पढ़ें उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी के राजनीतिक सफर के बारे में LokSabhaElections2019
मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, भाजपा नेता और संगीत निर्देशक हैं. वे 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं. साथ ही उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं. 2009 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति में अपना भविष्य आज़माया पर असफल रहे थे.
मनोज तिवारी ने अपनी पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से भोजपुरी फिल्म को पूरे देश में एक नई पहचान दिलाई.अभिनय से पहले मनोज तिवारी ने करीब 10 सालों तक गायकी की. अपना अलग मुकाम बनाया. साल 2003 में उन्होंने सुपरहिट फिल्म “ससुरा बड़ा पैसे वाला” में अभिनय किया, जिसने उस समय रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया. मनोज तिवारी के मुताबिक क्योंकि भोजपुरी फिल्में कम बजट में बनती है, इसलिए अधिक मुनाफा कमाने के लिए भोजपुरी फिल्मों में जमकर द्वीअर्थी संवाद प्रयोग किए जाते हैं. इसके अलावा मनोज तिवारी ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया. लेकिन फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ नए-नए एल्बम भी निकालते रहे. बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में भी मनोज तिवारी से इनका प्रसिद्ध गाना गवाया “जिया हो बिहार के लाला जिया तुम हजार साला”. मनोज तिवारी 2011 में बाबा रामदेव द्वारा रामलीला मैदान पर शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे.कुछ हिट फिल्मों के नाम इस प्रकार है – ससुरा बड़ा पैसावाला , बंधन टूटे ना , दरोगा बाबु आई लव यू , दामाद जी , धरतीपुत्र , देहाती बाबु , नैहर के मारो पिया के चुनारी , मर्द न.1, भोजपुरिया डॉन, इंटरनेशनल दरोगा, तू हमार हउ, गोबर सिंह, भैया हमार बार दयाबान, धरती कहे पुकार के, गंगा, गंगोत्री, सौगंध, गंगा, जमुना, सरस्वती, दरोगा जी चोरी होगेल और राजा ठाकुर. निजी जीवन भी विवादों से भरा रहा मनोज तिवारी ने रानी तिवारी से 1999 में शादी की. इन दोनों कपल्स से एक बेटी ने जन्म लिया. उसके बाद इन दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया. उनकी पूर्व पत्नी रानी को लगता था, कि बिग बॉस-4 के दौरान श्वेता तिवारी का उनके साथ कोई संबंध था. 2016 में, वह तब विवादों में आए जब उन्होंने आमिर के असहिष्णु बयान पर उन्हें"गद्दार" कहा था, लेकिन बाद में मनोज ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आमिर खान के बारे में कुछ नहीं कहा है. उत्तर पूर्वी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की एक लोकसभा सीट है. उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2009 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा गया. यह दिल्ली जिले में स्थित है, जो 1997 में स्थापित किया गया था. इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. लेकिन आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यहां से दिलीप पांडे के नाम की घोषणा कर दी है.राजनीतिक पृष्ठभूमि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में शामिल 10 विधानसभा क्षेत्रों में बुराड़ी, रोहताश नगर, बाबरपुर, तिमारपुर, सीलमपुर, गोकलपुर, सीमापुरी, घोंडा, मुस्तफाबाद और करवाल नगर शामिल हैं. इनमें से सीमापुरी और गोकलपुर के क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. भारत की 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक 2,241,624 लोगों की आबादी के साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है.भारत निर्वाचन आयोग 2009 के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,677,058 है, इनमें से 931,142 पुरुष हैं और 745,916 महिलाएं हैं. इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था उद्योगों, कृषि उत्पादन पर निर्भर करती है. यहां से संसद के वर्तमान सीटिंग सदस्य बीजेपी के मनोज तिवारी हैं.भारत के परिसीमन आयोग द्वारा अनुमोदित वर्ष 2008 में पहली बार अस्तित्व में आने पर इस संसदीय सीट पर आम चुनाव आयोजित किए गए. वोटों का पैटर्न बताता है कि यह चुनाव किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं था. 2014 के आम चुनावों में बीजेपी ने राजधानी की सभी सात संसदीय सीटों पर जीत हासिल की. इस जीत से बीजेपी को दिल्ली में काफी ताकत मिली. वहीं, लंबे वक्त से देश की सत्ता में काबिज कांग्रेस को झटका देते हुए आम आदमी पार्टी ने अच्छी बढ़त बनाई. बीजेपी की टिकट पर लड़े मनोज तिवारी को 5,96,125 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिस्पर्धी आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को 4,52,041 वोट मिले.कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल महज 2,14,792 वोटों पर सिमट गए. 2014 के चुनावों में पूरे देश में मोदी लहर एक अहम कारक रहा. कांग्रेस को एंटीइनकम्बेंसी फैक्टर का नुकसान हुआ और बीजेपी ने इसका फायदा उठाया. चुनाव विशेषज्ञों का निष्कर्ष है कि 2014 के चुनाव में ज्यादातर मुस्लिम वोट कांग्रेस के पक्ष में नहीं गए. वहीं, बीजेपी ने मनोज तिवारी जैसे मशहूर चेहरे को उतारकर दिल्ली में रहने वाले उत्तर भारतीयों के वोट बैंक में सेंध लगा दी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
10 साल, 75 दिनः आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ भारत ने UN में ऐसे जीती जंगजब-जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने की मांग उठाई तो केवल चीन ने भारत के प्रस्ताव का विरोध किया. वो भी एक बार नहीं बल्कि चार-चार बार. लेकिन पुलवामा हमले के बाद पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आई.
