Rahul Bhatia Networth: इंडिगो एयलाइन के क्राइसिस के बीच इसकी पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के मालिक को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लेकिन क्या आपको पता है 73000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक राहुल भाटिया का देश में और क्या-क्या कारोबार है.
IndiGo Airlines: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कुछ दिन से भारी संकट से गुजर रही है. पहले फ्लाइट डिले, उसके हर दिन 100-200 फ्लाइट कैंसिल होने का यह सिलसिला शुक्रवार को बढ़कर 1000 उड़ानों के रद्द होने तक पहुंच गया.
दिल्ली से लेकर मुंबई एयरपोर्ट तक पर हालात सामान्य नहीं रहे. लाखों यात्री परेशान...किसी का अपनों से मिलने का दर्द तो किसी को छुट्टियां बेकार होने की शिकन. सरकार ने हालात को सामान्य करने के लिए तुरंत प्रभाव से नए लागू किये गए एफडीटीएल को होल्ड पर डाल दिया है. इसके बाद शनिवार से हालात सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है. दो लाख करोड़ से ज्यादा का मार्केट कैप इसके सबके बीच आपके मन में यह तो आया होगा कि आखिर इतनी बढ़ी एयरलाइन, जिसका मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. आखिर उसका मालिक कौन है? जी हां, यह सवाल सामान्य है... आपको बता दें इंडिगो एयरलाइंस की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने मिलकर शुरू किया था. लेकिन 2025 में एयरलाइन का असली कंट्रोल राहुल भाटिया के पास है. उनकी कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज सबसे बड़ी प्रमोटर है. दूसरी तरफ राकेश गंगवाल ने धीरे-धीरे इंडिगो में अपना हिस्सा बेच दिया है. गंगवाल फैमिली के पास 13.5% का हिस्सा पहले गंगवाल फैमिली के पास 35% से ज्यादा शेयर थे, लेकिन 2025 में कई बार की बिक्री के बाद अब उनके परिवार के पास महज 13.5% का हिस्सा बचा है. राकेश गंगवाल की कुल नेट वर्थ करीब 48,000 करोड़ रुपये है, जबकि राहुल भाटिया की नेटवर्थ करीब 73,000 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से इंडिगो के असली मालिक राहुल भाटिया ही हैं. इंडिगो के पास मौजूदा समय में 434 प्लेन हैं और एयरलाइन हर दिन 2,300 से ज्यादा फ्लाइट का संचालन करती है. इस कारण यह देश की नंबर-1 एयरलाइन बन गई है. लेकिन राहुल भाटिया ने एविएशन के अलावा भी कई सेक्टर में कदम रखा है. यह भी पढ़ें: इंडिगो की 1000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, एयरलाइन का Sorry... कब तक नॉर्मल होंगे हालात? हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भाटिया का दबदबा एयरलाइन सेक्टर के अलावा भाटिया का हॉस्पिटैलिटी में भी दबदबा है. इंटरग्लोब होटल्स फ्रांस की एकॉर के साथ मिलकर 60:40 के रेश्यो में ज्वाइंट वेंचर रन करती है, यह देश में 21 होटल रन करती है. इनमें आईबिस और नोवोटेल ब्रांड शामिल हैं. मौजूदा समय में इसके 16 होटल ऑपरेशनल हैं, आने वाले चार से पांच साल में करीब 4000 रूम्स का प्लान है. इसके अलावा भाटिया ने 2022 में UPS के साथ ज्वाइंट वेंचर मूविन को लॉन्च किया, यह देश में लॉजिस्टिक्स का नया नाम है. इसका फोकस कार्गो और सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर है. एविएशन से जुड़कर इसका फास्ट डिलीवरी का वादा है. यह भी पढ़ें: IndiGo Crisis: इंडिगो की 1000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, एयरलाइन का Sorry... कब तक नॉर्मल होंगे हालात? ये काम भी करते हैं इंडिगो के मालिक ट्रैवल रिलेटेड सर्विसेज में एयरलाइन मैनेजमेंट, एडवांस्ड पायलट ट्रेनिंग और एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियरिंग शामिल हैं. ये इंडिगो के साथ ही दूसरे एयरलाइंस को भी सर्विस देते हैं. राहुल भाटिया के गुरुग्राम में इंडिगो के ऑफिस के पास तीन रेस्टोरेंट्स भी हैं. इसके अलावा उनका हालिया बिजनेस अलोनओएस है, यह एक AI स्टार्टअप जो एविएशन और बाकी सेक्टर में स्मार्ट सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है. इस तरह इंटरग्लोब एविएशन 60,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है.
Indigo Rahul Bhatia Networth इंडिगो एयलाइन इंटरग्लोब एविएशन Indigo Airlines Interglobe Aviation Ltd Rakesh Gangwal Rahul Bhatia Indigo Flights No Indigo Crisis Indigo Owner Indigo Flight Delay Indigo News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana, Jammu Kashmir Election Results को लेकर Gaurav Bhatia ने Rahul Gandhi पर कसा तंजAssembly Election Result: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है...आज मालूम हो जाएगा कि इन 2 राज्यों में किसकी सरकार बन रही हैं...इसी बीच जलेबी का जिक्र भी जोरो से हो रहा है...हरियाणा ऑफिस के बाहर जलेबी बांटी जा रही है...इस नजारे को देखते हुए बीजेपी नेता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने चुटकी ली है...
Read more »
Priyanka Gandhis Assets, Networth: Who Is Richer - Rahul Gandhi Or Priyanka?Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra filed her nomination papers for the Wayanad Lok Sabha bypolls on Tuesday.
Read more »
सस्ते में फ्लाइट की सैर कराने वाले IndiGo के राहुल भाटिया की भागी नेट वर्थ, पहुंची ₹88 हजार करोड़ के पारRahul Bhatia Net Worth इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और मुनाफे वाली एयरलाइन है। इसके सह-संस्थापक राहुल भाटिया की नेटवर्थ में भारी उछाल आया है। Forbes के अनुसार उनकी नेटवर्थ 10.
Read more »
ग्रामोदय योजना: DDA ने 252 गांवों को दिए PNG कनेक्शन, लगभग 73,000 उपभोक्ताओं को हुआ लाभदिल्ली विकास प्राधिकरण डीडीए ने दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत 252 गांवों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान किए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ी है। इस पहल के अंतर्गत 73,981 उपभोक्ताओं को कनेक्शन मिले हैं। ₹860 करोड़ की 854 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल है। इस योजना का उद्देश्य...
Read more »
Indigo: 434 विमान, 10 हजार क्रू फिर भी सेवा रद्द, देश की आधी उड़ानें संभालने वाली इंडिगो क्यों संकट में?देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इस वक्त गंभीर संकट से गुजर रही है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। जिन्हें लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी की समस्या झेलनी पड़ रही
Read more »
Indigo: 434 विमान, 10 हजार क्रू, फिर भी सेवा रद्द; देश की आधी उड़ानें संभालने वाली इंडिगो क्यों संकट में?देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इस वक्त गंभीर संकट से गुजर रही है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। जिन्हें लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी की समस्या झेलनी पड़ रही
Read more »
