बंगाल में आज बाबरी की नींव रखने की तैयारी: निलंबित TMC विधायक के समर्थक सिर पर ईंट लेकर निकले; 3 हजार सुरक्...

Babri Masjid Foundation Stone Laying Murshidabad B News

बंगाल में आज बाबरी की नींव रखने की तैयारी: निलंबित TMC विधायक के समर्थक सिर पर ईंट लेकर निकले; 3 हजार सुरक्...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 170 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Babri Masjid Foundation Stone Laying Murshidabad Beldanga MLA Humayun Kabir TMC BJP Mamata live updates

निलंबित TMC विधायक के समर्थक सिर पर ईंट लेकर निकले; 3 हजार सुरक्षाबल तैनातपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं। उनके समर्थक सुबह से सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल की तरफ निकलने लगे हैं। बेलडांगा समेत आसपास का इलाका आज हाई अलर्ट पर है। कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा- कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने बेलडांगा और रानीनगर थाने के इलाके और आसपास सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस की कई टीमों समेत 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए हैं।कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने विधायक हुमायूं कबीर की टीम के साथ बैठक की थी। कबीर ने कहा कि वे शनिवार को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। पूरा कार्यक्रम प्रशासनिक गाइडलाइनों के मुताबिक ही किया जाएगा। हुमायूं ने बताया कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता आ रहे हैं। 25 बीघा में कार्यक्रम होना है। 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया है। 400 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 3 लाख से ज्यादा लोग इसमें जुटेंगे। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए 60 हजार से ज्यादा बिरयानी पैकेट तैयार कराए गए हैं। 3 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स व्यवस्था को संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल NH-12 के करीब है। ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पूरी तैयारी है।सुबह 10 बजे नमाज पढ़ी जाएगीकार्यक्रम से जुड़ी 7 तस्वीरें.

..बेलडांगा के कार्यक्रम के चलते मुर्शिदाबाद जिले में 3 हजार सुरक्षाबल की तैनाती की गई।तस्वीर बेलडांगा की है। यहां पर बाबरी शिलान्यास को लेकर लोगों की भीड़ पहुंचना जारी है।बेलडांगा में 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया।बाबरी जैसी मस्जिद की शिलान्यास की घोषणा के बाद तारीखों में पूरा विवादमुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कई जगहों पर बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर नजर आए। लिखा था- 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा। पोस्टर पर हुमायूं कबीर को आयोजनकर्ता बताया गया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया था। बीजेपी ने इसका विरोध किया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसका समर्थन किया।TMC ने मामले से खुद को अलग किया। बयान में कहा कि- कबीर की इस घोषणा से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। एक और पार्टी नेता ने कहा- हुमायूं कबीर ने यह विवाद इसलिए खड़ा किया है ताकी उन्हें रेठनगर सीट से विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सके। हुमांयु वर्तमान में मुर्शिदाबाद की भरतपुर विधानसभा से विधायक हैं।मामला बढ़ता देखा TMC ने विधायक हुमायूं कबीर को सस्पेंड कर दिया। कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम ने कहा- पार्टी सांप्रदायिक राजनीति में विश्वास नहीं करती। पार्टी एक्शन पर हुमायूं ने कहा- मैं अपने बाबरी मस्जिद वाले बयान पर कायम हूं। 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी की भी घोषणा करूंगा। विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा। मैं उन दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। 25 नवंबर को TMC विधायक हुमायूं कबीर ने कहा था कि हम 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। 3 साल में इसका निर्माण पूरा होगा।TMC से निकाले जाने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा था- मैं 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करूंगा। यह मेरा निजी मामला है। किसी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मुझे पहले भी 2015 में छह साल के लिए निलंबित किया था। अब फिर, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना। वे जो करना चाहें, करें।1992- 6 दिसंबर को अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी विवादित ढांचे को कार सेवकों ने ध्वस्त कर दिया था।आर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बाबरी ढांचे वाली जगह पर मंदिरनुमा संरचना मिलने का दावा किया गया। मुस्लिम पक्ष ने इसे चुनौती दी।30 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया, जिसमें विवादित भूमि को तीन हिस्सों में बांटने का आदेश दिया गया। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि 2.77 एकड़ की विवादित जमीन रामलला की जन्मभूमि है। मुस्लिम पक्ष को बाबरी ढांचे के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया।22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। रामलला के गर्भगृह के दर्शन औपचारिक रूप से शुरू हुए।राम मंदिर से 25 किमी दूर धन्नीपुर मस्जिद के पास बाबरी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर से करीब 25 किमी दूर, अयोध्या में सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में मुस्लिम पक्ष को 5-एकड़ की वैकल्पिक जमीन आवंटित की गई थी। हालांकि, अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अनुसार, प्रस्तावित जमीन पर मस्जिद और सामुदायिक सुविधाओं का निर्माण प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से मस्जिद के लेआउट प्लान को मंजूरी नहीं मिली है। यानी सरकारी विभागों ने NOC नहीं दी है।ममता बोलीं- चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन गया, यह निष्पक्ष संस्था नहीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा। यह ‘बीजेपी आयोग’ बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बंगाल में चुनौती दी गई, तो वे पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला देंगी।हरियाणा में ठंडी हवाओं से छुटी कंपकपी, पाला जमाकानपुर की रातें लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडीहिमाचल के 14 शहरों में 5°C से नीचे गिरा तापमानयूपी में पारा 4°C गिरा, कानपुर सबसे ठंडाप्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर पारा 5.7 डिग्री पहुंचा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TMC ने हुमायूं कबीर को किया सस्पेंड, बंगाल में बाबरी बनाने का किया था ऐलानTMC ने हुमायूं कबीर को किया सस्पेंड, बंगाल में बाबरी बनाने का किया था ऐलानतृणमूल कांग्रेस ने बागी नेता हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया है. टीएमसी का आरोप है कि हुमायूं कबीर बीजेपी की मदद से सांप्रदायिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
Read more »

