ममता बनर्जी ने कविता लिखकर पीएम मोदी-बीजेपी पर साधा निशाना via NavbharatTimes
हाइलाइट्स:पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशानाआधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर कविता का शीर्षक- मैं नहीं मानतीममता ने खुद को सहिष्णु सेविका और मानवता धर्म मानने वाली बतायालोकसभा चुनाव में टीएमसी को बंगाल में 22 सीटों पर मिली है जीतकोलकाता लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 सीटें हासिल की हैं। वहीं टीएमसी अपने पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकी है और पार्टी को केवल 22 सीटों पर जीत मिली। चुनाव नतीजों को देखते हुए ममता ने कविता के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। पढ़ें: राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश? जानें क्या हुआ 'मैं नहीं मानती' शीर्षक से लिखी कविता सीएम ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कविता को शेयर किया। उन्होंने बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कविता को शेयर किया। 'मैं नहीं मानती' शीर्षक से लिखी कविता में ममता ने बीजेपी पर अप्रत्यक्ष तौर पर सांप्रदायिकता फैलाने और धर्म के उग्र स्वरूप को बेचकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। कविता के आखिर में ममता ने वसैधव कुटुम्बकम का हवाला देते हुए सहिष्णु रहने का आग्रह किया है। ममता ने खुद को सहिष्णु सेविका और मानवता के धर्म को मानने वाली बताया है। नतीजों से पहले सिंथेसाइजर बजाती नजर आई थीं निजी जीवन में ममता बनर्जी एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कवियित्री, पेंटर और संगीतज्ञ भी हैं। चुनाव नतीजों से पहले ममता ने फेसबुक पर अपना एक विडियो शेयर किया, जिसमें वह सिंथेसाइजर बजाती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने सिंथेसाइजर पर बजाए जा रहे संगीत को मां-माटी-मानुष को समर्पित किया था। ‘राजनीति’ शीर्षक से उनकी एक कविता काफी चर्चित रही है। कई बार उन्हें पेंटिंग करते हुए देखा गया है। इसके अलावा टीएमसी सुप्रीमो ममता ने चुनाव नतीजों के बाद कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर शनिवार को पार्टी के नेताओं को मंथन के लिए बुलाया है। इस बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेताओं को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। पढ़ें: 'लेफ्ट' के बल पर बीजेपी ने ममता को दी मात? राज्य में दो साल बाद यानी 2021 में विधानसभा चुनाव हैं और बीजेपी के उभार को देखते हुए टीएमसी की चिंताएं बढ़ रही हैं। इससे पहले ममता ने काउंटिंग के दौरान ट्वीट में कहा था, 'विजेताओं को बधाई। लेकिन सभी हारनेवाले लूजर्स नहीं हैं। हम इसपर पूरी समीक्षा करके आपसे विचार साझा करेंगे। पहले वोटों की गिनती और वीवीपैट से मिलान पूरा होने दिया जाए।' 2014 के आम चुनाव की तुलना में 2019 में टीएमसी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 2014 में पार्टी को 34 सीटें मिली थीं जबकि इस बार उसे सिर्फ 22 सीटें ही हासिल हुई हैं। वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर सिमट गई है। पढ़ें: यूपी में केवल 4 सीट पर ही बची कांग्रेस की जमानत सीपीएम की दशकों पुरानी सत्ता को 2011 में खत्म करने के बाद बंगाल में टीएमसी को बीजेपी से लगातार कड़ी चुनौती मिल रही है। पंचायत चुनाव में भी बीजेपी मुख्य विपक्षी उभरी थी। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान पीएम मोदी ने श्रीरामपुर की एक रैली में कहा था, 'दीदी 23 मई को नतीजे आने के बाद कमल खिलेगा और देखना आपके एमएलए आपका साथ छोड़ देंगे। टीएमसी के 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं और दीदी आपका बचना मुश्किल है।' पढ़ें: स्मृति के अमेठी फतह में महत्वपूर्ण रहे 3 फैक्टर बीजेपी को टीएमसी से सिर्फ 3 प्रतिशत कम वोट वोट शेयर की बात करें तो यहां भी बीजेपी टीएमसी से ज्यादा दूर नहीं है। टीएमसी और बीजेपी के बीच सिर्फ तीन फीसदी का अंतर है। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 40.
