बिहार में NDA और महागठबंधन को टक्कर देने उतरी GDA, 62 सीटों पर जीत का किया दावा, AIMIM ने उतारे 30 उम्मीदवार

Bihar Election 2025 News

बिहार में NDA और महागठबंधन को टक्कर देने उतरी GDA, 62 सीटों पर जीत का किया दावा, AIMIM ने उतारे 30 उम्मीदवार
GDA AllianceAIMIM CandidatesAkhtarul Iman
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 63%

अख्तरुल ईमान ने कहा कि जीडीए गठबंधन बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों को चुनौती देगा. पार्टी ने सीमांचल, मिथिलांचल और अन्य जिलों से उम्मीदवार उतारे हैं. एआईएमआईएम ने चार हिंदू उम्मीदवारों को टिकट देकर अपनी छवि को व्यापक बनाने की कोशिश की है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबले के साथ अब तीसरा मोर्चा भी मजबूती से मैदान में उतर आया है. ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस के नाम से गठित इस मोर्चे ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है.

एआईएमआईएम , आजाद समाज पार्टी और अपना जनता पार्टी मिलकर इस गठबंधन का गठन कर चुके हैं. गठबंधन का लक्ष्य दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की आवाज बनना है. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने दावा किया है कि जीडीए गठबंधन बिहार की 62 विधानसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगा. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन अब एनडीए और महागठबंधन दोनों को चुनौती देने के लिए तैयार है. अख्तरुल ईमान ने कहा कि उन्होंने राजद से गठबंधन की कोशिश की थी, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए अब तीसरा मोर्चा खुद न्याय की लड़ाई लड़ेगा. एआईएमआईएम ने इस बार बिहार की 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. इनमें सीमांचल, मिथिलांचल और अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं. पार्टी ने चार हिंदू उम्मीदवारों को टिकट देकर अपनी राजनीतिक छवि को व्यापक बनाने की कोशिश की है. अख्तरुल ईमान खुद पूर्णिया के अमौर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए. इस बार पार्टी ने संगठन को मजबूत किया है और राज्यभर में प्रचार अभियान तेज कर दिया है. अख्तरुल ईमान का कहना है कि अब जनता तीसरे विकल्प की ओर देख रही है और जीडीए उस उम्मीद को पूरा करेगा. अख्तरुल ईमान ने बताया कि पार्टी ने बिहार के कई जिलों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इनमें प्रमुख नाम हैं – 1. अमौर से अख्तरुल ईमान 2. बलरामपुर से आदिल हसन 3. ढाका से राणा रणजीत सिंह 4. नरकटिया से शमीमुल हक 5. गोपालगंज से अनस सलाम 6. जोकी से मुर्शिद आलम 7. बहादुरगंज से तौसीफ आलम 8. ठाकुरगंज से गुलाम हसनैन 9. किशनगंज से अधिवक्ता शम्स आगाज 10. महुआ से अमित कुमार 11. बायसी से गुलाम सरवर 12. शेरघाटी से शान-ए-अली खान 13. नाथनगर से मोहम्मद इस्माईल 14. सीवान से मोहम्मद कैफ 15. केवटी से अनीसुर रहमान 16. जाले से फैसल रहमान 17. सिकंदरा से मनोज कुमार दास 18. मुंगेर से डॉ. मुनाजिर हसन 19. नवादा से नसीमा खातून 20. मधुबनी से राशिद खलील अंसारी 21. दरभंगा से मुहम्मद जलील 22. गोरबोराम से अख्तर शहंशाह 23. कस्बा से शाहनवाज आलम 24. अररिया से मुहम्मद मंजूर आलम 25. बरारी से मतियुर रहमान 26. कदुआ से शकीर रेजा 27. कोचाधामन से मुहम्मद सरवर आलम 28. परानपुर से मुहम्मद आफताब आलम 29. धमदाह से इस्तियाक आलम 30. इमामगंज से पार्वती देवी अख्तरुल ईमान ने कहा कि जीडीए का मकसद समाज के उन तबकों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना है जिन्हें वर्षों से नजरअंदाज किया गया. उन्होंने कहा कि तीसरा मोर्चा किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि सबकी आवाज बनेगा. ये भी पढ़ें- बिहार की सियासत में फैमिली फर्स्ट, परिवारवादी राजनीति में कोई भी दल पीछे नहीं! बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

GDA Alliance AIMIM Candidates Akhtarul Iman Grand Democratic Alliance Bihar Politics NDA Mahagathbandhan Bihar Assembly Seats

