MLA थे तो पत्नी की हेलीकॉप्टर से विदाई, सरकार बचाने के लिए शादी में पहुंचे थे नीतीश.. फिर सुर्खियों में तौसीफ आलम

Tauseef Alam Controversy News

MLA थे तो पत्नी की हेलीकॉप्टर से विदाई, सरकार बचाने के लिए शादी में पहुंचे थे नीतीश.. फिर सुर्खियों में तौसीफ आलम
Bahadurganj Constituencyबहादुरगंज निर्वाचन क्षेत्रतौसीफ आलम विवाद
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

AIMIM Candidate Tauseef Alam News: बहादुरगंज विधानसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार तौसीफ आलम का नाम हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहा है। बताया जाता है कि शादी में पहुंचे नीतीश कुमार ने कांग्रेस के चार विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। बाद में जब विधानसभा में विश्वास मत पेश हुआ, तो कांग्रेस के चारों विधायक नीतीश सरकार के समर्थन में खड़े...

किशनगंज: किशनगंज जिले के बहादुरगंज से बिहार चुनाव लड़ रहे AIMIM के उम्मीदवार तौसीफ आलम का विवादों से गहरा नाता रहा है। वे कांग्रेस के टिकट पर चार बार यहां से विधायक रहे हैं। 2013 में तौसीफ आलम तब चर्चा में आये थे, जब शादी के बाद वे अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर ले आये थे। दुल्हन की विदाई के लिए जो हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया था, उसके लिए विधायक ने 17 लाख 70 हजार रुपये की मोटी रकम खर्च की थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आये थे। कहा जाता है कि उस समय नीतीश कुमार राजनीतिक संकट में घिरे हुए थे। सरकार बचाने के लिए कांग्रेस विधायक की शादी में आये थे। 2022 में भी तौसीफ आलाम ने तब सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को हिंदू-मुसलमान का मुद्दा बना दिया। 50 हजार लोगों को भोज, दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई2005 में तौसीफ आलम बहादुरगंज से पहली बार कांग्रेस के टिकट विधायक चुने गये थे। तब उनकी उम्र 26 साल थी। 2010 में कांग्रेस को केवल चार सीट ही मिली थी। तौसीफ आलम में भी उनमें एक थे। 2013 में 33 साल की उम्र में उनकी शादी हुई। यह शादी बिहार की सबसे भव्य शादियों में एक गिनी जाती है। इस शादी में करीब 50 हजार लोगों को भोज पर आमंत्रित किया गया था। कहा जाता है कि इस शादी समारोह में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। ये शादी तब और चर्चित हो गयी जब दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। विधायक तौसीफ आलम जब हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर घर पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ लग गयी।शादी में 1 करोड़ खर्च करने का अनुमानविधायक तौसीफ आलम ने 2010 में जो चुनावी हलफनामा दिया था उसमें 6.

92 लाख चल सम्पत्ति और 26.01 लाख की अचल सम्पत्ति घोषित की थी। तब सवाल उठा कि तीन साल बाद ऐसा किया मिल गया कि विधायक ने अपनी शादी पर एक करोड़ रुपये खर्च कर दिये। जब ये सवाल तौसीफ आलम से पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि 'मेरे एक दोस्त ये हेलीकॉप्टर किराये पर लिया था। उसने अपनी खुशी के लिए यह सब किया। मैं अपने दोस्त या समर्थक को कैसे रोक सकता हूं। भोज में जो भी लोग आये वे मेरे क्षेत्र के अपने थे। शादी के भोज में तो अपने लोगों को बुलाया ही जाता है।' इस चुनावी हलफनामा में इस बात का भी जिक्र था कि तौसीफ आलम करीब छह गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं।शादी के जश्न में जमकर फायरिंगतौसीफ आलम की शादी के जश्न में हर्ष फायरिंग भी हुई थी। टीवी समाचारों में उनके समर्थकों को विवाह समारोह में फायरिंग करते हुए दिखाया भी गया था। सवाल उठा कि जिस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद हों, वहां गैरकानूनी रूप से कोई हर्ष फायरिंग कैसे कर सकता है ? उस समय किशनगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दूल्हे के घर आयोजित समारोह में शामिल हुए थे, जब हर्ष फायरिंग हुई थी। अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।तब नीतीश का भाजपा से झगड़ा शुरू हो चुका थाये विवाह समारोह 28 अप्रैल 2013 को हुआ था। उस समय नीतीश कुमार, नरेन्द्र मोदी को लेकर खुलेआम भाजपा पर हमला बोलने लगे थे। भाजपा-जदयू की सरकार चल तो रही थी, लेकिन तनाव गहरा चुका था। 16 अप्रैल 2013 को नीतीश कुमार ने गुजरात दंगा नहीं रोकने के लिए नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक आलोचना की थी। तब यह लगने लगा था कि भाजपा -जदयू की यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है। नीतीश भी मन ही मन सोच रहे थे कि अगर वे भाजपा से गठबंधन तोड़ते हैं तो सरकार कैसे बचाएंगे ? कैसे बहुमत साबित करेंगे ? किसी की तो समर्थन लेना पड़ेगा।विवाह समारोह में चार विधायकों संग बैठक2010 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चार विधायक जीते थे। सदानंद सिंह विधायक दल के नेता थे। नीतीश कुमार सदानंद सिंह के साथ तौसीफ आलम के विवाह समारोह में पहुंचे। वहां कांग्रेस के चारों विधायक मौजूद थे। विधायक तौसीफ तो खुद दूल्हा ही थे। एक बंद कमरे में नीतीश कुमार और कांग्रेस के चारों विधायकों की बैठक हुई। ये बैठक करीब आधा घंटा तक चली। कहा जाता है कि इसी बैठक के बाद कांग्रेस ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का फैसला कर लिया था। उस समय विधानसभा में जदयू के 118 विधायक थे। बहुमत के लिए चार विधायकों की जरूरत थी। हालांकि नीतीश कुमार ने उस समय किसी राजनीतिक डील से इंकार किया था। लेकिन जब दो महीने बाद उन्होंने विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव रखा तो कांग्रेस के इन चारों विधायकों ने उनका समर्थन किया था।टीम इंडिया में मुस्लिमों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया2022 में जब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया था तब उसमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद को जगह नहीं मिल पायी थी। इसके बाद तौसीफ आलम ने टीम सेलेक्शन में पक्षपात का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद जैसे तेज गेंदबाजों को बाहर बैठाने पर बहुत हैरानी हुई। जब तक टीम इंडिया का चयन निष्पक्ष तरीके से नहीं होगा तब तक मैं क्रिकेट मैच नहीं देखूंगा। इस पोस्ट के बाद पूरे भारत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। यही तौसीफ आलम अब AIMIM के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Bahadurganj Constituency बहादुरगंज निर्वाचन क्षेत्र तौसीफ आलम विवाद Bahadurganj Aimim Candidate Tausif Alam बहादुरगंज एआईएमआईएम उम्मीदवार तौसीफ आलम AIMIM Candidate Tauseef Alam

