जानें Google के नए स्मार्ट स्पीकर की खास बातें...
Google नेस्ट ब्रांड के तहत अपने होम प्रोडक्ट ला रहा है, कंपनी ने Google I/O 2019 डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की. साथ ही गूगल ने नए Google Nest Hub Max डिवाइस को भी लॉन्च किया है. ये एक स्मार्ट डिस्प्ले के साथ स्मार्ट स्पीकर है.
इसमें टॉप में कैमरा भी दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि उनके कनेक्टेड स्मार्ट होम डिवाइसेज और सर्विसेज में प्राइवेसी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. Nest Hub Max कंपनी के नए Home + Nest टीम का पहला प्रोडक्ट है. ये गूगल होम हब का अपग्रेडेड वर्जन है. नया गूगल नेस्ट हब मैक्स एक स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट डिस्प्ले और एक स्मार्ट कैमरा है, इसमें सारी चीजें एक साथ दी गईं हैं. इस डिवाइस में एक 10-इंच HD स्क्रीन दी गई है और इसमें वाइड एंगल कैमरा टॉप में दिया गया है. इसमें कंपनी का गूगल असिस्टेंट दिया गया है और YouTube टीवी जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है. Nest Hub Max में दिया गया कैमरा Duo के जरिए वीडियो चैट, सर्विलांस और कई चीजों के काम आएगा. इसके अलावा गूगल ने इस डिवाइस में जेस्चर सपोर्ट भी दिया है, ताकि आसानी से मीडिया को पॉज किया जा सके या वॉल्यूम को कम किया सके. ये फीचर खासतौर पर उस स्थिति के लिए है जब ज्यादा शोर-गुल हो और आप वॉयस कमांड ना दे सकें. गूगल नेस्ट हब मैक्स फैमिली के मल्टीपल मेंबर्स के साथ काम कर सकता है और ये सबको पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस देने में सक्षम है. गूगल ने एक पोस्ट में कहा है कि आपको नेस्ट हब में वॉयस मैच का फीचर दिया गया था, अब नेस्ट हब मैक्स में आपको पर्सनलाइज्ड एक्शन के लिए फेस मैच का फीचर दिया जा रहा है. गूगल ने नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स में प्राइवेसी पर काफी जोर दिया है. इसी के तहत नेस्ट हब मैक्स में एक ग्रीन लाइट दिया गया है जो ये दर्शाएगा कि कैमरा स्ट्रीमिंग या रिकॉर्डिंग कर रहा है. इसके अलावा इसमें कैमरा और माइक्रोफोन को बंद करने के लिए मल्टीपल कंट्रोल्स मौजूद होंगे, जिसमें हार्डवेयर स्विच भी शामिल होगा. कंपनी ने जानकारी दी है कि नेस्ट हब का विस्तार 12 नए देशों में किया जा रहा है. इसमें भारत भी शामिल है. फिलहाल इस डिवाइस की भारतीय कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि इसकी कीमत US में $229 रखी गई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंक पर शिकंजा: पाकिस्तान के साथ गरम, चीन के साथ नरम कूटनीति ने दिखाया असरपाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का वैश्विक आतंकवादी करार देने के फैसले के पीछे भारत की नरम कूटनीति काम आई। UN JaisheMohammed MasoodAzhar ImranKhanPTI MasoodAzharTerrorist Pakistan
Read more »
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 69.61 के स्तर पर खुला रुपयासप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 61.16 अंकों की गिरावट
Read more »
अमेठी में प्रियंका का चक्रव्यहू, कांग्रेस आजमा रही है ये हथियार!
Read more »
फैक्ट चेक: जानिए शहीद जवानों के शवों के साथ बदसुलूकी के दावे का सचसोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के शवों के साथ मोदी सरकार ने बदसलूकी की है. इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने की तस्वीर और दावे की पड़ताल.
Read more »
शर्मनाक, पति को बंधक बना पांच लोगों ने किया महिला से दुष्कर्मजयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के थाना गाजी इलाके में पांच युवकों ने पति को बंधक बनाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
Read more »
घातक गेंदबाजी के आगे पस्त हुई चेन्नई, जीत के साथ आईपीएल के फाइनल में पहुंची मुंबईचेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीजन 12 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही मुंबई आईपीएल 12 के फाइनल में पहुंच गई है.
Read more »
