मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का आदेश, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भी दर्ज किया केस
मुंबई, 2 सितंबर । मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत के निर्देशों के बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे की ओर से मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को अस्वीकार किया है। Advertismentआजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में जरांगे पाटिल की ओर से की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख है, जिन पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। बता दें कि मराठा नेता मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं। वे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अभी तक विफल रही है। साथ ही, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को इजाजत देने से भी इनकार कर दिया। इसी बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया। मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर रविवार को प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच मारपीट हुई थी। यह घटना सांताक्रूज डिपो से चलने वाली बेस्ट बस में शाम करीब 7.
15 बजे हुई। बताया जाता है कि बस बिना किसी स्टाफ के स्टेशन पर खड़ी थी, तभी प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस झगड़े में बस के शीशे तोड़ दिए गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी पर संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज जारंगे पाटिल के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से यह पहला मामला दर्ज हुआ है। --आईएएनएस डीसीएच/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थकमराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थक
Read more »
Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे का भूख हड़ताल तेज करने का ऐलान, कहा- पानी भी नहीं पिएंगेमराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे पाटिल ने आक्रामक रुख अपनाया है। वह ओबीसी कोटे से मराठा आरक्षण दिए जाने की मांग पर अड़े हैं। इसके लिए मराठों ने मुंबई के आजाद मैदान में एल्गार का आह्वान किया है। आज मनोज जरांगे पाटिल इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं और अब और भी आक्रामक हो गए...
Read more »
मनोज जरांगे की भूख हड़ताल का आज चौथा दिन, मराठा आरक्षण पर सरकार को दी चेतावनीसामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार से मराठा आरक्षण पर सरकारी संकल्प जारी करने की मांग की है। जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय कुंबी की उपजाति है और उनके पास 58 लाख रिकॉर्ड हैं जो दिखाते हैं कि मराठा कुंबियों से जुड़े...
Read more »
Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का चौथा दिन, जानें अपनी मांगों को लेकर क्या बोले मनोज जरांगेMaratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का चौथा दिन, जानें अपनी मांगों को लेकर क्या बोले मनोज जरांगे Maratha Reservation Fourth Day today news in hindi
Read more »
मराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगेमराठा आरक्षण आंदोलन: सीएम फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे
Read more »
मराठा आरक्षण आंदोलन: रामदास अठावले ने मनोज जरांगे की प्रशंसा की, प्रदर्शन को नियंत्रित रखने की अपीलमराठा आरक्षण आंदोलन: रामदास अठावले ने मनोज जरांगे की प्रशंसा की, प्रदर्शन को नियंत्रित रखने की अपील
Read more »
