शत्रुघ्न ने राहुल की NYAY योजना को बताया 'गेमचेंजर', मोदी पर तंज- आप करें तो रासलीला, बाकी करें तो कैरेक्टर ढीला
शत्रुघ्न ने राहुल की NYAY योजना को बताया ‘गेमचेंजर’, मोदी पर तंज- आप करें तो रासलीला, बाकी करें तो कैरेक्टर ढीला जनसत्ता ऑनलाइन March 26, 2019 1:13 PM शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी को सराहा औऱ मोदी सरकार पर साधा निशाना। भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। दरअसल राहुल गांधी ने सोमवार को ऐलान किया कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार ‘न्यूनतम आय योजना’ को लागू करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष के इस ऐलान के बाद मंगलवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि “‘न्यूनतम आय योजना’ की घोषणा करना ‘मास्टर ऑफ सिचुएशन’ राहुल गांधी का एक मास्टरस्ट्रोक है। इसने हमारे कुछ अहम लोगों को परेशान कर दिया है और उन्होंने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घोषणा को ‘छल कपट’ करार दे दिया। अपने एक अन्य ट्वीट में सिन्हा ने कहा कि मैं अपने सीखे-सिखाए दोस्तों/नेताओं से पूछना चाहता हूं कि, जब आप विभिन्न ‘जुमलों’….
जैसे हर किसी को 15 लाख, किसानों का कर्ज माफ और सब्सिडी, हर साल 2 करोड़ से ज्यादा नौकरियां आदि का ऐलान करते हैं तो क्या ये सब सही है?” उल्लेखनीय है कि सोमवार को राहुल गांधी ने ऐलान किया कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आयी तो न्यूनतम आय योजना के तहत देश के अत्यंत गरीब 5 करोड़ परिवारों के बैंक खातों में हर माह 6000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। गरीबी हटाने की दिशा में इसे बड़ा कदम करार देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा योजना के जरिए हमने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था, वहीं अब न्यूनतम आय योजना जिसे मनरेगा-2 भी कहा जा रहा है, की मदद से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला जाएगा। It’s a masterstroke by the ‘master of situation’, @RahulGandhi – declaring #MinimumIncomeGuarantee scheme. It has rattled our people so much that some of our prominent people had to rush for a press conference, calling the whole declaration/ announcement “chhal kapat”. Aap kare toh ‘raasleela’, baki kare toh ‘character dheela’! What is right for Peter, should be right for Paul, Sir. The people have welcomed this move & are very excited. Farmers loans have been waived as promised by them recently – in 3 different states.शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके और आगे लिखा कि आप करें तो ‘रासलीला’, बाकी करे तो ‘कैरेक्टर ढीला’! जो बात किसी एक व्यक्ति के लिए सही है, तो वह दूसरे के लिए भी सही होना चाहिए। लोगों ने इसका स्वागत किया है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। जैसा कि वादा किया गया था 3 राज्यों में किसानों का लोन माफ भी कर दिया गया है। बता दें कि बीते साल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें बनी हैं। इन राज्यों में कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, जिसे पार्टी ने काफी हद तक पूरा भी किया है। माना जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने इसी ओर इशारा किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने तंज कसते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘जैसा बर्ताव आप किसे के साथ करते हैं, वह भी आपके साथ वैसा ही बर्ताव करता है।’ बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों के बाद से ही केन्द्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। जिसके चलते हाल ही में जारी हुई बिहार में एनडीए उम्मीदवारों की लिस्ट से शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी गायब था। पटना साहिब सीट भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा की जगह केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। ऐसी चर्चाएं हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पार्टी चाहे जो भी हो, लेकिन वह चुनाव पटना साहिब से ही लड़ेंगे। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शर्तिया छूटेगा चश्मा,अगर आजमाएंगे ये 3 काम के टिप्सबगैर नागा किए निम्नलिखित उपाय करें तो हो सकता है आपका चश्मा छूट जाए। यह सब नियम पालन पर निर्भर है।
Read more »
Coffee पीने की ये वजह शायद आप नहीं जानते होंगे, जानेंगे तो दिल खुश हो जाएगावैज्ञानिकों को एक बड़ा सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कॉफी और कोको में पाए जाने वाले ऐसे कंपाउंड को खोज निकाला है जिससे ह्दय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है।
Read more »
ऋषभ पंत बोले, कोहली के गुस्से से डर लगता हैनई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है। पंत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की अधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो में कहा कि मैं किसी से नहीं डरता लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है।
Read more »
टिकट कटा तो शत्रुघ्न बोले- हर एक्शन का रिएक्शन होता है, आडवाणी जी के साथ अन्यायशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जिस तरह आडवाणी जी को भाजपा ने साइडलाइन किया है, मैं उससे ज्यादा दुखी हूं. टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि न्यूटन के नियम के तहत - हर एक्शन पर बराबर रिएक्शन होता है. यहां भी होगा.
Read more »
10 हजार रुपए में बुक करें अपने सपनों का घर, आज से करें अप्लाई– News18 हिंदीदिल्ली में रहने वाले लोग अब अपना सपना पूरा कर सकते हैं. डीडीए की हाउसिंग स्कीम 25 मार्च यानी की आज से शुरू हो रही है.
Read more »
'ट्विटर पर तो आप भी बहुत...', कपिल शर्मा ने साधा निशाना तो सोनू निगम ने दिया करारा जवाबSonu Nigam On Kapil Sharma: दर्शक इस शो का एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते। ऐसे में वीकेंड एपिसोड में सिंगर सोनू निगम ने 'द कपिल शर्मा शो' में शिरकत की। इस दौरान सोनू निगम की पत्नी भी शो पर आई थीं।
Read more »
Sarkari Job Alert: डेढ़ लाख वेतन के लिए ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू– News18 हिंदीSarkari Job, Indian Council of Forestry Research and Education recruitment 2019: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी. चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 1.7 लाख रुपये (1,77,500) तक का वेतन मिलेगा.
Read more »
Lok Sabha Election 2019: इस नंबर पर SMS भेजकर चेक करें वोटर लिस्ट अपना नाम– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019: इस नंबर पर SMS करके जानें आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, Lok Sabha Election 2019 How to check your name in Voter List through SMS service for Delhi Voters
Read more »
