जरूरी नहीं मुहांसे, दाग-धब्बे स्किन की प्रॉब्लम हो, अगर इस अंग में हो दिक्कत तो दिखने लगते हैं बदलाव

Skin Problem Due To Liver News

जरूरी नहीं मुहांसे, दाग-धब्बे स्किन की प्रॉब्लम हो, अगर इस अंग में हो दिक्कत तो दिखने लगते हैं बदलाव
Can Liver Problems Cause Skin ProblemsSkin Signs Of Liver DamageIs Liver Disease Causes Itchy Skin
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

बेदाग और चमकदार त्वचा हर किसी को खूबसूरत लगती है. त्वचा को बेदाग बनाने के लिए व्यक्ति कई तरह की क्रीम, लोशन और फेस पैक भी लगाता है. लेकिन जरूरी नहीं कि अगर स्किन पर दाग हों या खुजली हो तो वह स्किन की ही दिक्कत हो. कई बार लीवर में गड़बड़ होने से भी ऐसा मुमकिन है.

Fatty Liver can cause skin problems: अगर शरीर की त्वचा बेरंग होने लगे, रैशेज पड़ जाएं या काले-नीले धब्बे दिखने लगें तो टेंशन होने लगती है. अक्सर लोग इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए स्किन एक्सपर्ट के पास पहुंच जाते हैं.

लेकिन कई बार यह समस्याएं लीवर की वजह से भी हो सकती हैं. दरअसल स्किन और लीवर का सीधा कनेक्शन है. अगर लीवर फैटी हो तो यह दिक्कत अक्सर हो सकती है. फैटी लीवर को समझें सर गंगाराम हॉस्पिटल में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोलॉजी एंड पेनक्रिएटिक बाइलरी साइंस के चेयरपर्सन डॉ. अनिल अरोड़ा कहते हैं कि फैटी लीवर दो तरह के होते हैं-अल्कोहलिक फैटी लीवर और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर. अल्कोहलिक फैटी लीवर उन लोगों का होता है जो हद से ज्यादा शराब पीते हैं जबकि नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर उनका होता है जो मोटे होते हैं और जंक फूड या तला भूना ज्यादा खाते हैं. जब लीवर पर फैट जमने लगता है तो उसका काम प्रभावित होने लगता है. फैटी लीवर होने की वजह से कई लोग मोटापे के साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज बन जाते हैं लेकिन बहुत कम लोगों का ध्यान ही स्किन प्रॉब्लम की तरफ जाता है. दरअसल लीवर के टिश्यू डैमेज होने लगते हैं. इससे हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है. खाना पचाने में दिक्कत होती है और खून साफ नहीं हो पाता. पिगमेंटेशन बढ़ने लगती है जब लीवर का काम गड़बड़ा जाता है तो हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं जिससे त्वचा पर काले या ग्रे रंग में पिगमेंटेशन होने लगती है. कई बार लीवर खराब होने से ब्लड सेल लीक हो जाते हैं और आयरन स्किन में जमा होने लगता है जिससे स्किन का रंग बदल जाता है और चेहरे पर पिगमेंटेशन होने लगती है. स्किन होने लगती है ड्राई एग्जिमा को ऑटो इम्यून डिजीज कहा जाता है. इसमें स्किन पर पहले रैशेज होते हैं और धीरे-धीरे यह रैशेज बड़े आकार होने लगते हैं. लाल रंग के बाद यह नीले रंग के दिखने लगते हैं और साथ में स्किन ड्राई भी होने लगती है. इस वजह से स्किन पर खुजली भी हो सकती है. ठीक इसी तरह के लक्षण फैटी लीवर में भी दिखते हैं. अक्सर लोग इसे एग्जिमा समझने की भूल कर बैठते हैं. जब भी इस तरह के लक्षण हों स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाने के साथ ही लीवर की जांच भी करवाएं. खुजली होती है अगर लीवर पर हद से ज्यादा फैट जमा हो तो अक्सर लोगों की त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं. इनमें खूब खुजली होते हैं लेकिन कुछ देर बाद ही यह चकत्ते अपने आप ही गायब हो जाते हैं. कई लोग इसे गंदे खून से जोड़ देते हैं और कुछ अंधविश्वास से. लेकिन यह लक्षण फैटी लीवर के होते हैं. फैटी लीवर को ऐसे करें कम फैटी लीवर तभी ठीक हो सकता है जब व्यक्ति अपना वजन कम करे. इसके लिए हर रोज वॉक, एक्सरसाइज और एरोबिक्स को अपने रूटीन में शामिल करें. जंक फूड और ऑयली खाने से परहेज करें. हेल्दी डाइट इस समस्या को कम कर सकती है. स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहें. जितना हो सके, दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. बॉडी हाइड्रेट रहती है तो लीवर का काम दुरुस्त रहता है. इसके अलावा स्ट्रेस से दूर रहें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Can Liver Problems Cause Skin Problems Skin Signs Of Liver Damage Is Liver Disease Causes Itchy Skin What Causes Itching In Liver Disease Fatty Liver Symptoms On Skin फैटी लीवर से स्किन डैमेज फैटी लीवर का स्किन पर असर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मर्दों के प्राइवेट पार्ट पर क्यों होती है फुंसी? मिलती-जुलती इन 5 परेशानियों से न हों कंफ्यूजमर्दों के प्राइवेट पार्ट पर क्यों होती है फुंसी? मिलती-जुलती इन 5 परेशानियों से न हों कंफ्यूजपुरुषों के प्राइवेट पार्ट के पर फुंसी हो जाए, तो कई लोग इसे फोड़ने लगते हैं, जो सही तरीका नहीं है, इसलिए आपको क्या करना चाहिए, ये जानना बेहद जरूरी है.
Read more »

