लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के लिए बिहार में महागठबंधन में आखिरकार सीटों का समझौता हो गया है. लेकिन इस एलायंस ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है.
: बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान हो चुका है. काफी मशक्कत के बाद सभी दल सहमत हो गए हैं. इस समझौते के तहत सबसे ज्यादा सीटें आरजेडी को मिली हैं. महागठबंधन में सदस्य दलों के बीच बिहार की 40 सीटों पर हुये बंटवारे के तहत आरजेडी 20, कांग्रेस नौ, आरएलएसपी को पांच और वीआईपी एवं एचएएम को तीन तीन सीट दी गई हैं.
सभी 40 सीटों का बंटवारा हो गया है लेकिन महागठबंधन ने सीपीआई को कोई सीट नहीं दी है. सीपीआई ने बेगूसराय से कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया हुआ है. लेकिन अब ऐसा होता दिख नहीं रहा. महागठबंधन ने कोई भी सीट सीपीआई को नहीं दी है. हालांकि आरजेडी की ओर से मनोज झा ने कहा है कि वह एक सीट पर सीपीआई एमएल को समर्थन देंगे, सीपीआई को नहीं. महागठबंधन के नजरिए से सीपीआई काफी निराश है. लेकिन सबसे ज्यादा निराशा जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को होगी. हालांकि ये भी माना जाता है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव कन्हैया कुमार को पसंद नहीं करते हैं. कन्हैया और तेजस्वी एक ही उम्र के हैं. ऐसे में तेजस्वी को डर है कि कहीं कन्हैया उनकी ही जमीन हथिया कर राजनीति में आगे न बढ़ जाएं.सीपीआई ने कन्हैया कुमार को बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया है. वह बेगूसराय के ही रहने वाले हैं. ये सीट भूमिहार बहुल है. माना जा रहा है कि बीजेपी यहां से गिरिराज सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है. ऐसे में आरजेडी को लगता है कि वह गिरिराज के सामने कमजोर साबित होंगे.आरजेडी बेगूसराय सीट पर किसी मुस्लिम चेहरे को उतार सकती है. ये सीट कम्यूनिस्ट पार्टी का बड़ा गढ़ रही है. पिछली बार यहां से बीजेपी के भोला सिंह जीते थे. उन्होंने भी अपनी राजनीति कम्यूनिस्ट पार्टी से हीशुरू की की थी. आरजेडी इस बार तनवीर हसन को अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है जो 2014 के चुनाव में 60 हजार वोट से हार गए थे. 2009 में इस सीट को जेडीयू के मोनाजिर हसन ने जीता था.भाकपा के महासचिव सुधाकर रेड्डी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में भाकपा को शामिल नहीं करने पर दुख जताते हुये कहा है कि इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद से सहमति कायम होने के बावजूद इस पर अमल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है. रेड्डी ने शुक्रवार को महागठबंधन में राजद सहित अन्य दलों के बीच सीट बटवारे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘महागठबंधन में वामदलों को शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है. भाकपा की बिहार इकाई बदली हुयी परिस्थितियों की 24 मार्च को समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तय करेगी.’ रेड्डी ने कहा, ‘‘पिछले साल मुझसे मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद ने मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी थी. लालू जेल में हैं इसलिये मुझे नहीं मालूम लालू की बात को उनके बेटे के पास किस तरह पेश किया गया.’ भाकपा ने बिहार की बेगूसराय सीट पर जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. रेड्डी ने कहा कि लालू प्रसाद के आश्वासन के आधार पर पार्टी को उम्मीद थी कि इस सीट पर विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को चुनौती देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन का स्वरूप तय होने के बाद अब यह साफ है कि हमें बिहार में अपने बलबूते चुनाव लड़ना होगा. बेशक हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे और इस बारे में स्पष्ट रणनीति पर जल्द फैसला किया जायेगा.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहली रेस में पिछड़ी कांग्रेस, नहीं ढूंढ पा रही 'मोदी है तो मुमकिन है' का जवाबलोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. बीजेपी 2019 चुनाव में 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे से चुनावी रण में है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खेमे में इसे लेकर फिलहाल सन्नाटा है.
Read more »
चीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतसूत्र के हवाले से खबर है - भारत ने कहा कि हम धैर्य दिखाएंगे और पूरी तरह आशावादी हैं कि मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट के लिए नामित किया जाएगा।
Read more »
नहीं बाज आ रहा है पाकिस्तान, सीजफायर तोड़कर पुंछ में दाग रहा है मोर्टारशनिवार दोपहर को पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है.
Read more »
अनिल अंबानी ने 19 मार्च तक जमा नहीं कराए 453 करोड़, तो हो सकती है गिरफ्तारीसरकारी दूरसंचार कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) से 700 करोड़ रुपये बकाया वसूलने के लिए इसी हफ्ते राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLAT) का दरवाजा खटखटाएगी.
Read more »
फ्रंटफुट पर खेल रही कांग्रेस बनी RJD का सिरदर्द, महागठबंधन पर संकटबिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन उलझ गया है. सीटों की संख्या को लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियां आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. कांग्रेस 11 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है और आरजेडी उसे 8 सीट से ज्यादा देना नहीं चाहती है. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को आरएलएसपी से अधिक सीटें चाहिए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए महागठबंधन के दलों के पास क्या विकल्प है....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
अनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीMard Ko Dard Nahi Hota Movie Review: 21 मार्च को होली के खास अवसर पर रिलीज होने वाली है। RSVP की खास पेशकश ये फिल्म काफी अलग और हटकर है। पिछले काफी वक्त से RSVP कई ऐसी फिल्में लाया है जो अपने आप में प्रयोगजनक है।
Read more »
आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »
