakumbh 2025 : किस समय कौन सा अखाड़ा संगम में करेगा अमृत स्नान, यहां देखें लिस्टमहाकुंभ 2025 की शुरुआत आज से हो गई है और इसी बीच कुंभ मेला प्रशासन ने सभी 13 अखाड़ों के अमृत स्नान की सूची भी जारी कर दी है.
Read more »

महाकुंभ में पहला अमृत स्नान: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्टमहाकुंभ में पहला अमृत स्नान: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्टमहाकुंभ का पहला अमृत स्नान शुरू हुआ है। 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्ट जारी रखा गया है।
Read more »

महाकुंभ स्नान और मिल्कीपुर चुनाव: अखिलेश यादव का राजनीतिक खेलमहाकुंभ स्नान और मिल्कीपुर चुनाव: अखिलेश यादव का राजनीतिक खेलअखिलेश यादव ने महाकुंभ स्नान की तस्वीरें शेयर कर के राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। यह मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले भीषण राजनीतिक माहौल बनने में मदद कर रहा है।
Read more »

योगी बोले- नए IPS महाकुंभ आएं...क्राउड मैनेजमेंट सीखें: राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को लेटर लिखा; कहा- 2 लाख करो...योगी बोले- नए IPS महाकुंभ आएं...क्राउड मैनेजमेंट सीखें: राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को लेटर लिखा; कहा- 2 लाख करो...सीएम योगी ने कहा आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे अफसर महाकुंभ आएं, योगी ने अखिलेश के गंगा स्नान पर कहा- अच्छा है, सबको करना चाहिए। योगी ने पुलिस अकादमी को लेटर लिखा।
Read more »

प्रयागराज महाकुंभ में ओवैसी का फेक वीडियो वायरलप्रयागराज महाकुंभ में ओवैसी का फेक वीडियो वायरलसोशल मीडिया पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक फेक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें महाकुंभ में स्नान करते हुए दिखाया गया है.
Read more »

माहाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी की अपील: निकट के घाट पर करें स्नानमाहाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी की अपील: निकट के घाट पर करें स्नानउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम नोज जाने के बजाय निकट के घाट पर स्नान करें। अखाड़ों ने अमृत स्नान न करने का फैसला लिया है और प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:20:21