हैरान करने वाली बात ये है कि जगन रेड्डी ने शरद पवार से बात नहीं की
लोकसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल भले ही एनडीए को बहुमत दिखा रहे हों, लेकिन फाइनल रिजल्ट से पहले विपक्षी दलों के नेता एक दूसरे को साधने में जुट गए हैं. इस कड़ी में टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू जहां उत्तर भारत के राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को यूपीए की ओर से वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात करने की कोशिश की.
हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि जगन रेड्डी ने पवार से बात नहीं की. माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन कर रहे जगन मोहन रेड्डी 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले किसी भी दल के साथ खड़े नजर नहीं आना चाहते. रेड्डी नतीजों से पहले अपना पत्ता नहीं खोलना चाहते हैं. हालांकि, एग्जिट पोल में वाईएसआर कांग्रेस को टीडीपी से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि जगन को अपने साथ लाया जाए. कांग्रेस के साथ एनसीपी का गठबंधन है और यूपीए की ओर से ही शरद पवार जगन मोहन से फोन कर बात करना चाहते थे, लेकिन जगन इसके लिए तैयार नहीं हुए. ऐसा लग रहा है कि वे चुनाव नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं और तब तक किसी से बात करना नहीं चाहते हैं. बता दें कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने पिछले सप्ताह अपने दिल्ली दौरे पर शरद पवार से दो बार मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से तीन नेताओं को साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शरद पवार को जगन रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को साधने का जिम्मा दिया गया है. जगन के पिता और केसीआर दोनों से शरद पवार के नजदीकी रिश्ते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस से उनके छत्तीस के आंकड़े हैं. इसीलिए कांग्रेस से इन दोनों नेताओं से बात करने की जिम्मेदारी पवार को सौंपी है. जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को साथ लाने की जिम्मेदारी दी गई है. दोनों नेताओं का बचपन का कनेक्शन है और दोनों ही दून स्कूल में साथ पढ़े हुए हैं. इसी कनेक्शन के सहारे पटनायक को यूपीए के पक्ष में लाने की जिम्मेदारी कमलनाथ को दी गई है. इन तीनों नेताओं को यूपीए के साथ लाने की कोशिश कितना रंग ला पाती है यह कहना अभी मुश्किल होगा. लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने शरद पवार का फोन कॉल दरकिनार कर फिलहाल अपने इरादे जरूर जाहिर कर दिए हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »
कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »
विवेक ओबेरॉय ने ममता बनर्जी की सद्दाम हुसैन से की तुलना, जानें क्या है वजहबॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी भाजपा-टीएमसी की इस बहस में कूद पड़े हैं। विवेक ओबेरॉय ने ममता बनर्जी की तुलना इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से की है।
Read more »
गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »
बिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीदेश की दूसरी बड़ी कारमेकर हुंडई मोटर ने कार लीजिंग की सर्विस शुरू की है
Read more »
#MuteModi : 'मन की बात से मौन की बात', सोशल मीडिया में कुछ ऐसा है रिएक्शनMuteModi : मन की बात से मौन की बात, सोशल मीडिया में कुछ ऐसा है रिएक्शन ModiPressConference PMModi ResultsWithAmarUjala
Read more »
World Cup: पाकिस्तान की घर के सितारों ने की थी खिंचाई, जोस बटलर ने ऐसे की तरफदारीपाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से पिछड़ने पर कप्तान सरफराज और शोएब अख्तर की आलोचना के बावजूद इंग्लैंड के जोस बटलर ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है.
Read more »
विपक्षी गोलबंदी की नायडू की कोशिशों को झटका, पवार बोले- नतीजों के बाद ही मीटिंगआंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू मध्यस्थ की भूमिका में लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं.
Read more »
राजभर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, सीएम योगी ने की बर्खास्त करने की सिफारिशहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: सभी एग्जिट पोल का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह सेंसेक्स करीब 950 अंक ऊपर खुला, जबकि निफ्टी में भी 284 अंकों की तेजी देखी गई। वहीं, यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया 0.86 पैसे मजबूत हुआ।
Read more »
विवेक ने ऐश्वर्या, सलमान, अभिषेक का मजाक उड़ाया, राकांपा ने गिरफ्तारी की मांग कीअपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी होने के बाद ट्रोल हुए विवेक ओबेरॉय लोगों ने कहा- इससे दिखता है कि उनके मन में औरतों के प्रति कितना सम्मान है | Actor Vivek Oberoi receives backlash for sharing \'exit poll\' meme involving Aishwarya Rai, Salman Khan, Abhishek Bachchan
Read more »
