सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के संरक्षित रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण डीडीए के अधिकारियों को अवमानना का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माना कि सड़क चौड़ी करने के लिए पेड़ों की कटाई की गई लेकिन डीडीए अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति नहीं ली जो कि 1996 के फैसले के तहत जरूरी थी। अदालत ने डीडीए अधिकारियों पर जुर्माना...
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली के संरक्षित रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को राजधानी के रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के लिए अवमानना का दोषी ठहराया है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने पेड़ों की कटाई मामले में ये फैसला सुनाया है। हालांकि कोर्ट ने ये भी माना कि ये कटाई सड़क चौड़ी करने के उद्देश्य से की गई थी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन.
के. सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, डीडीए अधिकारियों ने क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की अनुमति देने से पहले सुप्रीम कोर्ट की अनुमति नहीं ली है और कोर्ट की अवमानना की है, जो कि 1996 के एक फैसले के तहत आवश्यक थी। कब का है मामला? यह मामला पिछले साल 3 फरवरी 2024 का है, जब मैदानगढ़ी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्विज्ञान संस्थान तक सड़क चौड़ी करने के लिए रिज क्षेत्र में पेड़ काटे गए। पीठ ने पेड़ों की कटाई मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उल्लंघन और दिल्ली के एलजी और आईएएस अधिकारी सुभाषिश पांडा की तरफ से डीडीए के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में आदेशों का जानबूझकर पालन न करने का आरोप लगाने वाली अवमानना याचिका पर फैसला सुनाया है। डीडीए अधिकारियों पर 25,000 का जुर्माना पीठ ने कहा कि यह मामला प्रशासनिक गलत निर्णय की श्रेणी में आता है और डीडीए अधिकारियों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने डीडीए को रिज क्षेत्र में रहने वाले अमीर व्यक्तियों पर टैक्स लगाने के लिए भी कहा, जिन्हें सड़क के चौड़ीकरण से लाभ हुआ है। वनरोपण के लिए समिति का गठन कोर्ट ने आगे व्यापक वनरोपण योजना की देखरेख के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और पैनल को निर्देश दिया कि वह पहुंच मार्ग के दोनों ओर घने पेड़ लगाना सुनिश्चित करें। 21 जनवरी को अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा था कि उसे याचिकाओं में कथित अवमानना की गंभीरता को देखने की जरूरत है। यह भी पढ़ें: धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई , सोसायटी वालों ने दर्ज कराई FIR; अब कोर्ट ने क्या कहा?
Supreme Court DDA Delhi Ridge Area Extensive Afforestation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Education: दिल्ली में स्कूल फीस पर लगेगी लगाम, 'फीस निर्धारण में पारदर्शिता विधेयक 2025' कैबिनेट से पारितDelhi Education: दिल्ली सरकार ने राजधानी के लाखों अभिभावकों को राहत दी है. मनमानी फीस बढ़ाने के मामले में सख्त कदम उठाया गया है.
Read more »
बांग्लादेश : अवमानना के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कारण बताओ नोटिसबांग्लादेश : अवमानना के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कारण बताओ नोटिस
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक, अप्रैल में टॉप-10 शहरों में रही शामिलदिल्ली में तमाम प्रयासों के बावजूद वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक है। अप्रैल महीने में दिल्ली प्रदूषण के मामले में देश में पांचवें स्थान पर रही। यहां पीएम 2.
Read more »
ग्रेटर नोएडा में 980 पेड़ों की कटाई पर एनजीटी सख्त, वन विभाग से मांगा स्पष्टीकरणराष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी ने ग्रेटर नोएडा में बंद पड़ी डीसीएम फैक्ट्री में 980 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई पर वन विभाग से जवाब मांगा है। काटे गए पेड़ों में बबूल यूकेलिप्टस और नीम शामिल हैं। विभाग ने लकड़ी जब्त कर ली है पर एनजीटी ने निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई के लिए नियामक ढांचे की कमी पर चिंता जताई। अगली सुनवाई 17 सितंबर को...
Read more »
बृजभूषण सिंह के खिलाफ पोक्सो मामले में दिल्ली की अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कीबृजभूषण सिंह के खिलाफ पोक्सो मामले में दिल्ली की अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
Read more »
Rishabh Pant fined: 27 करोड़ी ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, टीम के साथी भी आए लपेटे में, जानें वजहएलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पर मंगलवार को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है.
Read more »
