EVM में गड़बड़ी के आरोप, विपक्ष चौकन्ना, उम्मीदवारों ने तैनात की अपनी फोर्स

United States News News

EVM में गड़बड़ी के आरोप, विपक्ष चौकन्ना, उम्मीदवारों ने तैनात की अपनी फोर्स
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

EVM विवाद: सियासी पार्टियों ने स्ट्रॉन्ग रूम पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपने लोगों को सुरक्षा में लगा रखा है | abhishek6164

लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले विपक्षी दलों की ओर से ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और चंदौली जैसे मामलों को आधार बनाकर विपक्ष चुनाव आयोग पर हमलावर है, लेकिन चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सभी EVM कड़ी सुरक्षा में हैं.

इसके बावजूद सियासी पार्टियों ने स्ट्रॉन्ग रूम यानी जहां EVM रखी गई हैं, वहां पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपने लोगों को सुरक्षा में लगा रखा है. इसके अलावा पार्टियां कई एहतियात बरत रही हैं और मतगणना के लिए निर्देश भी जारी किए हैं. लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही सभी EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है, जो पूरी तरह से लॉक और सीसीटीवी की निगरानी में है. स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा सीआरपीएफ कर रही है. स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं है. हालांकि, स्ट्रॉन्ग रूम के सामने परिसर में हर प्रत्याशी को अपने एजेंट को निगरानी करने की इजाजत दी गई है.चुनाव आयोग ने हर एक स्ट्रॉन्ग रूम पर एक पार्टी को तीन एजेंट रखने की अनुमति दी है. ये एजेंट एक साथ भी रह सकते हैं और चाहें तो बारी-बारी से भी निगरानी कर सकते हैं. हालांकि, गाजीपुर में बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी द्वारा सवाल खड़े किए जाने के बाद वहां के प्रशासन ने एक स्ट्रांग रूप पर पांच लोगों को निगरानी करने की अनुमति दी है. यह व्यवस्था सिर्फ गाजीपुर के लिए ही है. बता दें कि एक स्ट्रॉन्ग रूम में एक से लेकर तीन विधानसभा की EVM रखी गई हैं. यह स्ट्रॉन्ग रूम की क्षमता पर निर्भर करता है. उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने स्ट्रॉन्ग रूम पर अपने एजेंट तो नियुक्त कर ही रखे हैं, साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर करीब 50 मीटर दूरी पर अपने दस से बीस लोगों को निगरानी के लिए लगा रखा है. ये लोग आठ-आठ घंटे के अंतराल पर सुरक्षा कर रहे हैं. सपा और बसपा ने मतगणना के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बसपा ने अपने प्रत्याशियों से कहा कि काउंटिग एजेंट को पीठासीन अधिकारी के द्वारा प्राप्त की गई EVM को काउंटिग के दौरान खुलने से पहले हर हाल में नंबर का मिलान कराएं. इसके साथ यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की गई ग्रीन पेपर सील व स्पेशल टैक का नंबर वही है जो EVM, BUCU और VVPAT में पीठासीन अधिकारी द्वारा अंकित किए गए हैं. ऐसे में दोनों नंबर सही पाए जाने पर ही EVM को खुलने की अनुमति प्रदान की जाए. यही बात समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों से कही है. महाराष्ट्र में भी ईवीएम को लेकर डर का माहौल देखने को मिल रहा है. यहां पुणे से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन जोशी मंगलवार को काउंटिंग स्टेशन पहुंचे और हालात का जायजा लिया. जोशी ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चौकन्ना रहने के लिए कहा है, जिसके चलते वो काउंटिंग स्टेशन पहुंचे हैं. बहरहाल, इन तमाम दावों व आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने कहा है कि हर काउंटिंग सेंटर पर ईवीएम और VVPAT को राजनीतिक दलों के सामने वीडियोग्राफी कर सुरक्षित रखा गया है. वहां सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था है. सुरक्षा में CRPF की तैनाती है, प्रत्याशियों को भी स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में जाने की अनुमति दी गई है. ऐसे में किसी भी तरह का आरोप निराधार है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंअमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में TMC ने अराजकता फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था।आज दमदम में मेरी रैलLIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में TMC ने अराजकता फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था।आज दमदम में मेरी रैलपश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - यूपी और मिर्जापुर की जनता यह जानती है कि कौन आतंकवादी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाकर शिंकजा कस सकता है: पीएम मोदीLIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - यूपी और मिर्जापुर की जनता यह जानती है कि कौन आतंकवादी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाकर शिंकजा कस सकता है: पीएम मोदीपश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - वह (पीएम) कहते हैं कि विद्यासागर की मूर्ति बनवाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनवाने के लिए पैसे हैं। क्या वह 200 साल पुराने धरोहर को लौटा सकते हैं। हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं कि टीएमसी ने किया है।LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - वह (पीएम) कहते हैं कि विद्यासागर की मूर्ति बनवाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनवाने के लिए पैसे हैं। क्या वह 200 साल पुराने धरोहर को लौटा सकते हैं। हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं कि टीएमसी ने किया है।पश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