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Former Ministers Advice to Farmers: আত্মহত্যা না করে বিধায়ককে মেরে ফেলুন, কৃষকদের পরামর্শ খোদ প্রাক্তন মন্ত্রীর!Former Ministers Advice to Farmers: আত্মহত্যা না করে বিধায়ককে মেরে ফেলুন, কৃষকদের পরামর্শ খোদ প্রাক্তন মন্ত্রীর!Kill an MLA instead of dying by suicide: Ex-minister s bizarre advice to farmers
Read more »

बीजेपी के Ex MLA रामपाल मेघवाल ने किया अंता उपचुनाव लड़ने का एलान, किसका बिगड़ेगा खेल ?बीजेपी के Ex MLA रामपाल मेघवाल ने किया अंता उपचुनाव लड़ने का एलान, किसका बिगड़ेगा खेल ?भाजपा से बागी होकर पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल अंता उपचुनाव में नामांकन कर दोनों पार्टियों का समीकरण बिगाड़ने में लगे हैं.
Read more »

'या' जिल्ह्यात रात्रीस राजकारण चाले... मध्यरात्री 'त्या' चौघांची CM सोबत चर्चा; BJP प्रवेश निश्चित? पवारांना धक्का'या' जिल्ह्यात रात्रीस राजकारण चाले... मध्यरात्री 'त्या' चौघांची CM सोबत चर्चा; BJP प्रवेश निश्चित? पवारांना धक्काMaharashtra Politcs 4 MLA To Enter BJP: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी मध्यरात्रीनंतर या आमदारांची भेट घेऊन चर्चा केल्याचं सांगितलं जात आहे.
Read more »

Bihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजBihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजकसबा से कांग्रेस विधायक आफाक आलम ने टिकट कटने पर पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पप्पू यादव, कृष्णा अलावरू और शकील अहमद खान पर टिकट बेचने का आरोप लगाया और खुद को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी पर टिकटों की चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस भाजपा को वोट चोर कहती है, लेकिन खुद टिकट चोर...
Read more »

Bihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजBihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजकसबा से कांग्रेस विधायक आफाक आलम ने टिकट कटने पर पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पप्पू यादव, कृष्णा अलावरू और शकील अहमद खान पर टिकट बेचने का आरोप लगाया और खुद को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी पर टिकटों की चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस भाजपा को वोट चोर कहती है, लेकिन खुद टिकट चोर...
Read more »

खुलेआम रिश्वत ले रहा सिपाही... लोनी MLA नंदकिशोर गुर्जर ने वॉर्निंग देते हुए कैंसर वाली बात कह दीखुलेआम रिश्वत ले रहा सिपाही... लोनी MLA नंदकिशोर गुर्जर ने वॉर्निंग देते हुए कैंसर वाली बात कह दीलोनी में सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिस पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर भड़क गए। उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करके सिपाही की गिरफ्तारी की मांग की है। विधायक ने बोला कि लोनी में रिश्वतखोरी नहीं चलने दी जाएगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:56:03