2025 में मराठी उपन्यास पर बनी फिल्म 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद, 2020 में आई फिल्म 'तान्हा जी' की चर्चा हो रही है। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान अभिनीत यह फिल्म मराठा इतिहास और संस्कृति पर आधारित है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म तान्हाजी मालसुरे के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रमुख सहयोगी थे।
2025 में मराठी नॉवेल पर बनी फिल्म ‘ छावा ’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. मूवी ने 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. मराठा इतिहास -संस्कृति पर एक और फिल्म 2020 में आई थी. फिल्म का नाम ‘ तान्हा जी ’ था जिसमें अजय देवगन , काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में थे.
फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया था. बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म थी. फिल्म तानाजी मालसुरे की लाइफ से इंस्पायर्ड थी. सत्रहवीं सदी में वो शिवाजी के प्रमुख सहयोगी थे. उन्होंने कोंढाणा के किले को जीतने के लिए जान की बाजी लगा दी थी. दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्लैश दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ से हुआ था. आइये जानते हैं इस मूवी से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स… तान्हा जी 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उदयभान का रोल सैफ अली खान ने निभाया. फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार शरद केलकर ने निभाया था जो मराठी और साउथ इंडियन सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने ही बाहुबली में प्रभाष के किरदार को आवाज दी थी. तान्हाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन के दोस्त थे. मराठा सेना के बहादुर सूबेदार थे. अपनी वीरता के लिए प्रसिद्ध थे. 1670 की बात है. तान्हा जी अपने बेटे की शादी का न्यौता देने के लिए शिवाजी महाराज के पास गए थे. इसी दौरान उन्हें पता चला कि सिंहगढ़ किला मुगल कमांडर उदय भान के कब्जे में था. उन्होंने शिवाजी महाराज के आदेश पर, कोंढाणा किले को मुगल किलेदार उदयभान सिंह राठौड़ से मुक्त कराने के लिए रात के अंधेरे में अपने 300 मावलों के साथ खड़ी चट्टान के रास्ते किले पर चढ़ाई की थी. सिंहगढ़ के युद्ध नाम से मशहूर इस जंग का किस्सा महाराष्ट्र सरकार की संस्था बाल भारती द्वारा प्रकाशित कक्षा चार की किताब में वर्णित है. इसी ऐतिहासिक घटना पर डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म बनाई. सिंहगढ़ किला पुणे शहर के 20 किमी दक्षिण पश्चिम में हवेली तहसील में स्थित है. इस क़िले का क्षेत्रफल 70,000 वर्ग किलोमीटर है. किले का एक द्वार पुणे की ओर खुलता है तो दूसरा द्वार कल्याण की ओर खुलता है. सिंहगढ़ किले पर फिर से कब्जा आसान नहीं था. सीधी चढ़ाई के बाद मेन गेट पर पहुंच कर किले के फाटक को खोलना था. मराठा सेना के लिए ये आसान नहीं था. किसी तरह तान्हा जी पहाड़ी पर चढ़कर 300 सैनिकों के साथ किले के दरवाजे तक पहुंचे. उदयभान-तान्हा जी के बीच युद्ध हुआ. इसमें तान्हाजी की ढाल टूट गई. युद्ध में तान्हाजी के साथ उदयभान भी मारा गया. हालांकि मराठा सेना ने किले पर कब्जा हासिल कर लिया. उस वक्त शिवाजी महाराज के मुंह से निकला- ‘गढ़ आला, पन सिंह गेला’ यानी किला तो जीत लिया लेकिन अपना शेर खो दिया. फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो मराठे झंडे पर बने ‘ओम’ सिंबल को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई. मराठाओं ने अपने ध्वज में कभी भी किसी सिंबल का इस्तेमाल नहीं किया. फिल्म का फाइनल कट में उसे ‘ओम’ सिंबल को हटा दिया गया. क्लाइमैक्स में अजय देवगन और सैफ अली खान के बीच फाइट के कई सीन जर्मनी के टेक्निशियन की मदद से फिल्माए गए थे. अजय देवगन और सैफ अली की साथ में यह चौथी फिल्म थी. इससे पहले दोनों ने कच्चे धागे , एलओसी कागरिल और ओमकारा जैसी फिल्मों में काम किया था. 172 करोड़ के बजट में बनी तान्हा जी फिल्म ने 358 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दिलचस्प तथ्य यह है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ से मुकाबला हुआ था. 50 करोड़ के बजट में बनी ‘छपाक’ मूवी ने सिर्फ 49 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी. फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था. दीपिका पादुकोण-गोविंद सिंह संधु और मेघना गुलजार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. यह फिल्म भी रियल घटना पर बेस्ड थी.
तान्हा जी छावा अजय देवगन मराठा इतिहास बॉक्स ऑफिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पवन सिंह किस सीट से लड़ेंगे बिहार चुनाव? 2025 में NDA का 'सुपर प्लान' सेट!पवन सिंह किस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? 2020 से सबक लेकर 2025 में NDA का सुपर प्लान हो गया सेट!
Read more »
पवन सिंह किस सीट से लड़ेंगे बिहार चुनाव? 2025 में NDA का 'सुपर प्लान' सेट!पवन सिंह किस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? 2020 से सबक लेकर 2025 में NDA का सुपर प्लान हो गया सेट!
Read more »
शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए ने क्यों बदली रणनीति... 2024 के लोकसभा चुनाव से कनेक्शन?Bihar Election 2025, दक्षिण बिहार, विशेष रूप से शाहाबाद क्षेत्र में 2020 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद, एनडीए ने 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। इस क्षेत्र की 22 विधानसभा सीटों पर अपनी खोई हुई ज़मीन वापस पाना एनडीए के लिए बड़ी चुनौती...
Read more »
Bhagalpur Voting Percentage: भागलपुर में 67 मतदान, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने तोड़े सारे रिकार्डBhagalpur Voting Percentage 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। यहां 2020 में 57.
Read more »
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग के 3 प्रमुख कारण, दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने रच दिया इतिहासबिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड 67 मतदान हुआ। दूसरे चरण में 68.89 वोटिंग हुई। कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में सबसे अधिक मतदान हुआ। 2020 के चुनाव से 9.
Read more »
Alinagar Election Result 2025 LIVE: 2020 में रहे थे उपविजेताAlinagar Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE: बिहार के दरभंगा की अलीनगर सीट आज काफी चर्चा में रहेगी। इस सीट से लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी मैदान में उतरी हैं।
Read more »