3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 2 करोड़ 30 लाख 28 हजार 343 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, टीएमसी को 43.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 2 करोड़ 47 लाख 56 हजार 985 मत मिले हैं। बीजेपी के वोट शेयर में 2014 के मुकाबले करीब 23 फीसदी का उछाल आया है। पिछले आम चुनाव में बीजेपी को बंगाल में 17 फीसदी वोट मिले थे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'ड्रोन-क्लोन और EC का मौन', मुख्य चुनाव आयुक्त पर भड़के सिब्बल ने लिख दी कविता
Read more »
सपा नेता अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को किया फोन, आगे की रणनीति पर हुई चर्चालोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) खत्म होने के बाद विपक्षी दलों की आगे की रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी से फोन पर बात की है.
Read more »
विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर किए ट्वीट पर मांगी माफ़ीविवेक ओबरॉय ने ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, सलमान ख़ान पर किए शेयर किए मीम पर मांगी माफ़ी
Read more »
गठबंधन पर मंथन: शरद पवार ने किया फोन, लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने नहीं की बातएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यूपीए की ओर से वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन जगन रेड्डी ने पवार से कोई बात नहीं की.
Read more »
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर लगाया ये गंभीर आरोपभारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने
Read more »
EVM टेम्परिंग पर कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी के रुख पर उठाए सवाल– News18 हिंदीविधायक के सुधाकर की ये बातें कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. दरअसल लंबे समय से कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं.
Read more »
EVM पर घमासान, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोशल मीडिया पर विपक्ष से पूछे 6 सवालनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आने से पहले EVM पर घमासान मचा हुआ है। विपक्ष लगातार EVM की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 22 विपक्षी पार्टियां हार की बौखलाहट में ऐसा कर रही हैं। शाह ने सोशल मीडिया में विपक्ष पर 6 सवाल भी दागे हैं।
Read more »
ईवीएम पर रार...शाह ने 6 सवाल उठाकर विपक्ष पर साधा निशानालोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले तक ईवीएम को लेकर चल रही रार पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी विपक्ष पर हमलावर हो गए। LokSabhaResults Results2019 ResultsWithAmarUjala LokSabhaElections2019 INCIndia RahulGandhi AmitShah AmitShah BJP4India EVM
Read more »
मोदी की आंधी से महाराष्ट्र में कांग्रेसी दिग्गज उड़े, BJP और शिवसेना गठबंधन को 41 सीटेंमोदी की आंधी से महाराष्ट्र में कांग्रेसी दिग्गज उड़े, BJP और शिवसेना गठबंधन को 41 सीटें AbkiBaarKiskiSarkar ResultsOnZee ModiReturns
Read more »
भाजपा की जीत पर ममता बनर्जी ने किया कविता ट्वीट- 'मैं नहीं मानती'Poll Result 2019: ममता बनर्जी ने भीजेपी पर कविता के जरिए तंज कसा है। उन्होंने कविता के जरिए धार्मिक उग्रता और नम्रता के दो पक्षों को पेश किया है और उसी के जरिए अपनी विचारधारा के बारे में बताने का प्रयास किया है।
Read more »
ममता बनर्जी ने कविता लिख साधा पीएम मोदी-बीजेपी पर निशाना-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सीएम ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कविता को शेयर किया। उन्होंने बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कविता को शेयर किया। 'मैं नहीं मानती' शीर्षक से लिखी कविता में ममता ने बीजेपी पर अप्रत्यक्ष तौर पर सांप्रदायिकता फैलाने और धर्म के उग्र स्वरूप को बेचकर राजनीति करने को लेकर निशाना साधा है
Read more »
