अरुणाचल प्रदेशः भाजपा के पंद्रह नेता पार्टी छोड़ एनपीपी में शामिल ArunachalPradesh BJP NPP AssemblyElections अरुणाचलप्रदेश भाजपा
अरुणाचल प्रदेश में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्रियों और 12 विधायकों सहित कुल 15 नेताओं ने मंगलवार को एक साथ पार्टी छोड़ दी और नेशनल पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए.
की रिपोर्ट के मुताबिक,राज्य के महासचिव जारपुर गामलिन, गृहमंत्री कुमार वाई, पर्यटन मंत्री जारकर गामलिन और कई मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने के बाद बड़े पैमाने पर नेताओं ने पार्टी छोड़ी है. अरुणाचल के गृहमंत्री कुमार वाई ने कहा, ‘भाजपा ने झूठे वादे करके लोगों के मन में अपनी पहले जैसी प्रतिष्ठा खो दी है.’राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 54 के लिए प्रत्याशियों के नाम पर भाजपा के संसदीय बोर्ड ने रविवार को मुहर लगाई थी. राज्य में 11 अप्रैल को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. जारपुम गामलिन ने सोमवार को भाजपा की अरुणाचल इकाई के अध्यक्ष तापिर गाओ को अपना इस्तीफा भेजा था. वह सोमवार सुबह से गुवाहाटी में हैं, जहां उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से मुलाकात की थी. एनपीपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘जारपुम, जारकर, कुमार वाई और भाजपा के 12 मौजूदा विधायकों ने एनपीपी महासचिव थॉमस संगमा से मंगलवार को मुलाकात की और एनपीपी में शामिल होने का फैसला किया.’एनपीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वोत्तर की सभी 25 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया. पार्टी ने मेघालय के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दो दिन में कांग्रेस को दूसरा झटका, शशि थरूर के चाचा-चाची भाजपा में शामिलथरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं।
Read more »
बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?बिहार में एनडीए (Bihar NDA) के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. कौन सी पार्टी किसी सीट पर लड़ेगी, इसपर सहमति बन गई है. हालांकि इसकी विधिवत घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी सूत्रों की मानें तो जो सूची मीडिया में आई है, फिलहाल उसका किसी ने खंडन नहीं किया है.
Read more »
बंगाल में लोकसभा चुनाव के तनाव पर भारी 'भाजपा' के रसगुल्ले तो 'कांग्रेस' की बर्फी- Amarujala'बंगाली मिठाइयों' ने चुनावी तनाव के बीच रस खोज लिया है, देखिए किस पार्टी के नाम से बिक रही कौन सी मिठाई? Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »
परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
गोवा BJP चीफ बोले- अगले मुख्यमंत्री को लेकर दोपहर दो बजे तक फैसला, तीन बजे के बाद शपथग्रहण समारोहगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद से राज्य से भाजपा अपने सहयोगी दलों से बातचीत में लगी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress पिछले 48 घंटे में सरकार बनाने के लिए दो बार दावा पेश कर चुकी है. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए सोमवार को पार्टी के नेताओं और गठबंधन के सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के साथ बातचीत की.
Read more »
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, NPP में शामिल 15 विधायकलोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल में बड़ा झटका लगा है. सत्ताधारी बीजेपी के 2 मंत्रियों और 12 विधायकों समेत कुल 15 नेताओं ने मंगलवार को पार्टी छोड़कर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने का ऐलान कर दिया.
Read more »
अरुणाचल में BJP दो फाड़, ऐसे पूर्वोत्तर में बढ़ा पार्टी का संकट2014 में हुए आम चुनाव में बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. पीएम मोदी ने आते ही एक्ट ईस्ट पॉलिसी का नारा दिया था. इसी का परिणाम था कि यहां कांग्रेस के आखिरी किले मिजोरम को भी बीजेपी ने 2018 के चुनाव में ढहा दिया. लेकिन इसके बाद के कुछ घटनाक्रम ऐसे हुए, जिनसे लग रहा है कि यहां बीजेपी की पकड़ कमजोर होती जा रही और क्षेत्रीय दल मजबूत हो रहे हैं.
Read more »
