हरियाणा में भारी बारिश, सीएम नायब सिंह सैनी ने डीसी संग की आपात बैठक
चंडीगढ़, 1 सितंबर । हरियाणा में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और उससे उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सभी जिला उपायुक्तों के साथ एक आपातकालीन समीक्षा बैठक की। Advertismentइस बैठक में उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की जान और पशुधन की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में कोई लापरवाही न हो और ज़रूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता तुरंत पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वहां पर विद्यालय पूरी तरह से बंद रहने चाहिए। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। सीएम सैनी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि पंजाब से जो भाई आपदा के दौरान हरियाणा की सीमा में आ रहे हैं, उनके लिए भी ज़रूरी राहत और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने इस संकट को साझा मानवीय जिम्मेदारी बताया। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न और हरे चारे के पर्याप्त भंडारण की आवश्यकता सुनिश्चित करने को कहा। सीएम सैनी ने निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी और सफाई के इंतज़ाम मजबूत किए जाएं। सभी संबंधित विभागों को हमेशा अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचडीआरएफ को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा जाए। किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ने पर सभी विभागों को तत्परता से प्रतिक्रिया देनी होगी। सीएम ने चिकित्सीय अवसंरचना को भी मजबूत बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में पंपिंग सेट्स उपलब्ध रहनी चाहिए और सभी अस्पतालों को पूरी तैयारी के साथ इमरजेंसी के लिए तैयार रहना चाहिए। --आईएएनएस वीकेयू/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईएमडी ने केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बीच येलो अलर्ट जारी कियाआईएमडी ने केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बीच येलो अलर्ट जारी किया
Read more »
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साइकिल से पहुंचे विधानसभा, नशे के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेशहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साइकिल से पहुंचे विधानसभा, नशे के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश
Read more »
सीएम धामी ने अधिकारियों संग की बैठक, बोले, आपदा प्रभावितों के साथ भावनाओं एवं संवेदनाओं से भी जुड़े हैंसीएम धामी ने अधिकारियों संग की बैठक, बोले, आपदा प्रभावितों के साथ भावनाओं एवं संवेदनाओं से भी जुड़े हैं
Read more »
सितंबर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी की मासिक रिपोर्टसितंबर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी की मासिक रिपोर्ट
Read more »
जैकी भगनानी ने सीएम नायब सैनी की मुलाका, फिल्म सिटी बनाने को लेकर हुई चर्चा, पोस्ट शेयर कर दिया हिंटजैकी भगनानी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर राज्य को फिल्म इंडस्ट्री का हब बनाने की इच्छा जताई, सीएम ने सहयोग का आश्वासन दिया.
Read more »
तेलंगाना: बाढ़ से 2.36 लाख एकड़ में फसलें बर्बाद, सीएम रेड्डी ने की समीक्षा बैठकतेलंगाना: बाढ़ से 2.36 लाख एकड़ में फसलें बर्बाद, सीएम रेड्डी ने की समीक्षा बैठक
Read more »
