भाजपा नेता ने कहा- दो गुजराती ठग लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, पार्टी से निष्कासित

United States News News

भाजपा नेता ने कहा- दो गुजराती ठग लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, पार्टी से निष्कासित
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

भाजपा नेता ने कहा- दो गुजराती ठग लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, पार्टी से निष्कासित BJP BJPLeader IPSingh भाजपा भाजपानेता आईपीसिंह

भाजपा ने बीते सोमवार को लखनऊ के एक वरिष्ठ नेता को इसलिए निष्कासित कर दिया क्योंकि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ‘गुजराती ठग’ कहा और पूछा कि भाजपा ने ‘प्रधानमंत्री’ चुना है या ‘प्रचार मंत्री’.पार्टी ने विज्ञप्ति में लिखा, ‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आईपी सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

’ बीते शुक्रवार को किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मैं एक उसूलदार क्षत्रिय परिवार से हूं. दो गुजराती ठग पिछले पांच वर्षों से देश की हिंदी भाषी क्षेत्र पर कब्जा करने के बाद लोगों को परेशान कर रहे हैं, जबकि हम चुप हैं.’ सिंह ने आगे लिखा, ‘हमारा उत्तर प्रदेश गुजरात से छह गुना बड़ा है. हमारी अर्थव्यवस्था पांच लाख करोड़ रुपये की है वहीं गुजरात की सिर्फ एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये है.’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘हमने प्रधानमंत्री चुना है या प्रचारमंत्री? क्या देश का प्रधानमंत्री टी-शर्ट और चाय का कप बेचते हुए अच्छा लगता है.’ हमने ‘प्रधानमंत्री’ चुना था या ‘प्रचारमंत्री’? अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से देश का पीएम क्या टी-शर्ट और चाय का कप बेचते हुए अच्छा लगता है? भाजपा वो पार्टी रही है जिसने अपने विचारों से लोगों के दिलों में जगह बनायी, मिस काल देकर और टी-शर्ट पहन कर ‘कार्यकर्ताओं’ की खेती असंभव है।उन्होंने आगे लिखा, ‘भाजपा एक ऐसी पार्टी रही है जिसने अपनी विचारधारा के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. मिस्ड कॉल और टी-शर्ट के जरिए लोगों को जोड़ना असंभव है.’ सिंह ने लिखा, ‘पूर्वी यूपी के लोग बहुत खुश हैं और पूर्वांचल से अखिलेश यादव की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद यहां के युवा उत्साहित हैं. यह जाति और धर्म की राजनीति का अंत है.’ अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिंह ने फिर ट्वीट किया, ‘मुझे मीडिया मित्रों से पता चला है कि मुझे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्टी को अपने तीन दशक दिए हैं. यहां तक कि सच बोलना भी पार्टी में एक अपराध है. पार्टी ने अपना आंतरिक लोकतंत्र खो दिया है. मुझे माफ करना नरेंद्र मोदी जी! मैं आपकी आंखों पर पट्टी के साथ आपके चौकीदार के रूप में काम नहीं कर सकता.’ सिंह ने 2019 के आम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जगह लेने के लिए पिछले साल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा था. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शिवपाल यादव की पार्टी और पीस पार्टी में हुआ गठबंधन, अपना दल का भी मिला साथशिवपाल यादव की पार्टी और पीस पार्टी में हुआ गठबंधन, अपना दल का भी मिला साथउत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और पीस पार्टी के बीच मंगलवार को गठबंधन हो गया. इसकी घोषणा प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व पीस पार्टी प्रमुख डॉ. अय्यूब ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस के जरिए की. इस दौरान प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम सभी सेकुलर दलों से गठबंधन करने को तैयार थे, लेकिन कई दलों ने अपने निजी स्वार्थ के चलते गठबंधन से मना कर दिया.
Read more »

अरुणाचल प्रदेशः भाजपा के पंद्रह नेता पार्टी छोड़ एनपीपी में शामिलअरुणाचल प्रदेशः भाजपा के पंद्रह नेता पार्टी छोड़ एनपीपी में शामिलअरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 54 के लिए प्रत्याशियों के नाम पर भाजपा के संसदीय बोर्ड ने रविवार को मुहर लगाई थी. राज्य में 11 अप्रैल को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं.
Read more »

शास्त्री की मूर्ति पर प्रियंका ने चढ़ाई माला, तो भाजपाइयों ने गंगा जल से किया शुद्धिकरणशास्त्री की मूर्ति पर प्रियंका ने चढ़ाई माला, तो भाजपाइयों ने गंगा जल से किया शुद्धिकरणप्रियंका गांधी के दौरे पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. मंगलवार को उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे तो आज उनके सामने ही बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई.
Read more »

भाजपा नेता कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, कहा- पार्टी ने दूसरी जिम्मेदारियां सौंपीभाजपा नेता कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, कहा- पार्टी ने दूसरी जिम्मेदारियां सौंपीloksabha election 2019 news and update | 1978, 2001 और 2006 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं कलराज मिश्र शिवपाल यादव ने कहा- हम गठबंधन में शामिल होना चाहते थे
Read more »

लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह लड़ सकते हैं चुनाव: सूत्रलालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह लड़ सकते हैं चुनाव: सूत्र91 साल के लालकृष्ण आडवाणी अभी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं. आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को टिकट देने के फैसले के बारे में भाजपा ने कहा था कि दोनों के चुनाव लड़ने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया. सूत्रों ने बताया कि अभी तक आडवाणी से पार्टी ने संपर्क नहीं किया, वहीं मुरली मनोहर जोशी के चुनाव लड़ने पर भी संशय बना हुआ है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upलोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »

AAP ने पंजाब में खेला क्रिश्चियन कार्ड, बाकी के 3 उम्मीदवारों के नाम पर भी लगी मुहर– News18 हिंदीAAP ने पंजाब में खेला क्रिश्चियन कार्ड, बाकी के 3 उम्मीदवारों के नाम पर भी लगी मुहर– News18 हिंदीइससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई. सूत्रों के मुताबिक, तेलुगू देशम पार्टी (TDP) चीफ चंद्रबाबू नायडू, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार के घर पर बुलाई गई मीटिंग में शामिल हुए थे. मीटिंग में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर चर्चा हुई थी. लेकिन तब कोई बात नहीं बनी थी.
Read more »

'गुजराती ठग' बोल कर बुरा फंसा यह नेता, BJP ने पार्टी से निकाला'गुजराती ठग' बोल कर बुरा फंसा यह नेता, BJP ने पार्टी से निकालाआईपी सिंह पार्टी के प्रवक्ता रहे हैं लेकिन हाल-फिलहाल वे तवज्जो न दिए जाने से नाराज चल रहे थे. इसी सिलसिले में उन्होंने पार्टी नेतृत्व को गुजराती ठग कहा था. ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा था कि गुजराती ठगों ने पूरे हिंदी बेल्ट पर कब्जा कर रखा है. उनकी बातों पर पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और बाहर का रास्ता दिखाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:26:22