महागठबंधन के बाद अब RJD में उठापटक, तेजप्रताप यादव ने दिए 2 उम्मीदवारों के नाम AbkiBaarKiskiSarkar
ने शिवहर और जहानाबाद से उनके पसंद का कैंडिडेट उतारने की मांग की है. इसको लेकर वह आज दोपहर ढ़ाई बजे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा है कि वह मेरी बात को मानेंगे और शिवहर से अंगेश सिंह को आरजेडी का प्रत्याशी बनाएंगे.
साथ ही खबर यह भी है कि वह जहानाबाद से भी अपना उम्मीदवार उतारने के लिए इच्छुक हैं. इसके लिए उन्होंने चंद्रप्रकाश का नाम आगे बढ़ाया है. वहीं, उन्होंने अलग पार्टी बनाने की बात बात का खंडन किया है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव से किसी तरह का मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को मौका मिलनी चाहिए. अब देखना दिलचस्प है कि वह दोपहर ढ़ाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या घोषणा करते हैं. महागठबंधन में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा रहा है. इसकी झलक कई बार देखने को मिल चुकी है. सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में आई दरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसी परिस्थिति में अगर महागठबंधन टूट जाता है तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी. महागठबंधन में फंसी पेच के बीच तेजस्वी यादव की यात्रा रद्द हो गई है. वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक जारी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुलवामा के बहाने रामगोपाल यादव का सरकार पर हमला, कहा- वोट के लिए जवान मार दिएरामगोपाल यादव ने मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स सरकार से दुखी है. वोट के लिए जवान मार दिए गए. जम्मू-श्रीनगर के बीच चेकिंग नहीं की थी. जवानों को सादी बस में भेजा गया, ये साजिश थी. इससे आगे उन्होंने कहा कि इस साजिश के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं लेकिन जब सरकार बदलेगी, इस मामले की जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे.
Read more »
बिहार : महागठबंधन में सीटों का समझौता, लालू अपने सहयोगियों के प्रति इतने उदार क्यों?बिहार में शनिवार को महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीटों के समझौते पर औपचारिक घोषणा हुई. इस घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पहली बार स्थापना के बाद से मात्र 20 सीटों पर लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) लड़ेगी. उसने अपने पांच सहयोगियों के लिए 20 सीटें छोड़ी हैं. आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) की महागठबंधन (Mahagathbandhan) के सहयोगी दलों के प्रति इस उदारता के पीछे कई कारण हैं.
Read more »
महागठबंधन ने नहीं दिया कन्हैया कुमार को भाव, तेजस्वी यादव की है बड़ी भूमिका!लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के लिए बिहार में महागठबंधन में आखिरकार सीटों का समझौता हो गया है. लेकिन इस एलायंस ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है.
Read more »
कन्हैया बिना महागठबंधन के गिरिराज के लिए कितनी बड़ी चुनौतीकन्हैया और गिरिराज सिंह दोनों एक ही जाति से हैं. ऐसे में क्या भूमिहारों का वोट दोनों उम्मीदवारों के बीच बँटेगा और उसका फ़ायदा आरजेडी को होगा?
Read more »
महागठबंधन से नाराज पप्पू यादव मधेपुरा और पूर्णिया से लड़ेंगे चुनावपप्पू यादव 2014 में मधेपुरा से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते. उन्होंने जेडीयू के शरद यादव को हराया था, लेकिन इस बार शरद यादव आरजेडी के निशान पर चुनाव लड़ रहें हैं और आरजेडी से निष्कासित पप्पू यादव अपनी जन अधिकार पार्टी के बैनर पर चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
मुलायम सिंह यादव के कारण शिवपाल यादव ने बदली अपने नामांकन की तारीख– News18 हिंदीसमाजवादी पार्टी से अलग होकर नया दल प्रसपा बनाने वाले शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के नामांकन के चलते अपने नामांकन की तारीख बदल दी है. अब शिवपाल यादव 30 मार्च को फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
Read more »
अखिलेश यादव के ट्वीट पर राज्यपाल राम नाईक ने जताई आपत्तिउत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेशा यादव के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने राज्यपाल को बीजेपी का प्रचारक बताया था. राम नाईक ने अखिलेश यादव के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया.
Read more »
