जानिए आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ भारत ने कैसे जीती जंग (JurmAajTak)
मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत पुरानी है. पाकिस्तान की गोद में बैठा आतंकी मसूद अजहर लगातार भारत के खिलाफ आग उगलता रहा है. भारत के खिलाफ आए दिन नई साजिशें रचता रहा. उसने भारत में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम दिया.
लेकिन पाकिस्तान हमेशा उसे बचाने की कोशिश करता रहा. हैरान करने वाली बात है कि सभी देशों ने पुलवामा हमले की खुलकर निंदा की. ऐसे में चीन पर भी दबाव बढ़ गया था. लिहाजा अब जाकर भारत को लंबी लड़ाई के बाद जीत हासिल हुई है. संयुक्त राष्ट्र ने भारत के दुश्मन को अतंरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर ही दिया. मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव का अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन लगातार समर्थन करते रहे लेकिन चीन हमेशा इसमें अड़ंगा लगाता रहा. अमरिका ने भी इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था. भारत भी लगाातार लगा हुआ था और इसका परिणाम पुलवामा हमले के 75 दिन बाद देखने को मिला. आपको सिलसिलेवार बताते हैं कि भारत ने कैसे इस आतंकी को यहां तक पहुंचाया.चीन के अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रस्ताव पर से रोक हटाने के बाद 1267 प्रतिबंध समिति ने अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया. चीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की प्रक्रिया में कुछ प्रगति हुई है और उसे उम्मीद है कि यह विवादस्पद मुद्दा ठीक तरह से हल होगा.अमेरिका की जैश प्रमुख को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के लिए ‘‘मौजूद सभी साधनों’’ का इस्तेमाल करने की धमकी पर चीन ने कहा कि वॉशिंगटन मामले को उलझा रहा है और यह दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता के लिए सही नहीं है.अमेरिका ने फ्रांस और ब्रिटेन के समर्थन से पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूह के प्रमुख को काली सूची में डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीधे एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया.जैश प्रमुख को काली सूची में डालने के प्रयास को एक बार फिर चीन ने पूरा नहीं होने दिया. अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने का पिछले 10 वर्ष में यह चौथा प्रयास था.अमेरिका, ब्रिटेन फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया.पी3 देशों ने भी ऐसा ही एक प्रस्ताव पेश किया. लेकिन सुरक्षा परिषद में वीटो प्राप्त चीन ने फिर इस प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया.भारत ने एक बार फिर पी3 के समर्थन के साथ संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति में अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया.भारत ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिससे उसके विश्व में कहीं भी यात्रा करने पर प्रतिबंध लग जाता, उसकी संपत्ति पर रोक लग जाती और उस पर हथियार संबंधी पांबदी भी लागू होती. लेकिन चीन ने इस कदम को रोक लगा दी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कनाडा के कानून की वजह से भारत नहीं आ पाए कन्नौज के पिता पुत्र के शवपहले ऐसी खबरें थीं कि परिवार के पास 30 लाख रुपये नहीं होने की वजह से पिता-पुत्र के शव भारत लाना संभव नहीं हो रहा है। SushmaSwaraj narendramodi Canada Canada
Read more »
दून के वैज्ञानिक ने बताया 'येति' के फुटप्रिंट के पीछे का सच– News18 हिंदीदेहरादून आधारित वाइल्ड लाइफ इस्टीट्यूट के वैज्ञानिक जीएस रावत ने कहा कि नेपाली और बौद्ध साहित्यों में येति का ज़िक्र है.
Read more »
मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होते ही भारत की बात मानने को मजबूर होगा पाक । If China agrees to United Nations Security Council sanctions on Masood Azhar Pakistan will be affected– News18 HindiIf China agrees to United Nations Security Council sanctions on Masood Azhar Pakistan will be affected, News in Hindi, Hindi News, ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होते ही संयुक्त राष्ट्र के बनाए नियमों के मुताबिक आतंकी और उसे संबंधित व्यक्तियों या समूहों की सारी संपत्ति और बैंक बैलेंस को जब्त कर लिया जाता है. साथ ही उसके आर्थिक संसाधनों पर भी रोक लगा दी जाती है.
Read more »
आखिर दुनिया ने बोली भारत की भाषा, मसूद अजहर अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषितमसूद अजहर ने पुलवामा, पठानकोट जैसे हमलों की साजिश रची थी, उसे कंधार प्लेन हाईजैक मामले में छोड़ा गया था चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों में से एक, वह भारत की कोशिशों में 3 साल से रोड़े अटका रहा था भारत ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कीं, इसके बाद चीन ने हाल ही में कहा था कि मसूद के मामले में अच्छी प्रगति हुई है | Masood Azhar designated as a terrorist by United nation
Read more »
आतंक के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषितआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। MasoodAzhar UNSC pid_gov TerroristMasoodAzhar narendramodi SushmaSwaraj
Read more »
UN ने मसूद अजहर को घोषित किया वैश्विक आंतकी, भारत को मिली बड़ी कामयाबीआतंकवाद के खिलाफ भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा परिषद ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है।
Read more »
कौन है आतंक का मास्टर माइंड मसूद अजहर, जिसे 19 साल पहले भारत को करना पड़ा था रिहा– News18 हिंदीअजहर को 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले में भी भारत की ओर से प्रमुख संदिग्ध बताया गया था.
Read more »
खुद को गुजराती बता भारत में घुसा था मसूद अजहर, पकड़े जाने पर उगले थे ये राज– News18 हिंदीWho is Masood Azhar, know him in his own words, interview by Praveen Swami, News in Hindi, Hindi News, मसूद अजहर ने खुद सुनाई थी बचपन से अपनी भारत में गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी.
Read more »
UN को डोजियर में भारत ने सौंपी आतंकी मसूद अजहर के पापों की कुंडलीडोजियर में बताया गया है कि मसूद अजहर ने अल कायदा और मुल्ला उमर की मदद से जैश-ए-मोहम्मद का गठन किया था. जैश-ए-मोहम्मद ने दिसंबर 2000 में जम्मू-कश्मीर के आर्मी कैंटोनमेंट पर पहला हमला किया था.
Read more »
