मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थक
मुंबई, 28 अगस्त । मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन होगा, जिसमें मराठा समुदाय के अधिकारों के लिए आवाज उठाई जाएगी। इस आंदोलन के लिए महाराष्ट्र भर से बड़ी संख्या में मराठा कार्यकर्ता मुंबई के आजाद मैदान पहुंच रहे हैं। Advertismentसमाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक मराठा कार्यकर्ता ने बताया, पूरे महाराष्ट्र से लोग आ रहे हैं। मनोज जरांगे पाटिल ने हमें आवाज दी है। वह हमारे हक की आवाज उठा रहे हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि आंदोलन की तैयारी बड़े स्तर पर की गई है। इस बार मुंबई में हुए सभी आंदोलन का रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा और मराठा बंधुओं की एकता दिखाई देगी। उन्होंने कहा, हमने पूरे एक महीने की तैयारी की है और उसी हिसाब से राशन लेकर पहुंचे हैं। खाने-पीने का सभी सामान लाए हैं। जब तक आरक्षण को लेकर फैसला नहीं होगा, हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और मुंबई के आम नागरिकों को इससे कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। शिवसेना-यूबीटी के सांसद ओम प्रकाश राजेनिंबालकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सरकार मराठा आरक्षण योद्धा मनोज दादा जरांगे पाटिल से किया गया वादा तुरंत पूरा करे। इस बीच, मुंबई पुलिस ने आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान में मराठा आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लगभग 1000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सुरक्षा बल की भी तैनाती की जा रही है। एमएसएफ के अधिकारियों की परेड और तैयारी अभी जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। --आईएएनएस डीसीएच/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा न मिलने पर होगा बड़ा आंदोलन : जीतू पटवारीमध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा न मिलने पर होगा बड़ा आंदोलन : जीतू पटवारी
Read more »
बांग्लादेश सेना के अफसर चुपचाप पहुंचे पाकिस्तान, हथियार फैक्ट्रियों का करेंगे दौरा, भारत की बढ़ेगी टेंशन!क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर्रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश आर्मी का दल 16 अगस्त को इस्लामाबाद पहुंचा है। यह दल पाकिस्तान में कई प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा करेगा।
Read more »
मराठा आरक्षण की लड़ाई... 27 अगस्त को मनोज जरांगे का ‘चलो मुंबई’ आह्वान, फडणवीस सरकार को चेतायामनोज जरंगे ने मराठा आरक्षण के लिए 27 अगस्त को ‘चालो मुंबई’ मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है, जिसे उन्होंने 'आखिरी लड़ाई' बताया. जरंगे ने कहा कि यह मार्च सरकार पर दबाव बढ़ाएगा और 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा.
Read more »
मराठा आरक्षण मामला: मनोज जरांगे मुंबई रवाना, बोले- गणेश उत्सव में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करेंगे समर्थकमराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। उन्होंने दोहराया कि वह 29 अगस्त से मुंबई में आंदोलन शुरू करेंगे और उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने
Read more »
जिद पर अड़े मनोज जरांगे मुंबई रवाना, महाराष्ट्र सरकार का पुणे में करेगी मीटिंग, एकनाथ शिंदे ने की ये अपीलMaratha Reservation News: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के आगाज के साथ मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर से मराठा आरक्षण का मुद्दा फिर से उठा दिया है। जरांगे मुंबई में आवाज बुलंद करने की मांग पर अड़े हुए हैं। गणेशोत्सव को देखते हुए सरकार ने उनसे ऐसा नहीं करने की अपील की है। जरांगे फडणवीस पर निशाना साध रहे...
Read more »
मुंबई में आंदोलन शुरू करने पर अड़े जरांगे, सरकार ने बातचीत के लिए भेजा प्रतिनिधिमंडलमराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। वह 29 अगस्त से मुंबई में अपना आंदोलन शुरू करने पर अड़े हुए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने एक प्रतिनिधिमंडल को उनसे मुलाकात करने के लिए भेजा है। जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में जरांगे ने मीडिया से कहा कि उनके समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन...
Read more »
