EVM पर घमासान, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोशल मीडिया पर विपक्ष से पूछे 6 सवाल

United States News News

EVM पर घमासान, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोशल मीडिया पर विपक्ष से पूछे 6 सवाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

EVM पर घमासान, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोशल मीडिया पर विपक्ष से पूछे 6 सवाल EVMHacking AmitShah LokSabhaElections2019

Last Updated: बुधवार, 22 मई 2019 पहला सवाल : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष से पूछा है कि EVM की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाने वाली अधिकतर विपक्षी पार्टियों ने कभी न कभी EVM द्वारा हुए चुनावों में जीत प्राप्त की है। अगर उन्हें EVM पर विश्वास नहीं है तो इन दलों ने चुनाव जीतने पर सत्ता की कमान क्यों संभाली? जब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की और हाल के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 4 राज्यों में सरकार बनाई तब तो हमने EVM पर प्रश्न नहीं उठाए। तो क्या यह माना जाए कि जब विपक्ष की विजय हो तो उन्होंने चुनाव जीता और जब हार हो तो उन्हें EVM ने हरा दिया? दूसरा सवाल : शाह ने अपने दूसरे सवाल में लिखा है कि देश की सर्वोच्च अदालत ने 3 से ज्यादा पीआईएल का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप दिया है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र में 5 वीवीपैट को गिनने का आदेश दिया है। तो क्या आप लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं? तीसरा सवाल : शाह ने सोशल मीडिया पर तीसरे सवाल में लिखा कि मतगणना के सिर्फ 2 दिन पहले 22 विपक्षी दलों द्वारा चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन की मांग पूर्णत: असंवैधानिक है, क्योंकि इस तरह का कोई भी निर्णय सभी दलों की सर्वसम्मति के बिना संभव नहीं है। चौथा सवाल : बीजेपी अध्यक्ष ने चौथे सवाल में लिखा है कि विपक्ष ने EVM पर हंगामा 6 चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद शुरू किया। एग्जिट पोल के बाद यह और तेज हो गया। एग्जिट पोल EVM के आधार पर नहीं बल्कि मतदाता से प्रश्न पूछकर किया जाता है। इस तरह एग्जिट पोल के आधार पर आप EVM की विश्वसनीयता पर कैसे प्रश्न उठा सकते हैं? पांचवां सवाल : शाह ने पूछा है कि EVM में गड़बड़ी के विषय पर प्रोएक्टिव कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से चुनौती देकर इसके प्रदर्शन का आमंत्रण दिया था, लेकिन उसे किसी ने स्वीकार नहीं किया। शाह ने यहां वीवीपैट का भी जिक्र किया जिसके आने के बाद मतदाता मत देने के बाद देख सकता है कि उसका मत किस पार्टी को रजिस्टर हुआ। प्रक्रिया के इतने पारदर्शी होने के बाद इस पर प्रश्न उठाना कितना उचित है? छठा सवाल : अपने छठे सवाल में शाह ने उपेंद्र कुशवाह पर निशाना साधते हुए लिखा कि कुछ विपक्षी दल चुनाव परिणाम अनुकूल न आने पर ‘हथियार उठाने’ और 'खून की नदियां बहाने' जैसे आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। शाह ने पूछा कि विपक्ष ऐसे हिंसात्मक और अलोकतांत्रिक बयान द्वारा किसे चुनौती दे रहा है? शाह ने लिखा कि चुनाव का जो भी परिणाम आए, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि यह देश के 90 करोड़ मतदाताओं का जनादेश होगा। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर सारे देश में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक हुआ। भारत के लोकतंत्र का इतिहास है कि 1977 से 2014 के सभी आम चुनावों में भारी परिवर्तन शांतिपूर्वक हुए जिससे देश के लोकतंत्र पर सारे विश्व की आस्था मजबूत हुई और देश का गौरव भी बढ़ा। अपने निहित स्वार्थ और पराजय को न मानने की मानसिकता के कारण विपक्ष चुनाव आयोग और देश के लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रहा है।.

