AK Sharma on Chhath Festival: छठ पर्व के मौके पर बिजली व्यवस्था बाधित नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में नगर विकास और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एके शर्मा ने कहा कि छठ पर्व आस्था और जनभावना से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।मंत्री ने कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों, सड़कों और प्रमुख मार्गों की स्थिति दुरुस्त की जाए तथा सभी स्थानों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि छठ के दौरान बिजली आपूर्ति अबाधित रखी जाए। इसके लिए सभी सुपरिटेंडेंट इंजीनियरों और अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि त्योहार के दौरान 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहें। शिकायत पर कार्रवाई के निर्देशमंत्री एके शर्मा ने कहा कि किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की पूर्व जांच कर ली जाए ताकि तकनीकी खराबी की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि घाटों और पूजा स्थलों के आसपास अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइटों की कार्यशीलता और विद्युत सुरक्षा उपायों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।सफाई, फॉगिंग पर जोरनगर विकास विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिए कि घाटों तक जाने वाले मार्गों का समतलीकरण, सफाई और जल निकासी व्यवस्था समय पर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्त सड़कें और साफ वातावरण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ ही, सभी नगर निकायों को निर्देश दिए गए कि घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों की उपलब्धता और कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था की जाए।सुरक्षा, आपात सेवा व्यवस्थामंत्री शर्मा ने कहा कि छठ घाटों पर भीड़-भाड़ को देखते हुए अग्निशमन दल और चिकित्सा टीमों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और व्यवस्था ही सबसे बड़ी सेवा है। सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी से कार्य करें और मैदान में उतरकर स्थिति की निगरानी करें।बैठक में रहे अधिकारी उपस्थितबैठक में नगर विकास प्रमुख सचिव पी.
गुरु प्रसाद, निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा, निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे, ऊर्जा विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल, एमडी पंकज कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री शर्मा ने अंत में कहा कि छठ पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि नगर की व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता की परीक्षा भी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Ak Sharma News Ak Sharma On Chhath Chhath 2025 Up News Lucknow News एके शर्मा का छठ पर्व को लेकर निर्देश छठ महापर्व लखनऊ न्यूज यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दीपावली-छठ पर हवाई किराया बढ़ाने वालों पर सख्ती होगी: बिटकॉइन ऑलटाइम हाई पर, कीमत ₹1.10 करोड़ हुई; शेयर बाजा...Strict action will be taken against those who increase airfares during Diwali-Chhath.
Read more »
दीपावली-छठ पर मौसम रहेगा साफ, हल्की सिहरन भी: आज कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, 12 अक्टूबर से मौसम ...weather will be clear on Diwali-Chhath, with a slight chill.
Read more »
Neha Sharma और Isha Sharma ने वेस्टर्न ड्रेसेस में दिए पैप्स को स्टनिंग पोज, स्माइल करते हुए धड़काए फैंस के दिलNeha Sharma and Aisha Sharma Video: नेहा शर्मा और आयशा शर्मा ने लास्ट नाइट एक इवेंट में खूब जलवे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Virat Kohli And Rohit Sharma Flop Show In Australia: রোববার বরবাদ! প্রত্যাবর্তনে ব্যর্থ রো-কো, নায়কদের ফ্লপ শোয়ে ডিপ্রেশনে নেটপাড়া...Virat Kohli And Rohit Sharma Flop Show In Australia Triggers Meme FestIval
Read more »
बिहारवालों सावधान! छठ पूजा पर होगी छमाझम बारिश, IMD का येलो अलर्टChhath Puja Rain Alert: बिहारवालों सावधान! छठ पूजा पर होगी छमाझम बारिश, छाता और रेन कोट निकाल लो, IMD का येलो अलर्ट
Read more »
Chhath Special Train: छठ महापर्व पर सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे, कई गाड़ियों में बढ़ाए जाएंगे कोचChhath Special Train: Railways runs hundreds of special trains for Chhath festival from Delhi NCR and other cities Chhath Special Train: छठ महापर्व पर सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे, कई गाड़ियों में बढ़ाए जाएंगे कोच
Read more »