Read more »
कुमार संगकारा होंगे एमसीसी के नए अध्यक्ष, 233 साल के इतिहास में पहले गैर-ब्रिटिश क्रिकेटरश्रीलंका के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का अध्यक्ष बनाया गया
Read more »
रक्षा मंत्रालय ने 10 कैमोव-31 चॉपर्स के अधिग्रृहण पर दी हरी झंडीPAK की कमर तोड़ने का है प्लान! रक्षा मंत्रालय ने 10 कैमोव-31 चॉपर्स के अधिग्रृहण पर दी हरी झंडी, इस चीज के आएगा काम-
Read more »
10 रूसी कैमोव-31 चॉपर्स के अधिग्रहण पर रक्षा मंत्रालय ने दी हरी झंडीरक्षा मंत्रालय ने 10 रूसी कैमोव-31 चॉपर्स के अधिग्रहण पर दी हरी झंडी, दुश्मनों को आसमान में...
Read more »
अरविंद केजरीवाल के नाम पर क्यों बिगड़ जाते हैं मनोज तिवारी के सुर– News18 हिंदीन्यूज़ 18 के चकल्लस चौबे ने भोजपुरी के गायक और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी से अपने दर्शकों के लिए खास तौर से बातचीत की. लोक सभा चुनाव, दिल्ली लोक सभा चुनाव, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अरविंद केजरीवाल, मनोज तिवारी, Lok Sabha Election 2009, Delhi Lok Sabha Elections 2019, manoj tiwari, arvind kejriwal, BJP, AAP, congress, rahul gandhi,
Read more »
29 साल बाद कश्मीर लौटे पंडित रोशनलाल, शिवसेना ने बांधे PM मोदी के तारीफों के पुलरोशनलाल के पदचिह्नों पर चलकर हजारों कश्मीरी पंडित घर वापसी करेंगे ऐसी उम्मीद जतायी है. प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है कि मोदी के कारण कश्मीर में विकास भी हो रहा है.
Read more »
नोटबंदी के ढाई साल बाद 73 लाख के पुराने नोट बदलवाना चाहता था पानवाला, हुआ गिरफ्तारनोटबंदी के ढाई साल बाद 73 लाख के पुराने नोट बदलवाना चाहता था पानवाला, हुआ गिरफ्तार Notebandi IndorePolice MadhyaPradesh
Read more »
नेहरू, राजीव के बाद मोदी के निशाने पर मनमोहन, कहा- नाइट वॉचमैन को बनाया PMनरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2004 में राजकुमार को ट्रेनिंग देने में ही देश के 10 साल बर्बाद हो गए. नरेंद्र मोदी ने 2004 लोकसभा चुनाव के परिणामों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग के समझदार होने के इंतजार में 10 साल तक एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर बनाए रखा.
Read more »
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी के एक साल के भीतर नहीं ले सकते तलाकइलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के एक साल के भीतर आपसी सहमति से तलाक का मुकदमा दाखिल नहीं किया जा सकता। विवाह अधिनियम की धारा 13 बी के तहत शादी के एक साल के बाद ही सहमति से तलाक हो सकता है। Allahabad highcourt TripleThreat TripleTalaq talaq
Read more »
अक्षय तृतीया पर बाजार सूना-सूना, सोने की चमक भी फीकीअक्षय तृतीया के मौके पर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में नरमी रही. आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोना 50 रुपये गिरकर 32,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
Read more »
