एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी बाइक चोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक साल में 31 बाइक चोरी हो गईं। इनमें से 23 BSP की ऑथराइज्ड पार्किंग से चोरी हुईं। हर महीने 3-4 बाइक चोरी हो रही
23 मेन गेट-ऑथराइज्ड पार्किंग से, मैनेजमेंट बोला- हमारी जिम्मेदारी नहीं, कर्मचारी बोले- पुलिस FIR तक सीमितएशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी बाइक चोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक साल में 31 बाइक चोरी हो गईं। इनमें से 23 BSP की ऑथराइज्ड पार्किंग से चोरी हुईं। हर महीने 3-4 बाइक चोरी हो रही हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पुल7 नवंबर को BSP के RTS में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर विपिन साहू की बाइक मेन गेट की पार्किंग से चोरी हो गई। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी न तो बाइक मिली है और न ही आरोपी। पुलिस को चोरी का CCTV फुटेज भी दिया, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। भट्टी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हमने BSP प्रबंधन को पत्र लिखा है। वहीं BSP प्रबंधन का कहना है कि ठेका श्रमिक अपनी गाड़ियां गेट के सामने खड़े करते हैं। उन्होंने बाइक पास नहीं बनवाया है। ऐसे में चोरी की वारदात के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है।बाइक लेकर भागा चोर, CCTV कैमरे में कैद हो गया।19 बाइक मेन गेट के बाहर पार्किंग से गायब BSP कर्मचारियों के अनुसार, प्लांट परिसर और उसके आसपास दोपहिया वाहनों और साइकिल चोरी का सिलसिला लंबे समय से जारी है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने BSP की पार्किंग से पिछले एक साल में हुई चोरी की वारदात की पड़ताल की, जिसमें कई तथ्य सामने आए। 1 जनवरी से 14 दिसंबर 2025 के बीच कुल 31 बाइक की चोरी हुई। इनमें सबसे ज्यादा 19 बाइक बीएसपी के मेन गेट के बाहर बनी पार्किंग से चोरी हुई हैं, जबकि 4 बाइक बीएसपी के बोरिया गेट की पार्किंग से गायब हुए। इसके अलावा गणेश पूजा के दौरान गणेश पंडाल से 2 बाइक चोरी हुईं। सेक्टर-1 गार्डन से भी 2 बाइक चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं, प्लांट के अंदर बिलेट यार्ड कंट्रोल रूम के बाहर से 1 बाइक, सेक्टर-3 के चाइना मार्केट से 1 बाइक चोरी हुई। बीटीआई भवन की पार्किंग से 1 बाइक और आईआर विभाग कार्यालय के गेट के बाहर से 1 बाइक चोरी होने की जानकारी सामने आई है। इन बाइक के बारे में पुलिस सिर्फ FIR तक ही सीमित है। गाड़ियां बाइक मालिकों को वापस नहीं मिली।आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में 8 बाइक चोरी हुईं। फरवरी में 2, मार्च में 4, अप्रैल में 2, जून में 3, जुलाई में 2, अगस्त में 1, सितंबर में 2, अक्टूबर में 1, नवंबर में 4 और 14 दिसंबर 2025 तक 2 बाइक चोरी की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।भिलाई के भट्टी थाना क्षेत्र में जनवरी माह के दौरान कुल 8 बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इनमें से 6 बाइक बीएसपी की पार्किंग से चोरी हुईं, जबकि एक बाइक चाइना मार्केट, सेक्टर-3 से और एक बाइक घर के बाहर से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।यूआरएम विभाग में ठेका श्रमिक प्रकाश चंद्र शर्मा की बाइक मेन गेट के बाहर स्थित पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।भट्टी थाना क्षेत्र में फरवरी माह के दौरान कुल 3 चोरी के मामले दर्ज किए गए। इनमें एक मामला बीएसपी मेन गेट के बाहर पार्किंग से बाइक चोरी का है, जबकि दो मामलों में घरों से चोरी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं 26 फरवरी को हुई स्कूटी चोरी की रिपोर्ट 1 मार्च को थाने में दर्ज कराई गई। मार्च 2025 में भिलाई के भट्टी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी के कुल 6 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 5 वाहन बीएसपी के अधिकृत पार्किंग क्षेत्र से चोरी हुए, जबकि 1 वाहन बोरिया मार्केट के पास सड़क किनारे से चोरी हुआ।