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जहानाबाद विधानसभा चुनाव: नामांकन के बाद AIMIM प्रत्याशी कलामुद्दीन की गिरफ्तारी, समर्थकों का हंगामाजहानाबाद विधानसभा चुनाव: नामांकन के बाद AIMIM प्रत्याशी कलामुद्दीन की गिरफ्तारी, समर्थकों का हंगामाजहानाबाद में विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी मो. कलाम उद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कलामुद्दीन पर हत्या के प्रयास का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने हंगामा किया। कलामुद्दीन को दिल का दौरा पड़ने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
Read more »

क्या है 30-30-30-10 फॉर्मूला, बचत के साथ हर छोटी बड़ी जरूरत अब होगी पूरी, कैसे करें इसे इस्तेमाल?क्या है 30-30-30-10 फॉर्मूला, बचत के साथ हर छोटी बड़ी जरूरत अब होगी पूरी, कैसे करें इसे इस्तेमाल?इनकम जैसे-जैसे बढ़ती है, हमारे खर्चे भी उतने ही बढ़ जाते हैं। सैलरी चाहे जितनी भी हो, लेकिन उसे मैनेज करना हमेशा से ही मुश्किल रहा है। महीने के अंत तक सैलरी खत्म हो जाती है, लेकिन जरूरते नहीं। ये आज हर मिडिल क्लास की परेशानी है। ये परेशानी इसलिए है, क्योकि सैलरी मैनेज करने में हमें दिक्कत आती है। इसलिए चलिए जानते हैं कि 30-30-30-10 फॉर्मूले की मदद...
Read more »

बिहार में बनेगा NDA का डबल इंजन सरकार, दिया कुमारी ने बताया विकास का पूरा हिसाब!बिहार में बनेगा NDA का डबल इंजन सरकार, दिया कुमारी ने बताया विकास का पूरा हिसाब!उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार का दावा किया. उन्होंने विकास, बेहतर शिक्षा, सड़कें, एलईडी लाइट और वंदे भारत ट्रेन जैसे कदम गिनाए. महागठबंधन कमजोर, एनडीए के अच्छे नतीजे की संभावना.
Read more »

गाजियाबाद: मोहिद्दीनपुर कनावनी जमीन अधिग्रहण में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, GDA पर 3200 करोड़ का बोझ बढ़ेगागाजियाबाद: मोहिद्दीनपुर कनावनी जमीन अधिग्रहण में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, GDA पर 3200 करोड़ का बोझ बढ़ेगाGhaziabad News: इंदिरापुरम के गांव मोहिद्दीनपुर कनावनी में जमीन अधिग्रहण को लेकर हाई कोर्ट सख्त हो गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि जीडीए जमीन मालिकों को दे बढ़ा हुआ मुआवजा दे। इससे जीडीए पर 3200 करोड़ का खर्च आएगा।
Read more »

MLA थे तो पत्नी की हेलीकॉप्टर से विदाई, सरकार बचाने के लिए शादी में पहुंचे थे नीतीश.. फिर सुर्खियों में तौसीफ आलमMLA थे तो पत्नी की हेलीकॉप्टर से विदाई, सरकार बचाने के लिए शादी में पहुंचे थे नीतीश.. फिर सुर्खियों में तौसीफ आलमAIMIM Candidate Tauseef Alam News: बहादुरगंज विधानसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार तौसीफ आलम का नाम हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहा है। बताया जाता है कि शादी में पहुंचे नीतीश कुमार ने कांग्रेस के चार विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। बाद में जब विधानसभा में विश्वास मत पेश हुआ, तो कांग्रेस के चारों विधायक नीतीश सरकार के समर्थन में खड़े...
Read more »

Fresh cut waste plant clash: അറവ് മാലിന്യ സംസ്കരണ പ്ലാന്‍റ് ആക്രമണം; ഡിവൈഎഫ്ഐ നേതാവ് ഉള്‍പ്പെടെ 321 പേര്‍ക്കെതിരെ കേസ്Fresh cut waste plant clash: അറവ് മാലിന്യ സംസ്കരണ പ്ലാന്‍റ് ആക്രമണം; ഡിവൈഎഫ്ഐ നേതാവ് ഉള്‍പ്പെടെ 321 പേര്‍ക്കെതിരെ കേസ്അറവു മാലിന്യ സംസ്കാരണ പ്ലാന്റിന് തീയിട്ട സംഭവത്തിൽ 30 പേർക്കെതിരെയാണ് കേസെടുത്തിരിക്കുന്നത്.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:19:36