लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया बिना महागठबंधन के गिरिराज के लिए कितनी बड़ी चुनौती
बिहार में सीपीआई ने बेगूसराय सीट पर सीपीआई के संभावित उम्मीदवार कन्हैया कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. इससे पहले बेगूसराय में शनिवार को सीपीआई के स्टेट कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह सहित बड़े अधिकारी मौजूद थे.
यह बैठक क़रीब पाँच घंटों तक चली, जिसमें यह तय किया गया कि कन्हैया कुमार को ही सीपीआई अपना उम्मीदवार बनाएगी. वहीं अन्य लेफ्ट पार्टियां सीपीआई और सीपीएम भी उन्हें अपना समर्थन देगी. इन बैठकों के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि यहां एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के सामने कन्हैया कुमार और महागठबंधन से राजद उम्मीदवार होंगे.एक हिंदू राष्ट्रवाद की बात करते हैं और विरोधियों को पाकिस्तान भेजने की सलाह देते हैं तो दूसरी तरफ़ दूसरे पक्ष पर देशद्रोह के आरोप लग चुके हैं और वो सत्ता पक्ष को फांसीवादी ताक़त क़रार देते हैं. इन दोनों के बीच की लड़ाई की संभावना के बाद बेगूसराय सीट अब लोकसभा चुनावों की 'हॉट सीट' बन चुकी है, जिस पर देश भर की नज़रें होंगी.रामधारी सिंह दिनकर की यह भूमि वामपंथ का गढ़ रहा है, जहां यह न सिर्फ़ जन्मा, बल्कि इसका विकास हुआ और वो चरम पर भी पहुंचा. बिहार विधानसभा के पहले कम्युनिस्ट विधायक यहीं से हुए हैं. उनका नाम चंद्रशेखर सिंह था. यह मुख्य रूप से सीपीआई का गढ़ रहा है. यह भी सच है कि बेगूसराय में वामपंथ का विकास भूमिहारों के नेतृत्व में हुआ और वही इनके कर्ताधर्ता भी रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों में वामपंथ की पकड़ यहां कमज़ोर हुई है.राजनीतिक नज़रिए से भूमिहार समाज यहां निर्णायक भूमिका में होता है. कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह, दोनों इसी समाज से आते हैं. हालांकि दूसरी जातियों की भी स्थितियां बहुत बुरी नहीं हैं. महागठबंधन ने जिस तरह का समीकरण तैयार किया है, उसमें अगर मुस्लिम और हिंदुओं की अन्य जातियां एक साथ आती हैं तो मुक़ाबले की तस्वीर बदल सकती है. जाति आधारित जनसंख्या क्या है, इससे जुड़ा कोई आधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन पार्टियां जिस अनुमानित आंकड़ों का इस्तेमाल करती हैं, उसके मुताबिक बेगूसराय लोकसभा सीट में भूमिहारों की संख्या क़रीब 4.75 लाख है.Image captionजाति आधारित ये आंकड़े दर्शाते हैं कि यहां की राजनीति भूमिहार समाज के इर्द-गिर्द घूमती रही है. पिछले दस लोकसभा चुनावों में से नौ के विजयी उम्मीदवार इसी समाज से रहे हैं. हालांकि उनकी पार्टियां ज़रूर अलग-अलग रही हैं. 1980 से 2014 के बीच बेगूसराय सीट पर दस बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. सिर्फ़ 2009 के चुनावों में ऐसा मौक़ा आया जब बेगूसराय को एक मुस्लिम सांसद मिला. ये सांसद थे नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से डॉ. मुनाजिर हसन. 2014 के लोकसभा चुनावों में बेगूसराय की सीट भाजपा के खाते में गई थी. भाजपा के भोला सिंह को क़रीब 4.28 लाख वोट मिले थे, वहीं राजद के तनवीर हसन को 3.70 लाख वोट मिले थे. दोनों में क़रीब 58 हज़ार वोटों का अंतर था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BJP के हिस्से में नहीं आई शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह की सीटनवादा सीट से फिलहाल बीजेपी के गिरिराज सिंह सांसद हैं और अब यह सीट जेडीयू के पास चली गई है. जबकि भागलपुर सीट पर 2014 में शाहनवाज हुसैन हार गए थे और ये सीट भी बीजेपी को छोड़नी पड़ी है, अब इस सीट पर एलजेपी उम्मीदवार लड़ेगा.
Read more »
बिहार : गिरिराज सिंह के सामने चुनाव लड़ सकते हैं जेएनयू नेता कन्हैया कुमार- Amarujalaबिहार : गिरिराज सिंह के सामने चुनाव लड़ सकते हैं जेएनयू नेता कन्हैया कुमार Mahasangram VoteKaro वोटकरो girirajsinghbjp kanhaiyakumar
Read more »
लोकसभा चुनाव: गिरिराज सिंह के बागी तेवर, बोले- सिर्फ नवादा सीट से लड़ूंगा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के बाहर और भीतर घमासान तेज है। कहीं पार्टियों की अदलाबदली जारी है तो कहीं सीटों पर उम्मीदवार बदले जा रहे हैं। इन बदलावों से कुछ खुश हैं तो कुछ नाखुश। इस बीच बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह भी अपनी सीट एलजेपी के खाते में जाने के बाद से नाराज बताए जा रहे हैं।
Read more »
नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने से गिरिराज गुस्सा, कहा-मुझे किया था वादा- Amarujalaनवादा सीट लोजपा के खाते में जाने से गिरिराज गुस्सा, कहा-मुझे किया था वादा Mahasangram VoteKaro वोटकरो BJP4India girirajsinghbjp
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
गिरिराज सिंह को नाटक बंद करने की नसीहत देने वाले BJP एमएलसी के खिलाफ केसभारतीय जनता पार्टी के एमएलसी रजनीश कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर के एसीजेएम-प्रथम की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. इसमें रजनीश पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है. दरअसल, रजनीश ने कहा था कि गिरिराज सिंह को नाटक बंद कर देना चाहिए और बेगूसराय आकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए.
Read more »
आखिर क्यों कन्हैया कुमार के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं तेजस्वी यादव!– News18 हिंदीतेजस्वी बिहार की राजनीति में सबसे युवा और उभरते हुए चेहरे हैं ऐसे में वो नहीं चाहते कि बिहार की राजनीति में कोई दूसरा युवा चेहरा दस्तक दे और वो भी इनके सहयोगी दल से... ElectionsWithNews18 BattleOf2019 KanhaiyaKumar
Read more »
बिहार: NDA के लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान, गिरिराज सिंह को बेगुसराय से टिकटLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एनडीए ने बिहार में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि नवादा से बीजेपी नेता गिरिराज सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्हें बेगुसराय से टिकट दिया गया है। वहीं, पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर रविशंकर प्रसाद को दिया गया है।
Read more »
कन्हैया कुमार लेफ्ट उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, महागठबंधन ने नहीं दिया था टिकटछात्र नेता के तौर पर पहचान बनाने वाले कन्हैया कुमार बेगुसराय सीट से ही CPI की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इसकी घोषणा CPI की बिहार इकाई के सचिव सत्यनारायण सिंह ने पटना में की है.
Read more »