मार्श-1 विभाग में ठेका श्रमिक और क्रेन ऑपरेटर चंदन गुप्ता की बाइक मेन गेट के बाहर स्थित पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।एसएमएस-2 विभाग में ठेका श्रमिक टिकेश्वर ढीमर की बाइक आईआर विभाग कार्यालय के गेट के बाहर से चोरी हो गई। अप्रैल 2025 में भिलाई के भट्टी थाने में चोरी के कुल 4 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 मामले बीएसपी के अधिकृत क्षेत्र से बाइक चोरी के, 1 मामला प्लांट के भीतर स्क्रैप कॉपर केबल चोरी का और 1 मामला घर के बाहर से स्कूटी चोरी का दर्ज किया गया। जून 2025 में भट्टी थाने में बाइक चोरी के कुल 2 मामले दर्ज किए गए। 30 जून को हुई बाइक चोरी की रिपोर्ट 4 जुलाई को दर्ज कराई गई।एसएमएस-3 विभाग में ठेका श्रमिक कुमार दास की बाइक मेन गेट के सामने स्थित पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।ठेकेदार सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सत्यशील शेंडे की बाइक बीएसपी मेन गेट की पार्किंग से चोरी हो गई। जुलाई 2025 में भिलाई के भट्टी थाने में चोरी के कुल 3 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 बाइक चोरी बीएसपी पार्किंग क्षेत्र से और 1 बाइक चोरी सेक्टर-1 के गार्डन से हुई।बीएसपी प्लांट में जेसीबी ऑपरेटर संतराम पटेल की स्कूटी बीएसपी मेन गेट पार्किंग क्षेत्र से चोरी हो गई। अगस्त 2025 में थाने में चोरी का केवल 1 मामला दर्ज किया गया। 29 अगस्त को हुई स्कूटी चोरी की रिपोर्ट 2 सितंबर को दर्ज कराई गई।सितंबर 2025 में भिलाई के भट्टी थाने में चोरी के कुल 6 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 बाइक चोरी गणेश पंडाल क्षेत्र से, 3 मामले घरों से चोरी के और 1 मामला बीएसपी पार्किंग क्षेत्र से चोरी का दर्ज किया गया, जिसकी रिपोर्ट 2 सितंबर को दर्ज हुई।अक्टूबर 2025 में भिलाई के भट्टी थाने में चोरी के कुल 4 मामले दर्ज किए गए। इनमें 1 बाइक चोरी सेक्टर-1 के गार्डन से हुई, जबकि शेष 3 मामलों में घरों से चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं।पावर प्लांट-1 में ठेका श्रमिक मनोज सोनी की बाइक मेन गेट पार्किंग से चोरी हो गई।दिसंबर 2025 में 14 दिसंबर तक चोरी के कुल 3 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 मामले बीएसपी पार्किंग क्षेत्र से बाइक चोरी के और 1 मामला पार्क में घूमने आए मयंक साहू के वाहन चोरी का दर्ज किया गया।भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू ने बाइक चोरी के मामलों पर कहा कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। कुछ लोगों के वाहन पुलिस ने खोज कर भी दिए हैं। सभी मामलों पर अभी जांच की की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हमने BSP प्रबंधन को पत्र लिखा है। BSP प्रबंधन से कहा गया है कि परिसर में CCTV कैमरे लगाए और सुरक्षा सुनिश्चित करें। ताकि मजदूरों और कर्मचारियों के वाहनों की चोरी ना हो।वहीं भिलाई स्टील प्लांट के PRO प्रशांत तिवारी ने कहा कि ठेका श्रमिक अपनी गाड़ियां गेट के सामने खड़े करते हैं। उन्होंने बाइक पास नहीं बनवाया है। ऐसे में चोरी के वारदात के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है। उन्हें वहां बाइक पार्क नहीं करने के लिए भी कहा जा चुका है। बावजूद ठेका श्रमिक वहां बाइक पार्किंग कर रहे हैं। CISF प्लांट की सुरक्षा के लिए हैं।