Last Updated: बुधवार, 22 मई 2019 पहला सवाल : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष से पूछा है कि EVM की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाने वाली अधिकतर विपक्षी पार्टियों ने कभी न कभी EVM द्वारा हुए चुनावों में जीत प्राप्त की है। अगर उन्हें EVM पर विश्वास नहीं है तो इन दलों ने चुनाव जीतने पर सत्ता की कमान क्यों संभाली? जब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की और हाल के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 4 राज्यों में सरकार बनाई तब तो हमने EVM पर प्रश्न नहीं उठाए। तो क्या यह माना जाए कि जब विपक्ष की विजय हो तो उन्होंने चुनाव जीता और जब हार हो तो उन्हें EVM ने हरा दिया? दूसरा सवाल : शाह ने अपने दूसरे सवाल में लिखा है कि देश की सर्वोच्च अदालत ने 3 से ज्यादा पीआईएल का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप दिया है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र में 5 वीवीपैट को गिनने का आदेश दिया है। तो क्या आप लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं? तीसरा सवाल : शाह ने सोशल मीडिया पर तीसरे सवाल में लिखा कि मतगणना के सिर्फ 2 दिन पहले 22 विपक्षी दलों द्वारा चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन की मांग पूर्णत: असंवैधानिक है, क्योंकि इस तरह का कोई भी निर्णय सभी दलों की सर्वसम्मति के बिना संभव नहीं है। चौथा सवाल : बीजेपी अध्यक्ष ने चौथे सवाल में लिखा है कि विपक्ष ने EVM पर हंगामा 6 चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद शुरू किया। एग्जिट पोल के बाद यह और तेज हो गया। एग्जिट पोल EVM के आधार पर नहीं बल्कि मतदाता से प्रश्न पूछकर किया जाता है। इस तरह एग्जिट पोल के आधार पर आप EVM की विश्वसनीयता पर कैसे प्रश्न उठा सकते हैं? पांचवां सवाल : शाह ने पूछा है कि EVM में गड़बड़ी के विषय पर प्रोएक्टिव कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से चुनौती देकर इसके प्रदर्शन का आमंत्रण दिया था, लेकिन उसे किसी ने स्वीकार नहीं किया। शाह ने यहां वीवीपैट का भी जिक्र किया जिसके आने के बाद मतदाता मत देने के बाद देख सकता है कि उसका मत किस पार्टी को रजिस्टर हुआ। प्रक्रिया के इतने पारदर्शी होने के बाद इस पर प्रश्न उठाना कितना उचित है? छठा सवाल : अपने छठे सवाल में शाह ने उपेंद्र कुशवाह पर निशाना साधते हुए लिखा कि कुछ विपक्षी दल चुनाव परिणाम अनुकूल न आने पर ‘हथियार उठाने’ और 'खून की नदियां बहाने' जैसे आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। शाह ने पूछा कि विपक्ष ऐसे हिंसात्मक और अलोकतांत्रिक बयान द्वारा किसे चुनौती दे रहा है? शाह ने लिखा कि चुनाव का जो भी परिणाम आए, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि यह देश के 90 करोड़ मतदाताओं का जनादेश होगा। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर सारे देश में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक हुआ। भारत के लोकतंत्र का इतिहास है कि 1977 से 2014 के सभी आम चुनावों में भारी परिवर्तन शांतिपूर्वक हुए जिससे देश के लोकतंत्र पर सारे विश्व की आस्था मजबूत हुई और देश का गौरव भी बढ़ा। अपने निहित स्वार्थ और पराजय को न मानने की मानसिकता के कारण विपक्ष चुनाव आयोग और देश के लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदी-शाह से सीधे भिड़ कर फिर विपक्ष की नेता नंबर-1 बन गईं ममता बनर्जी!मोदी-शाह से सीधे भिड़ कर फिर विपक्ष की नेता नंबर-1 बन गईं ममता बनर्जी!कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में जो बवाल हुआ, उसके बाद चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया. चुनाव आयोग ने बंगाल में प्रचार के समय को कम कर दिया और उसे गुरुवार रात 10 बजे तक सीमित कर दिया.
Read more »

LIVE: फतेहगढ़ साहिब सीट पर वोटिंग, 20 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैदLIVE: फतेहगढ़ साहिब सीट पर वोटिंग, 20 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैदकांग्रेस ने यहां से अमर सिंह को मैदान में उतारा है, तो वहीं शिरोमणि अकाली दल ने दरबारा सिंह गुरु को टिकट दिया है. आम आदमी पार्टी ने यहां से बंदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है. LokSabhaElections2019 VotingRound7 Phase7
Read more »

EVM के साथ सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार– News18 हिंदीEVM के साथ सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार– News18 हिंदीपंजाब के लुधियाना में एक शख्स को अपना वोट डालने के दौरान तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में हिरासत में लिया गया है. आरोपी शख्स ने वोट डालते समय ईवीएम के साथ फोटो लेकर शेयर की थी. जिसमें वह लोकसभा चुनाव में एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में अपना वोट डालते हुए देखा जा सकता है.
Read more »

EVM में गड़बड़ी के आरोप, विपक्ष चौकन्ना, उम्मीदवारों ने तैनात की अपनी फोर्सEVM में गड़बड़ी के आरोप, विपक्ष चौकन्ना, उम्मीदवारों ने तैनात की अपनी फोर्सलोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले विपक्षी दलों की ओर से ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जिन्हें चुनाव आयोग ने निराधार बताया है. इसके बावजूद राजनीतिक दलों ने स्ट्रॉन्ग रूम यानी जहां EVM रखी गई हैं, वहां पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपने लोगों को सुरक्षा में लगा रखा है.
Read more »

EVM पर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का विपक्ष को बड़ा झटकाEVM पर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का विपक्ष को बड़ा झटकानई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने मंगलवार को ईवीएम पर विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने देश में हुए आम चुनावों के लिए 23 मई को होने वाली मतों की गिनती के दौरान वीवीपैट मशीनों की पर्ची का इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के आंकड़ों के साथ शत प्रतिशत मिलान करने की मांग वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।
Read more »

EVM ‘छेड़छाड़’ विवाद पर EC को पूर्व राष्ट्रपति की नसीहत, 'लेशमात्र भी संशय नहीं होना चाहिए'EVM ‘छेड़छाड़’ विवाद पर EC को पूर्व राष्ट्रपति की नसीहत, 'लेशमात्र भी संशय नहीं होना चाहिए'Loksabha Elections 2019: उन्होंने ट्विटर हैंडल पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘मैं मतदाताओं के फैसले से कथित छेड़छाड़ की खबरों पर चिंतित हूं। आयोग की देखरेख में मौजूद इन ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोग की है।’’
Read more »

EVM टेम्परिंग पर कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी के रुख पर उठाए सवाल– News18 हिंदीEVM टेम्परिंग पर कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी के रुख पर उठाए सवाल– News18 हिंदीविधायक के सुधाकर की ये बातें कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. दरअसल लंबे समय से कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:50:29