Prime Minister Narendra Modi Bihar Election 2025 Road Show Rally Speech Photos Update. Follow PM Modi Bhagalpur Campaign Latest News On Dainik Bhaskar.
मंच पर एनडीए के 10 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे, 1 लाख के अधिक लोगों के आने की संभावनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर जिला प्रशासन और एनडीए गठबंधन दोनों पूरी तरह से तैयार हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां भागलपुकार्यक्रम के लिए तीन विशाल पंडाल बनाए गए हैं और करीब 70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सहित कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने बताया कि सभा में भागलपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों के अलावा दूसरे जिलों के एनडीए प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।मंच पर भागलपुर जिले के नारायणपुर से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, गोपालपुर से जदयू उम्मीदवार बुलो मंडल, भागलपुर से भाजपा उम्मीदवार रोहित पांडेय, नाथनगर से लोजपा के मिथुन यादव, सुल्तानगंज से जदयू के ललित नारायण मंडल, पीरपैंती से भाजपा के मुरारी पासवान, और कहलगांव से जदयू उम्मीदवार शुभानंद मुकेश के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी जनता से वोट देने की अपील करेंगे। इधर, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवाजाही पर रोक रहेगी। प्रतिबंधित मार्गों में कचहरी चौक से तिलका मांझी चौक, मनाली चौक से तिलका मांझी चौक, तिलका मांझी चौक से जीरोमाइल चौक होते हुए कॉलेज गेट, बंसी टिकर चौक से हवाई अड्डा प्रवेश द्वार और चंपानगर मीट हाउस तक के रास्ते शामिल हैं।भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने वाहनों के लिए ऑप्शनल पार्किंग स्थल भी तय किए हैं। बिक्रमशिला पुल की दिशा से आने वाले वाहनों को महिला आईटीआई परिसर के पीछे, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मैदान, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बुनकर भवन परिसर, और चंपानगर बाइपास के खाली मैदान में पार्क किया जाएगा। गोराडीह, जगदीशपुर और नाथनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वाईएनटी रोड टोल प्लाजा, जीरोमाइल चौक के पास खाली स्थान और बंशी टिकर चौक के आसपास स्थित बगीचों में व्यवस्था की गई है। कहलगांव दिशा से आने वाले वाहनों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज और IIIT भागलपुर को पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। ट्रैफिक DSP ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कार्यक्रम स्थल और प्रमुख मार्गों पर की गई है। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे भीड़ नियंत्रण और आवाजाही की सुविधा पर विशेष ध्यान दें। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 6 नवंबर को प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक रूप से न निकलें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर भागलपुर में भारी उत्साह है, और प्रशासन ने कहा है कि कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने की पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है।।इंदौर में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा-12.
1 डिग्रीहिमाचल में आज कोहरे का अलर्टग्वालियर-चंबल में ठंड बढ़ी, कोहरा भी छा रहासरगुजा में पड़ने लगी ठंड, 8 डिग्री तक गिरा पारासवाई माधोपुर में मावठ के बाद बढ़ेगी सर्दी
PM Modi LIVE Narendra Modi Bihar Visit Modi Bhagalpur Speech Bihar Chunav Bihar Election 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
10,12ஆம் வகுப்பு பொதுத்தேர்வு எப்போது? அட்டவணை வெளியீடு!Tamil Nadu 10,12th Board Exam Timetable 2026: தமிழகத்தில் 10,12ஆம் வகுப்பு பொதுத் தேர்வுக்கான அட்டவணையை பள்ளிக்கல்வித்துறை அமைச்சர் அன்பில் மகேஷ் வெளியிட்டார்.
Read more »
Monsoon Update: ঘোর উলটপুরাণ! শীতের উঠোনেই নাচবে বর্ষা! বজ্রবিদ্যুৎ-সহ ঘোরতর বৃষ্টিতে আগামী ৩ দিন ধরে ভাসবে ১০ রাজ্য...ভয়ংকরHeavy to Very Heavy Rain Alert Thunderstorms in 10 States Over Next 3 Days Monsoon Update
Read more »
Bilaspur Train Accident: ബിലാസ്പൂർ ട്രെയിൻ അപകടം; അന്വേഷണം പ്രഖ്യാപിച്ച് റെയിൽവെ, 10 ലക്ഷം ധനസഹായവുംമരിച്ചവരുടെ ആശ്രിതർക്ക് 10 ലക്ഷം രൂപയാണ് റെയിൽവെ പ്രഖ്യാപിച്ചിരിക്കുന്നത്.
Read more »
बिलासपुर रेल हादसा, शाहरुख पर हमला, बिटकॉइन में गिरावट, और अन्य खबरेंबिलासपुर में हुए रेल हादसे में 10 लोगों की मौत, शाहरुख पर हमला, बिटकॉइन की कीमत में गिरावट, गेहूं की बुवाई के टिप्स और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।
Read more »
8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम 2025 में शामिल हुए जयशंकर, कहा- 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का है लक्ष्य8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम 2025 में शामिल हुए जयशंकर, कहा- 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का है लक्ष्य
Read more »
Good News: ഒരു കിലോ പഞ്ചസാരയ്ക്ക് വെറും 5 രൂപ; ആകർഷണീയമായ ഓഫറുകളുമായി സപ്ലൈകോസ്ത്രീ ഉപഭോക്താക്കൾക്ക് സപ്ലൈകോ വിൽപനശാലകളിൽ 10% വരെ അധിക വിലക്കുറവുണ്ട്
Read more »