बता दें कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निर्माण में BSP का बड़ा योगदान है। एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े कारखाने, भिलाई इस्पात संयंत्र सहित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के इस्पात संयंत्रों ने 16,000 टन स्टील की आपूर्ति की है। इसके अलावा BSP में उत्पादित स्टील का उपयोग बांद्रा-वर्ली सी-लिंक, मुंबई में अटल सेतु, अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग, हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग और राष्ट्रीय महत्व की कई अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के निर्माण में किया गया है। भिलाई में उत्पादित स्टील का उपयोग युद्ध-पोतों और आईएनएस विक्रांत के निर्माण में भी किया गया है। बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भी बड़ी मात्रा में टीएमटी बार्स की आपूर्ति की गई है।छत्तीसगढ़ के स्टील से मिजोरम में बना 114-मीटर ऊंचा रेलवे-ब्रिज: देश में दूसरा सबसे ऊंचा, BSP के मटेरियल से बन चुके चिनाब ब्रिज,स्टैच्यू-ऑफ-यूनिटी, INS विक्रांतछत्तीसगढ़ का स्टील दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, INS विक्रांत बनाने के बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल में नया इतिहास रचा है। भिलाई के BSP से भेजा गया 30-35 हजार टन लोहे से पियर ब्रिज बना है, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा ब्रिज है। जिसकी ऊंचाई 114 मीटर है। जबकि चिनाब रेलवे ब्रिज 359 मीटर ऊंचा है।सोलन में दिसंबर का रिकॉर्ड तापमान, 28.
5°C पहुंचाअलवर में कोहरे से राहत,सुबह हल्की धूप निकलीसीकर में सर्दी का असर तेज,तापमान 3-डिग्री से नीचे पहुंचाठंड को लेकर लखनऊ प्रशासन अलर्टसवाई-माधोपुर में 2 स्कूलों के 411 स्टूडेंट्स को बांटी जर्सियां
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ में स्कूटी चोरी का लाइव VIDEO: 9 सेकेंड में लॉक खोला, 31 सेकेंड में स्कूटी चोरी कर फरार हो गए चोरSSP आवास से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ बदमाश एक होटल के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दोनों चोरों के चेहरे भी साफ दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस दोनों
Read more »
Oman Jewellery Robbery: ഒമാനിൽ ജ്വല്ലറിയിൽ വൻ കവർച്ച; 23 കോടിയുടെ സ്വർണം കവർന്നു, അറസ്റ്റ്ഒമാനിൽ ജ്വല്ലറി കൊള്ളയടിച്ചു
Read more »
Maharashtra Municipal Election: महाराष्ट्र म्युनिसिपल चुनाव के दरिया में किसकी डूबेगी नैया, कौन बनेगा सरताज; MVA या महायुति, किसका पलड़ा कितना भारी?BMC Election Date: 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन होगा.31 दिसंबर को स्क्रूटनी होगी. 2 जनवरी तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि वह 31 जनवरी 2026 तक सभी निकाय चुनाव पूरे करा ले जो 2022 से लंबित हैं.
Read more »
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਸਰਦੀਆਂ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਹੁਕਮSchool Holidays in Punjab: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਕੂਲਾਂ ਲਈ ਸਰਦੀਆਂ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ, ਸਕੂਲ 24 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ 31 ਦਸੰਬਰ ਤੱਕ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ।
Read more »
डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म ‘स्पर्श’ पर पंजीकृत रक्षा पेंशनभोगियों की संख्या 31 लाख के पारडिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म ‘स्पर्श’ पर पंजीकृत रक्षा पेंशनभोगियों की संख्या 31 लाख के पार
Read more »
IPL 2026 26 मार्च से, फाइनल 31 मई को: उद्घाटन मैच को लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर संशय; लगातार दूसरे साल I...IPL Vs PSL League 2026 Schedule Dates Update; इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत गुरुवार, 26 मार्च से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को खेला जाएगा।
Read more »