AC छोड़ेगा गर्म हवा! चालू करने से पहले बाहर डाल दें ये कपड़ा, लपक कर मिलेगी ठंडAC छोड़ेगा गर्म हवा! चालू करने से पहले बाहर डाल दें ये कपड़ा, लपक कर मिलेगी ठंडAir Conditioner Trick: हम जानेंगे कि विंडो एसी के आउटर यूनिट में कवर लगवाना क्यों जरूरी है और अगर इसे गंदा छोड़ दिया जाए तो क्या नुकसान हो सकते हैं...
Read more »

बिना पार्लर में पैसे खर्च किए घर पर निकालें Nail Extension, हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्सबिना पार्लर में पैसे खर्च किए घर पर निकालें Nail Extension, हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्सNail Extension Removal: नेल एक्सटेंशन देखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन कुछ दिनों के बाद जब आपके नेचुरल नेल्स नीचे से बढ़ने लगते हैं तो वो अजीब दिखने लगते हैं.
Read more »

डार्क अंडरआर्म्स ने स्लीवलेस कपड़े पर लगा दिया बैन, किचन की इन चीजों से मिल सकता है निखारडार्क अंडरआर्म्स ने स्लीवलेस कपड़े पर लगा दिया बैन, किचन की इन चीजों से मिल सकता है निखारDark Underarms Home Remedies: अंडरआर्म्स अगर काले पड़ जाएं तो स्लीवलेस ऑउटफिट पहनना मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से स्किन के इस हिस्से को चमका सकते हैं.
Read more »

जल्दी नहीं बढ़ने पाएगा यूरिक एसिड, आचार्य बालकृ्ष्ण ने बताए खास उपायजल्दी नहीं बढ़ने पाएगा यूरिक एसिड, आचार्य बालकृ्ष्ण ने बताए खास उपायखून में अगर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो उससे जोड़ों की दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं.
Read more »

पिगमेंटेशन से चेहरा हो गया है भद्दा, इन 3 चीजों को रेगुलर लगाएं, दाग होंगे दूरपिगमेंटेशन से चेहरा हो गया है भद्दा, इन 3 चीजों को रेगुलर लगाएं, दाग होंगे दूरपिगमेंटेशन से चेहरा हो गया है भद्दा, इन 3 चीजों को रेगुलर लगाएं, स्किन से गायब होंगे सारे दाग-धब्बे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:48:30