Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग के 3 प्रमुख कारण, दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने रच दिया इतिहास

Bihar Elections 2025 News

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग के 3 प्रमुख कारण, दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने रच दिया इतिहास
Voter Turnout BiharBihar Election Second PhaseElection Commission Of India
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 175 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 53%

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड 67 मतदान हुआ। दूसरे चरण में 68.89 वोटिंग हुई। कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में सबसे अधिक मतदान हुआ। 2020 के चुनाव से 9.

राज्य ब्यूरो, पटना। देश की आजादी के उपरांत बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। पहली बार दोनों चरण मिलाकर रिकार्ड 67 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। पहले चरण में छह नवंबर को 65.

08 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, मंगलवार को दूसरे चरण में 68.89 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसके साथ ही सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रेसवार्ता में देर शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के करीब दो हजार बूथों से अभी आंकड़े लिया जाना शेष है। देर शाम तक मिले आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण वाले 20 जिले की 122 सीटों पर सर्वाधिक कटिहार में 78.63 प्रतिशत, किशनगंज में 78.06 एवं पूर्णिया में 76.04 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 2020 के विधानसभा चुनाव से इस बार 9.6 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। अब 14 नवंबर को भारत निर्वाचन अयोग की ओर से बिहार के 46 मतगणना स्थलों पर सुबह आठ बजे मतगणना की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि बंपर वोटिंग के पीछे एनडीए सरकार की ओर से जीविका समूह से जुड़े महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत हर परिवार की महिला को 10 हजार रुपये एवं लगभग दो करोड़ परिवार को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाना है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य कारण भी हैं। मतदान कार्य में 1.80 लाख से अधिक जीविका दीदी व महिला कार्यकर्ताओं को पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए भी लगाया गया था। मतदान के उपरांत हर बूथ पर उपस्थित चुनाव एजेंट को फार्म-सी दिया गया, जिसमें मतदान से संबंधित सभी सूचनाएं दर्ज हैं। सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रेसवार्ता में पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। मतदान समाप्त होने के उपरांत कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम पेटी को मतगणना केंद्र तक देर रात तक पहुंचाया जाता रहा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में पहली बार नक्सल प्रभावित 1592 बूथों को बिना शिफ्ट किए उसी गांव में मतदान कराया गया। इस चरण में एक भी मतदान कर्मी को हेलीड्रापिंग नहीं करानी पड़ी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान मात्र 230 शिकायतें प्राप्त हुई जिसे समय पर निष्पादित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल 28 बूथों पर विभिन्न कारणों से मतदान बहिष्कार किया गया जिसमें वाल्मीकिनगर के वन क्षेत्र के 18 बूथ सम्मिलित हैं। मतदान के दौरान 3.52 करोड़ की जब्ती की गई जिसमें 1.7 करोड़ की शराब एवं नशीले पदार्थ आदि थे। आदर्श आचार संहिता के लागू होने से अब तक कुल 127 करोड़ की जब्ती की गई है जिसमें 78 करोड़ की शराब और नशीले पदार्थ की जब्ती समिमलित है। चार विधानसभा चुनाव परिणाम :2010 52.672015 56.662020 57.342025 66.97 यूं चढ़ा मतदान का ग्राफ प्रथम चरण 09 बजे - 13.13 प्रतिशत 11 बजे 27.65 01 बजे 42.31 03 बजे 53.77 05 बजे 60.18 06 बजे 65.08 द्वितीय चरण 09 बजे -14.55 प्रतिशत 11 बजे 31.28 01 बजे 47.62 03 बजे 60.40 05 बजे 67.14 06 बजे 68.76 बंपर वोटिंग के तीन प्रमुख कारण :भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ने के पीछे वैसे तो कई कारण बताए जा रहे हैं। किंतु, इनमें तीन मुख्य हैं। पहला व मुख्य कारण दिवाली एवं छठ में विभिन्न राज्यों में प्रवास करने वाले मतदाताओं के लिए दिवाली एवं छठ पर 13 हजार से अधिक ट्रेनें चलाने एवं आए हुए लोगों का मतदान के लिए रुकना है। दूसरा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण के अतिरिक्त राजनीतिक दलों की ओर मतदाताओं को दिए गए लाभ एवं घोषणा वगैरह सम्मिलित है। 1962 से अब तक के चुनाव में महिला-पुरुष की सहभागिता वर्ष महिला पुरुष कुल 1962 32.47 54.94 44.47 1967 41.09 60.82 51.51 1969 41.43 62.86 52.79 1972 41.3 63.06 52.79 1977 38.32 61.49 50.51 1980 46.86 66.57 57.28 1985 45.63 65.81 56.27 1990 53.25 69.63 62.04 1995 55.80 67.13 61.79 2000 53.28 70.71 62.57 2005-Feb 42.52 49.95 46.50 2005-Oct 44.49 47.02 45.85 2010 54.49 51.12 52.73 2015 60.48 53.32 56.91 2020 59.69 54.45 57.29 2025 71.6 62.8 66.91

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Voter Turnout Bihar Bihar Election Second Phase Election Commission Of India Bihar Voting Percentage Bihar Election Analysis Bihar Election Security Bihar Election Complaints Bihar Election Seizures Bihar Voter Awareness Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »

Bihar Elections 2025 Mahapoll: NDA या फिर INDIA…बिहार में इस बार किसकी सरकार? पोल ऑफ पोल्स में हो गया साफBihar Elections 2025 Mahapoll: NDA या फिर INDIA…बिहार में इस बार किसकी सरकार? पोल ऑफ पोल्स में हो गया साफBihar Elections 2025 Mahapoll: NDA या फिर INDIA…बिहार में इस बार किसकी सरकार? पोल ऑफ पोल्स में हो गया साफ राज्य | बिहार NDA or INDIA Who Will make Govt in Bihar Elections 2025 Mahapoll
Read more »

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें किन सीटों पर कितना मतदानBihar Elections 2025: बिहार चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें किन सीटों पर कितना मतदानबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को पूरा हो चुका है। अब सभी की नजरें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर लगी हुई हैं। 2025 के
Read more »

Bihar Elections: 7.5 करोड़ वोटरों ने बिहार चुनाव में हिस्सा लिया, 38 जिलों में से SIR के खिलाफ एक भी अपील नहींBihar Elections: 7.5 करोड़ वोटरों ने बिहार चुनाव में हिस्सा लिया, 38 जिलों में से SIR के खिलाफ एक भी अपील नहींBihar Elections: 7.5 करोड़ वोटरों ने बिहार चुनाव में हिस्सा लिया, 38 जिलों में से SIR के खिलाफ एक भी अपील नहीं 7.5 crores Voters Participated in Bihar Elections 2025 CEC Gyanesh Kumar राज्य
Read more »

Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: बिहार की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए यह भी कहा गया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत से एक-तिहाई है.
Read more »

17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:34