बिहार के आरा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह की गिनती मोदी कैबिनेट के परफॉर्मर मंत्रियों में होती है.
आरके सिंह को केंद्र में भी उस वक्त जिम्मेदारी दी गई जब भारत आतंकवाद जैसे मुद्दों से जूझ रहा था. वो 2000 से 2005 तक गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर रहे तो 2011 से 2013 तक गृह मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात रहे.
हर आईएएस और आईपीएस अधिकारी को अपने करियर में एक ऐसे दौर से गुजरना होता है जिससे उसकी ख्याति या यूं कहें कि चर्चा कई सालों तक होती है. आरके सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. अपनी बेबाकी और स्वच्छ छवि के लिए पहचाने जाने वाले सिंह ने सोमनाथ से आयोध्या की रथयात्रा पर निकले भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया था. उस वक्त वो रातो रात सुर्खियों में आए थे. लालू ने इस बात का जिक्र अपनी किताब में भी किया है. उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने समस्तीपुर का विशेष डीएम बनाकर आडवाणी की गिरफ्तारी के लिए भेजा था.जिलाधिकारी से लेकर केंद्र में गृह सचिव रह चुके आरके ने रिटायरमेंट के बाद राजनीति में हाथ आजामाया और पहली बार ही उनको पार्टी ने राजपूत बाहुल्य इलाके आरा लोकसभा सीट से टिकट दे दिया. सुपौल के आदमी को आरा से टिकट दिए जाने पर सवाल भी खड़े हुए लेकिन आरके ने अपने ससुराल और बेटी के ससुराल का हवाला देते हुए भोजपुर को न केवल दूसरा घर बताया बल्कि आरा सीट से बंपर जीत भी हासिल की. 2013 में भाजपा में शामिल हुए आरके ने साल 2014 में आरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतकर सीधे लोकसभा पहुंचे.आरा सीट को बीजेपी की झोली में डालने वाले आरके सिंह को इसका ईनाम भी मिला और 2017 में हुए मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें ऊर्जा एवं गैर परंपरागत ऊर्जा मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया. आरके सिंह ने मंत्री रहते हुए भी जबरदस्त काम किया और देश में विद्युतीकरण की योजना में उनका अहम योगदान रहा. इस बात का जिक्र पीएम से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कर चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह आरा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।आरके सिंह अपने इलाके के साथ ही सोशल मीडिया में भी खासे सक्रिय रहते हैं. मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद आरके ने साल 2017 में सितंबर महीन में ट्विटर ज्वाइन किया. वो अपनी हर योजना के साथ कार्यों को ट्विटर पर साझा करते हैं साथ ही समस्याओं का निवारण भी. उनके 31.7 हजार के करीब फॉलोअर मौजूद हैं और वो साढ 6 हजार से अधिक ट्वीट कर चुके हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घोसी से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के मलेशिया भागने की आशंका, लुकआउट नोटिस जारी– News18 हिंदीरेप के आरोपी घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन की तरफ से बसपा प्रत्याशी अतुल राय के मलेशिया भागने आशंका को देखते हुए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर देश के सभी एयरपोर्ट अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है. Lookout notice against Ghosi BSP candidate and rape accused atul rai UPAT
Read more »
नृसिंह जयंती 2019: जानें कौन हैं भगवान नृसिंह और क्या है इनकी महिमाभगवान नृसिंह, श्रीहरि विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार माने जाते हैं.इनकी उपासना करने से हर प्रकार के संकट और दुर्घटना से रक्षा होती है.इस वर्ष भगवान नृसिंह की जयंती 17 मई को मनाई जा रही है.
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - यूपी और मिर्जापुर की जनता यह जानती है कि कौन आतंकवादी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाकर शिंकजा कस सकता है: पीएम मोदीपश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »
बंगाल में EC का एक और बड़ा ऐक्शन, ममता के भतीजे के क्षेत्र में दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सातवें चरण के चुनाव से पहले आयोग ने डायमंड हार्बर से दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। टीएमसी का गढ़ मानी जाने वाली डायमंड हार्बर सीट से सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव मैदान में हैं।
Read more »
LIVE: मंडी में वोटिंग, यहां जिसे मिलेगी जीत, केंद्र में उसकी बनेगी सरकारमाना जाता है कि मंडी सीट जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है, उसी पार्टी की सरकार देश में बनती है. खास बात है कि इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अलावा वाम दलों की अच्छी पैठ है और हर चुनाव को वह त्रिकोणीय बना देते हैं. इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह दो बार सांसद रही हैं, फिलहाल यह सीट बीजेपी के पास है. सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसी संसदीय क्षेत्र के सिराज सीट से विधायक हैं.
Read more »
वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के लिए आई खुशखबरी, टीम में शामिल होगा ये चैंपियन खिलाड़ी!– News18 हिंदीपोलार्ड ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनवाने में अहम भूमिका निभाई है. Kieron Pollard to be included in West Indies team for World Cup
Read more »
