खुलेआम रिश्वत ले रहा सिपाही... लोनी MLA नंदकिशोर गुर्जर ने वॉर्निंग देते हुए कैंसर वाली बात कह दी

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर News

खुलेआम रिश्वत ले रहा सिपाही... लोनी MLA नंदकिशोर गुर्जर ने वॉर्निंग देते हुए कैंसर वाली बात कह दी
नंदकिशोर गुर्जर जूस में थूक मिलाने का मामलानंदकिशोर गुर्जर लोनीNandkishor Gurjar News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

लोनी में सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिस पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर भड़क गए। उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करके सिपाही की गिरफ्तारी की मांग की है। विधायक ने बोला कि लोनी में रिश्वतखोरी नहीं चलने दी जाएगी।

विभु मिश्रा, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही किसी दुकान या दफ्तर में बैठकर खुलेआम रिश्वत ले रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की त्यौरियां चढ़ गई हैं। उन्होंने वीडियो में दिख रहे सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने अंदाज में एक बार फिर लोनी के रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को चेतावनी दे डाली है। विधायक ने साफ कहा है कि लोनी में किसी भी तरह के अवैध कार्य के लिए कोई जगह नहीं है। वायरल वीडियो में लोनी कोतवाली की तिराहा चौकी पर तैनात सिपाही कय्यूम अली कथित रूप से अवैध वसूली करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है क्योंकि इसमें सिपाही समेत मौजूद सभी लोग जैकेट, स्वेटर और टोपी पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विधायक ने कहा कि ऐसे मामलों से पुलिस की छवि खराब होती है और जनता का भरोसा डगमगाता है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सख्त रूप अपनाते हुए सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लोगों को तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो यह संदेश जाएगा कि पुलिस अपने ही कर्मचारियों को बचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं उन पर भी विभागीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने फिर भविष्यवाणी वाले अंदाज में कहा कि देख लेना अगले पांच साल में इन रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों के दिन बहुत खराब हो जाएंगे और ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे। विधायक ने ये भी कहा कि विभाग वीडियो को पुराना बताकर मामले से पाला ना झाड़े। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार या अवैध वसूली जैसी गतिविधियों को लोनी में किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने वर्तमान पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ की पुलिसिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।.

विभु मिश्रा, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही किसी दुकान या दफ्तर में बैठकर खुलेआम रिश्वत ले रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की त्यौरियां चढ़ गई हैं। उन्होंने वीडियो में दिख रहे सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने अंदाज में एक बार फिर लोनी के रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को चेतावनी दे डाली है। विधायक ने साफ कहा है कि लोनी में किसी भी तरह के अवैध कार्य के लिए कोई जगह नहीं है। वायरल वीडियो में लोनी कोतवाली की तिराहा चौकी पर तैनात सिपाही कय्यूम अली कथित रूप से अवैध वसूली करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है क्योंकि इसमें सिपाही समेत मौजूद सभी लोग जैकेट, स्वेटर और टोपी पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विधायक ने कहा कि ऐसे मामलों से पुलिस की छवि खराब होती है और जनता का भरोसा डगमगाता है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सख्त रूप अपनाते हुए सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लोगों को तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो यह संदेश जाएगा कि पुलिस अपने ही कर्मचारियों को बचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं उन पर भी विभागीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने फिर भविष्यवाणी वाले अंदाज में कहा कि देख लेना अगले पांच साल में इन रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों के दिन बहुत खराब हो जाएंगे और ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे। विधायक ने ये भी कहा कि विभाग वीडियो को पुराना बताकर मामले से पाला ना झाड़े। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार या अवैध वसूली जैसी गतिविधियों को लोनी में किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने वर्तमान पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ की पुलिसिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

नंदकिशोर गुर्जर जूस में थूक मिलाने का मामला नंदकिशोर गुर्जर लोनी Nandkishor Gurjar News Ghaziabad Nand Kishor Gurjar Security Issue घूसखोर सिपाही नंदकिशोर गुर्जर की खबर लोनी सिपाही रिश्वत Loni Sipahi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मां जानकी की धरती पर महिला वोटर निर्णायक: पर प्रत्याशी बनने में फिसड्डी, 1952 से 2020 तक सिर्फ 8 महिला बनीं MLAमां जानकी की धरती पर महिला वोटर निर्णायक: पर प्रत्याशी बनने में फिसड्डी, 1952 से 2020 तक सिर्फ 8 महिला बनीं MLABihar Assembly Election 2025- मां जानकी की धरती सीतामढ़ी जिले में महिला मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी रही है और कई विधानसभा क्षेत्रों में वे निर्णायक भूमिका भी निभाती हैं। इसके बावजूद, जिले की राजनीतिक तस्वीर महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में निराशाजनक रही है। वर्ष 1952 से लेकर 2020 तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में, जिले से मात्र 8 महिलाओं को ही...
Read more »

Former Ministers Advice to Farmers: আত্মহত্যা না করে বিধায়ককে মেরে ফেলুন, কৃষকদের পরামর্শ খোদ প্রাক্তন মন্ত্রীর!Former Ministers Advice to Farmers: আত্মহত্যা না করে বিধায়ককে মেরে ফেলুন, কৃষকদের পরামর্শ খোদ প্রাক্তন মন্ত্রীর!Kill an MLA instead of dying by suicide: Ex-minister s bizarre advice to farmers
Read more »

बीजेपी के Ex MLA रामपाल मेघवाल ने किया अंता उपचुनाव लड़ने का एलान, किसका बिगड़ेगा खेल ?बीजेपी के Ex MLA रामपाल मेघवाल ने किया अंता उपचुनाव लड़ने का एलान, किसका बिगड़ेगा खेल ?भाजपा से बागी होकर पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल अंता उपचुनाव में नामांकन कर दोनों पार्टियों का समीकरण बिगाड़ने में लगे हैं.
Read more »

'या' जिल्ह्यात रात्रीस राजकारण चाले... मध्यरात्री 'त्या' चौघांची CM सोबत चर्चा; BJP प्रवेश निश्चित? पवारांना धक्का'या' जिल्ह्यात रात्रीस राजकारण चाले... मध्यरात्री 'त्या' चौघांची CM सोबत चर्चा; BJP प्रवेश निश्चित? पवारांना धक्काMaharashtra Politcs 4 MLA To Enter BJP: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी मध्यरात्रीनंतर या आमदारांची भेट घेऊन चर्चा केल्याचं सांगितलं जात आहे.
Read more »

Bihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजBihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजकसबा से कांग्रेस विधायक आफाक आलम ने टिकट कटने पर पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पप्पू यादव, कृष्णा अलावरू और शकील अहमद खान पर टिकट बेचने का आरोप लगाया और खुद को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी पर टिकटों की चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस भाजपा को वोट चोर कहती है, लेकिन खुद टिकट चोर...
Read more »

Bihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजBihar Politics: किसने-किसको टिकट बेची? आंख से छलका सीटिंग MLA का आंसू, जुबान ने उगला राजकसबा से कांग्रेस विधायक आफाक आलम ने टिकट कटने पर पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पप्पू यादव, कृष्णा अलावरू और शकील अहमद खान पर टिकट बेचने का आरोप लगाया और खुद को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी पर टिकटों की चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस भाजपा को वोट चोर कहती है, लेकिन खुद टिकट चोर...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:36