बटला हाउस डिमोलिशन केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोक
नई दिल्ली, 23 जून । दिल्ली के ओखला विधानसभा के अंतर्गत बटला हाउस में डीडीए की ओर से बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर करने वाले लोगों को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने डीडीए के ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ एक याचिका पर रोक लगा दी है।दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट में सात लोगों ने एक याचिका के जरिए डीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को चुनौती दी थी। इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए के ध्वस्तीकरण नोटिस पर रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। हाई कोर्ट के आदेश से उन सात लोगों को राहत मिली है, जिन्होंने डीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था।वकील फहद खान ने बताया कि सात लोगों ने याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया कि डीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर जो सर्वे हो रहा है, उसमें इन्हें बताया गया था कि इनका भी कुछ हिस्सा डिमोलिश किया जाएगा। इस वजह से वह दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे, क्योंकि उन्हें डीडीए की ओर से कोई नोटिस भी नहीं मिला था। इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।बता दें कि बटला हाउस में अब तक 70 से अधिक विवादित संपत्तियों को दिल्ली हाई कोर्ट या साकेत कोर्ट के आदेशों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से राहत मिल चुकी है।बटला हाउस इलाके में डीडीए की ओर से की जा रही डिमोलिशन कार्रवाई के खिलाफ दायर की गई एक याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 जून को बड़ा फैसला सुनाया था। डीडीए को नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने डिमोलिशन पर अंतरिम रोक लगा दी थी।हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। साथ ही अदालत ने डीडीए से डिमार्केशन रिपोर्ट पेश करने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि जिस संपत्ति पर नोटिस दिया गया है, वह वास्तव में विवादित खसरा नंबर के अंतर्गत आती है या नहीं।बटला हाउस में यूपी सिंचाई विभाग की जमीनों पर कई अवैध दुकानों को नोटिस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, डीडीए की ओर से 26 मई को नोटिस जारी हुआ था। नोटिस में लोगों को जगह खाली करने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस के जवाब में लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।लोगों का कहना है कि उन्हें तुरंत निकालने की साजिश रची जा रही है, जबकि नोटिस के बाद कम से कम 15 दिन का समय देना चाहिए था।--आईएएनएसएफएम/जीकेटी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में पेड़ों की कटाई मामले में SC सख्त, DDA अधिकारी अवमानना के दोषी करार; लगाया जुर्मानासुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के संरक्षित रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण डीडीए के अधिकारियों को अवमानना का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माना कि सड़क चौड़ी करने के लिए पेड़ों की कटाई की गई लेकिन डीडीए अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति नहीं ली जो कि 1996 के फैसले के तहत जरूरी थी। अदालत ने डीडीए अधिकारियों पर जुर्माना...
Read more »
दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाईदिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई
Read more »
पाकिस्तानी हिंदुओं को खाली करनी होगी यमुना किनारे की जमीन, दिल्ली हाई कोर्ट का राहत देने से इनकारदिल्ली हाई कोर्ट ने मजनू का टीला में बसे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को हटाने का आदेश दिया है। यमुना किनारे डीडीए की कार्रवाई से उन्हें राहत नहीं मिलेगी।
Read more »
बाटला हाउस में चलेगा बुलडोजर! सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाने से किया इनकारसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बटला हाउस ओखला में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई जुलाई में करने की बात कही है जिससे अवैध अतिक्रमण के नोटिस का सामना कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जस्टिस संजय करोल और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश नहीं...
Read more »
एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोकएयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोक
Read more »
Delhi: बटला हाउस डिमोलिशन पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, DDA से मांगी डिमार्केशन रिपोर्टबाटला हाउस इलाके में DDA के डिमोलिशन नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने DDA को नोटिस जारी कर डिमार्केशन रिपोर्ट मांगी है. फिलहाल डिमोलिशन कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी. दो अन्य याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार तक टाल दी गई है.
Read more »
