भारत 2025 में 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकार के अनुसार, अगले 2-3 सालों में यह जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और 2030 तक 7.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2025 में 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है और अगले ढाई से तीन सालों में वह जर्मनी को पीछे छोड़ देगा। सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। सरकार ने विशेषज्ञों के हवाले से यह भी अनुमान जताया है कि भारत की जीडीपी का आकार 2030 तक 7.
3 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 की दूसरी तिमाही में विकास दर छह तिमाहियों में सबसे ज्यादा रही है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और चीन दूसरे स्थान पर है। 2025 में सुधारों की एक झलक देने वाली एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मजबूत निजी खपत के नेतृत्व में घरेलू कारकों ने जीडीपी विस्तार में केंद्रीय भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने इस बात को दोहराया है कि भारत की विकास दर आगे भी तेज रहेगी। मूडीज को उम्मीद है कि भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की दर के साथ जी20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी होगी। आइएमएफ ने 2025 के लिए अपने अनुमान को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.2 प्रतिशत कर दिया है। ओईसीडी ने 2025 में 6.7 प्रतिशत और 2026 में 6.2त्न विकास दर का अनुमान लगाया है। सरकार ने कहा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकोनॉमी में से एक है और इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। 2047 तक हाई मिडिल इनकम वाला देश बनने के सपने के साथ, देश विकास दर, ढांचागत सुधारों और सामाजिक प्रगति को मजबूत करने पर काम कर रहा है। तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने से क्या बदलेगा? अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी होगा वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को ज्यादा गंभीरता से सुना जाएगा। सैन्य क्षमता के लिहाज से भारत की ताकत बढ़ेगी बड़ी इकोनॉमी का मतलब है जन कल्याण के लिए ज्यादा संसाधन संसाधनों की उपलब्धता से देश में सामाजिक सुरक्षा का विस्तार होगा। लोगों की प्रति व्यक्ति आय में तेजी से इजाफा होगा। पूरे साल के दौरान महंगाई में रही नरमी सरकार ने कहा कि पूरे साल के दौरान महंगाई का ट्रेंड काफी हद तक ठीक रहा और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर जनवरी 2025 के 4.26 प्रतिशत से लगातार कम होकर नवंबर, 2025 में 0.71 प्रतिशत हो गई। थोक मुद्रास्फीति भी साल के दौरान कम हुई, जिससे कीमतों में स्थिरता का माहौल मजबूत हुआ। रोजगार के मोर्चे पर हुआ सुधार रोजगार की स्थिति में भी सुधार दिखता है। नवंबर 2025 में, बेरोजगारी दर अक्टूबर के 5.2 प्रतिशत से घटकर 4.7 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया स्तर है। यह गिरावट बड़े पैमाने पर थी, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों ने सुधार में योगदान दिया। 38.13 अरब डालर तक पहुंचा नवंबर 2025 में निर्यात 36.43 अरब डॉलर था।
4Th Largest Economy Japan Economy India GDP Growth India 2025 GDP Moody's India Forecast IMF India Forecast OECD India Employment India Inflation India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra Budget 2025: Mahayutis BIG Infra Push - Palghar Airport, Job Generation, Metro Connectivity And MoreAjit Pawars 2025-26 budget includes major infrastructure developments like Palghar airport by 2030, Navi Mumbai International Airport domestic flights, Metro connectivity, job generation, and new health policy initiatives.
Read more »
Budh Gochar 2025: बुध की राशि में महापुरुष भद्र राजयोग, एक महीने बाद राजसी जीवन जिएंगे ये जातक; रॉकेट बन जाएगा करियरMahapurush Bhadra Rajyog 2025, Budh Gochar 2025, Grah Gochar 2025, महापुरुष भद्र राजयोग 2025, बुध गोचर 2025, ग्रह गोचर 2025, सितंबर ग्रह गोचर, महापुरुष भद्र राजयोग का राशियों पर प्रभाव
Read more »
बाबा वेंगा की 2025-2030 की भविष्यवाणियां: विनाश, युद्ध और नई ऊर्जाबाबा वेंगा की 2025 से 2030 के बीच की भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जिनमें यूरोप में पतन, तीसरा विश्व युद्ध, बायोलॉजिकल प्रयोग, नई ऊर्जा स्रोत की खोज और क्रांति जैसी घटनाएं शामिल हैं। इन भविष्यवाणियों में प्राकृतिक आपदाओं, वैश्विक संघर्ष और तकनीकी प्रगति का संकेत दिया गया है।
Read more »
CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: छात्राओं के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशनCBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registration: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 23 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 20 नवंबर, 2025 कर दिया है.
Read more »
बिहार चुनाव 2025 के बाद, 2030 तक राज्यसभा में शून्य हो सकती है राजद की स्थितिबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को झटका लगा है। 2030 तक राज्यसभा में आरजेडी का प्रतिनिधित्व समाप्त होने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा सांसद रिटायर होंगे और एनडीए मजबूत स्थिति में है।
Read more »
Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों में लिपटा देश, रोशनी से जगमगाए चर्च, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए VIDEONational News | Christmas 2025 | Christmas 2025 Celebration Video | Christmas 2025 Celebrations in India | Christmas 2025 Celebrations | Christmas News | Videos of Christmas celebrations |
Read more »
