मराठा आरक्षण आंदोलन: रामदास अठावले ने मनोज जरांगे की प्रशंसा की, प्रदर्शन को नियंत्रित रखने की अपील

United States News News

मराठा आरक्षण आंदोलन: रामदास अठावले ने मनोज जरांगे की प्रशंसा की, प्रदर्शन को नियंत्रित रखने की अपील
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

मराठा आरक्षण आंदोलन: रामदास अठावले ने मनोज जरांगे की प्रशंसा की, प्रदर्शन को नियंत्रित रखने की अपील

मुंबई, 1 सितंबर । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल की लोकप्रियता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जरांगे मराठा समुदाय के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सात से आठ बार भूख हड़ताल कर पूरे महाराष्ट्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। Advertismentरामदास अठावले ने कहा, “मराठा समुदाय उन्हें अपना नेता मानता है और उनके एक आह्वान पर हजारों लोग मुंबई में विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए।” मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह विरोध रैली मुंबई के आजाद मैदान तक ही सीमित रहनी चाहिए। निर्धारित क्षेत्र से बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तुरंत वापस लौटने का निर्देश दिया जाना चाहिए। अठावले ने जोर देकर कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था को बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि प्रदर्शनकारियों के साथ संवेदनशीलता और संयम के साथ व्यवहार किया जाए। मराठा आरक्षण का मुद्दा महाराष्ट्र में लंबे समय से चर्चा का केंद्र रहा है। मराठा समुदाय, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता है, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है। मनोज जरांगे पाटिल ने इस आंदोलन को नई दिशा दी है और उनके नेतृत्व में समुदाय ने कई बड़े प्रदर्शन किए हैं। केंद्र और राज्य सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बातचीत से ही इस जटिल मुद्दे का हल निकल सकता है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की। उन्होंने इस मुलाकात को भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात दोनों देशों के बीच लंबित मुद्दों को सुलझाने में एक संभावित रास्ता खोजने में मदद कर सकती है।” --आईएएनएस एकेएस/डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थकमराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थकमराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थक
Read more »

मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे की भूख हड़ताल शुरू; समर्थक बोले- सरकार बात माने या देखते ही गोली मारने का आदेश देमराठा आरक्षण: मनोज जरांगे की भूख हड़ताल शुरू; समर्थक बोले- सरकार बात माने या देखते ही गोली मारने का आदेश देमराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे की मुंबई में भूख हड़ताल शुरू हो गई है। मनोज जरांगे शुक्रवार सुबह मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे, जहां मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे और
Read more »

मुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौतमुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौतमुंबई : मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Read more »

'सर सलामत तो पगड़ी पचास', मंत्री योगेश कदम ने अनशन पर बैठे मनोज जरांगे से की भावुक अपील'सर सलामत तो पगड़ी पचास', मंत्री योगेश कदम ने अनशन पर बैठे मनोज जरांगे से की भावुक अपील'सर सलामत तो पगड़ी पचास', मंत्री योगेश कदम ने अनशन पर बैठे मनोज जरांगे से की भावुक अपील
Read more »

मनोज जरांगे की भूख हड़ताल का आज चौथा दिन, मराठा आरक्षण पर सरकार को दी चेतावनीमनोज जरांगे की भूख हड़ताल का आज चौथा दिन, मराठा आरक्षण पर सरकार को दी चेतावनीसामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार से मराठा आरक्षण पर सरकारी संकल्प जारी करने की मांग की है। जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय कुंबी की उपजाति है और उनके पास 58 लाख रिकॉर्ड हैं जो दिखाते हैं कि मराठा कुंबियों से जुड़े...
Read more »

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का चौथा दिन, जानें अपनी मांगों को लेकर क्या बोले मनोज जरांगेMaratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का चौथा दिन, जानें अपनी मांगों को लेकर क्या बोले मनोज जरांगेMaratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का चौथा दिन, जानें अपनी मांगों को लेकर क्या बोले मनोज जरांगे Maratha Reservation Fourth Day today news in hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:52:22