ममता का सिरदर्द बढ़ा रहे हुमायूं , पहले बाबरी पर अड़े अब सस्पेंड होने के बाद किया बड़ा ऐलानममता का सिरदर्द बढ़ा रहे हुमायूं , पहले बाबरी पर अड़े अब सस्पेंड होने के बाद किया बड़ा ऐलानMurshidabad Big Breaking: TMC विधायक हुमायूं कबीर के भड़काऊ भाषण और बाबरी मस्जिद को दोबारा बनाने के एलान पर राज्यपाल ने एक्शन लेने की बात की थी. जिसके बाद ममता बनर्जी ने TMC पार्टी से उनको सस्पेंड कर दिया है.
Read more »

संसद में TMC सांसद बोले- मैं बंगाली, हिंदी कैसे समझूंगा: वित्तमंत्री का जवाब- तमिल बोलूं या हिंदी-अंग्रेजी,...संसद में TMC सांसद बोले- मैं बंगाली, हिंदी कैसे समझूंगा: वित्तमंत्री का जवाब- तमिल बोलूं या हिंदी-अंग्रेजी,...;Finance Minister Nirmala Sitharaman Vs TMC Parliament Controversy.
Read more »

हुमायूं का 6 दिसंबर को मस्जिद बनाने का ऐलान, TMC विधायक बोले - BJP का एजेंटहुमायूं का 6 दिसंबर को मस्जिद बनाने का ऐलान, TMC विधायक बोले - BJP का एजेंटहुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के नाम पर 6 दिसंबर को मस्जिद बनाने के ऐलान पर विवाद छिड़ गया है। TMC विधायक इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं और बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगा रहे हैं। पार्टी ने इस मामले में जांच बिठाई है।
Read more »

Hooghly: সাংসদের সঙ্গে দ্বন্দ্বের মাঝেই এবার বিধায়ককে পায়ে হাত দিয়ে প্রণাম বিক্ষুব্ধ কাউন্সিলরের! যতকাণ্ড চুঁচুড়ায়...Hooghly: সাংসদের সঙ্গে দ্বন্দ্বের মাঝেই এবার বিধায়ককে পায়ে হাত দিয়ে প্রণাম বিক্ষুব্ধ কাউন্সিলরের! যতকাণ্ড চুঁচুড়ায়...TMC Councillor bows down to Party MLA Asit Majumder in Chinsurah
Read more »

Calcutta High Court Orders Bengal Govt To Prevent Tension Over Babri Masjid Event In MurshidabadCalcutta High Court Orders Bengal Govt To Prevent Tension Over Babri Masjid Event In MurshidabadThe Calcutta High Court’s order comes as suspended TMC MLA Humayun Kabir plans to lay the foundation stone of a mosque named “Babri Masjid” in Murshidabad’s Beldanga on Saturday.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:18