एयरलाइन कंपनी सबसे पहले लखनऊ को दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से जोड़ने पर ध्यान दे रही है. ये जानकारी कंपनी के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को दी है. उन्होंने बताया कि उनकी विमानन कंपनी पहले चरण में पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए उड़ानों का संचालन करेगी.
Shankh Airlines : शंख एयरलाइंस तीन एयरबस विमान के शुरुआती बेड़े के साथ जनवरी के पहले हफ्ते से उड़ान शुरू कर सकती है. एयरलाइन कंपनी सबसे पहले लखनऊ को दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से जोड़ने पर ध्यान दे रही है.
ये जानकारी कंपनी के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को दी है. उन्होंने बताया कि उनकी विमानन कंपनी पहले चरण में पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए उड़ानों का संचालन करेगी. अगले एक-डेढ़ महीने में और दो विमानों को इस बेड़े में शामिल करने की संभावना है. हवाई यात्रा को बनाना है आसान श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अभी फ्लीट का साइज लिमिटेड है. लेकिन जैसे-जैसे ये बढ़ेगा. हम पूरे देश को कवर करेंगे. उन्होंने ये भी बताया कि इंटरनेशनल ऑपरेशन 2028 या 2029 में शुरू करने की योजना है. शंख एयरलाइंस का मुख्य मकसद मिडिल क्लास पैसेंजर्स और पहली बार हवाई यात्रा करने वालों के लिए हवाई यात्रा को आसान बनाना है और इस सोच को बदलना है कि हवाई यात्रा एक लग्जरी है. ये भी पढ़ें : उन्होंने कहा, बस या टेंपो की तरह विमान भी महज परिवहन का साधन है. इसे विशेष चीज के तौर पर नहीं देखना चाहिए. इस विमान सेवा को शुरू करने के पीछे का विचार चार साल पहले आया जिसके बाद मैंने इसकी प्रक्रिया को समझना शुरू किया. कैसे एनओसी मिलेगी, नियम क्या हैं और प्रणाली कैसे काम करती है. एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी ताकत कैश फ्लो मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले विश्वकर्मा ने कहा कि मैंने परिचितों के साथ ऑटो चलाया और कुछ छोटे मोटे व्यवसाय किए. ज्यादातर चींजों में मैं विफल रहा. वर्ष 2014 में सीमेंट के व्यापार में कदम रखने के साथ मेरी कारोबारी यात्रा आगे बढ़ी. इसके बाद मैंने TMT स्टील, खनन और परिवहन क्षेत्र में कदम रखा. आज हमारे पास 400 से अधिक ट्रकों का बेड़ा है. ये ग्रोथ धीरे-धीरे और सामान्य तरीके से हुई. इसकी कोई बड़ी योजना नहीं थी. चीजे समय के साथ आगे बढ़ी हैं. एविएशन सेक्टर को सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक बताते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी ताकत मजबूत कैश फ्लो है.
शंख एयरलाइंस Shankh Airlines Flight Operations New Airline India नई एयरलाइन January Flight Launch जनवरी Flight First Flight Shankh Airlines