ग्राउंड रिपोर्ट: PM मोदी के किए गए कामों पर क्या कहता है वाराणसी का चायवाला– News18 हिंदीग्राउंड रिपोर्ट: PM मोदी के किए गए कामों पर क्या कहता है वाराणसी का चायवाला– News18 हिंदी2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब वाराणसी को लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए चुना, तभी से वाराणसी के लोगों में विकास की एक नई उम्मीद जग गई थी. लोगों ने इस नाम पर नरेन्द्र मोदी को जमकर वोट दिया कि वो सांसद नहीं देश का प्रधानमंत्री चुन रहे हैं. ऐसे में 2019 के चुनावों के पहले क्या वाराणसी उतना बदला, जितना लोगों को उम्मीद थी, इसका अंदाजा वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उतरते ही मिलने लगता है. 2014 के पहले हवाई अड्डे से वाराणसी के कैंट इलाके में किसी होटल में पहुंचने का समय तय नहीं था.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »

सुरक्षाबलों ने 4 आतंकी मारे; अवंतिपोरा में प्रदर्शन, जवानों ने आंसू गैस के गोले दागेसुरक्षाबलों ने 4 आतंकी मारे; अवंतिपोरा में प्रदर्शन, जवानों ने आंसू गैस के गोले दागेअवंतिपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन और शोपोर में एक आतंकी मारा गया सुरक्षाबलों के अभियान में बीते 48 घंटे में कश्मीर में 10 आतंकी मारे गए | Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए। इनमें एक की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शौकत अहमद डार के तौर पर हुई है
Read more »

Exit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीExit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए न्यूज18 के एक्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. जबकि अन्य चैनलों के एक्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है. एग्जिट पोल के नतीजे पर जनाधिकार पार्टी के सरंक्षक पप्पू यादव ने न्यूज़18 से कहा कि तेजस्वी यादव के अंहकार और अपरिपक्वता के कारण एग्जिट पोल के नतीजे बिहार में एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं. बिहार में कई मंच को कांग्रेस और राजद ने एक साथ साझा नहीं किया.
Read more »

CM योगी की सिफारिश पर राज्यपाल ने ओपी राजभर को UP कैबिनेट से किया बर्खास्त तो बोले- हक मांगना बगावत तो समझो हम बागी हैंCM योगी की सिफारिश पर राज्यपाल ने ओपी राजभर को UP कैबिनेट से किया बर्खास्त तो बोले- हक मांगना बगावत तो समझो हम बागी हैंसुभासपा उत्तरप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है और 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं. लेकिन लोकसभा चुनाव राजभर की पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर नहीं लड़ा. राजभर की पार्टी ने खुद 39 उम्मीदवार चुनाव में उतारे थें. वहीं कुछ सीटों पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार भी किया था. हालही राजभर के पुत्र सुभासपा महासचिव अरूण राजभर ने स्पष्ट किया था कि भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन था ना कि लोकसभा चुनाव के लिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:37:56