महाकुंभ मेला क्षेत्र में खड़ी इस महात्मा की अनोखी इमारत और तपस्या की क्या है कहानी?

Mahakumbh 2025 News

महाकुंभ मेला क्षेत्र में खड़ी इस महात्मा की अनोखी इमारत और तपस्या की क्या है कहानी?
महाकुंभ 2025Spiritual Buildingआध्यात्मिक इमारत
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

महाकुंभ 2025 समाप्त होने के बाद भी मेला क्षेत्र में एक अनोखी इमारत है, जो एक महात्मा की तपस्या की कहानी से जुड़ी है. महात्मा ने 40 वर्षों तक कठोर तपस्या की और अब भी वहीं रहते हैं.

प्रयागराज में 2025 का कुंभ मेला खत्म हो गया, लेकिन मेला क्षेत्र में एक अजीब सी इमारत अभी भी देखने को मिल रही है. ये इमारत लगभग 3 मंजिल ऊंची है और 4000 हेक्टेयर में फैले इस पूरे इलाके में अकेली पक्की इमारत है.

इसे खास वजह से बनाया गया था और कुछ समय बाद इसे हटा दिया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये इमारत एक संत की साधना से जुड़ी है. बताया जाता है कि एक महात्मा ने इसी जगह पर 40 साल तक कठोर तपस्या की थी और आज भी वहीँंरहते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए धनंजय नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इस महाराज जी की कहानी बड़ी निराली है. पहले जब गंगा नदी यहां से होकर बहती थी, तो ये संत एक नाव पर ही लगभग 20 साल तक रहे. नाव पर ही खाना बनाते, खाते और यहीं सोते थे. इस दौरान उनकी नाव तीन बार पलटी भी, लेकिन गंगा जी के प्रति उनकी श्रद्धा कम नहीं हुई और नाव पर ही बैठकर तपस्या करते रहे. अब गंगा जी की धारा थोड़ी दूर हो गई है, लेकिन महाराज जी आज भी उसी जगह पर एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. इन्हीं संत की सुविधा के लिए सरकार ने यहाँ जमीन से लगभग 45 फीट ऊंची एक मजबूत इमारत बनवा दी. अब बाढ़ आने पर भी महाराज जी यहीं सुरक्षित रह सकते हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन इसी पवित्र स्थल पर बिताने का फैसला किया है. महाराज जी इसी बिल्डिंग में रहते हैं. यहीं उन्होंने अपने लिए हनुमान जी का मंदिर बनवाया है. ऊपर छत पर उन्होंने कबूतरों के लिए जाल लगवाया है जहां वह उन्हें दाना खिलाते हैं. बाढ़ के समय भी वह यहीं रुकते हैं. जब बाढ़ का पानी उतर जाता है तो महाराज जी वापस अपनी कुटिया में आकर भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं. वह न किसी से मिलते हैं और न ही किसी से बात करते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

महाकुंभ 2025 Spiritual Building आध्यात्मिक इमारत Mahatma's Penance महात्मा की तपस्या Ganga River गंगा नदी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mahakumbh Live: राहुल गांधी संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, उनके साथ प्रियंका गांधी भी करेंगी पुण्य स्नानMahakumbh Live: राहुल गांधी संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, उनके साथ प्रियंका गांधी भी करेंगी पुण्य स्नानMaha Kumbh Mela 2025 Live Updates: लोग तड़के से ही स्नान कर रहे हैं और जैसे जैसे दिन निकल रहा है संगम की ओर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो रही है।राहुल गांधी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। उनके साथ में प्रियंका गांधी भी पुण्य स्नान करेंगी।महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा,'आज दोपहर एक बजे तक महाकुंभ में करीब 55 लाख लोगों ने स्नान किया है। आज भी यहां काफी भीड़ है। पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में अभी तक ट्रैफिक जाम की कोई शिकायत नहीं है। शनिवार और रविवार के लिए हमने विशेष तैनाती की है। शनिवार और रविवार के लिए सुबह से शाम तक वाहन निषिद्ध क्षेत्र रहेगा। आकस्मिक सेवाओं की गाड़ियों को ही आने की अनुमति दी जाएगी।
Read more »

महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नानमहाकुंभ में आस्था का सैलाब, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नानमहाकुंभ 2025 में भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है।
Read more »

ट्रेनों में भीड़, कुंभ जाने वालों की संख्या बढ़तीट्रेनों में भीड़, कुंभ जाने वालों की संख्या बढ़तीकुंभ मेला जाने वालों की भीड़ के कारण ट्रेनों में भीड़भाड़ और असुविधा बढ़ी है। आरक्षण सहित सभी कोचों में लोगों की भीड़ की शिकायतें मिल रही है।
Read more »

महाकुंभ मेला 2025: आस्था और जलवायु परिवर्तन पर पहला सम्मेलनमहाकुंभ मेला 2025: आस्था और जलवायु परिवर्तन पर पहला सम्मेलनमहाकुंभ मेला 2025 ने आस्था और जलवायु परिवर्तन पर पहला सम्मेलन आयोजित किया। यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और संत समाज की भूमिका पर चर्चा करता है।
Read more »

कॉर्बेट पार्क में रचाई शादी, जर्मनी की सोफिया और कार्तिक की अनोखी कहानीकॉर्बेट पार्क में रचाई शादी, जर्मनी की सोफिया और कार्तिक की अनोखी कहानीक्रूज पर प्यार, कॉर्बेट पार्क में रचाई शादी, जर्मनी की सोफिया और उत्तराखंड के कार्तिक की अनोखी प्रेम कहानी
Read more »

30 मार्च से शुरू होगा मां जीण भवानी का मेला, जानें क्या है यहां मान्यता30 मार्च से शुरू होगा मां जीण भवानी का मेला, जानें क्या है यहां मान्यता30 मार्च से शुरू होगा शक्तिपीठ मां जीण भवानी का मेला, तैयार हो रही है विशेष पोशाक, जानिए क्या है माता की कहानी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:06:12