बिहार / फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ी तेजप्रताप की कार, शीशा टूटा तो बाउंसरों ने पीटा LokSabhaEelctions2019 VotingRound7 votinginBihar TejasviYadav SonofLalu
फोटोग्राफर को पीटता तेजप्रताप का बाउंसर।वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते रविशंकर प्रसाद।वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।वोट डालते रामकृपाल यादव।वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते नीतीश कुमार।वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते सुशील मोदी।वोट डालने के बाद सेल्फी लेती युवती।पटना साहिब और पाटलिपुत्र पर सबकी नजर, शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से 8 निर्वाचन क्षेत्र में 1 करोड़ 52 लाख 52 हजार 608 मतदाता हैंसातवें और अंतिम चरण के लिए रविवार सुबह सात बजे से बिहार के आठ सीटों पर मतदान शुरू हो गया। वेटनरी कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर तेजप्रताप यादव वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उसकी कार का पहिया फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ गया। बचाव में फोटोग्राफर ने खिड़की पर हाथ मारा, जिससे कांच टूट गया। तेजप्रताप के बाउंसरों ने फोटोग्राफर को पीटा। साथी मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। इसके बाद तेजप्रताप ने कहा कि उनपर जानलेवा हमला हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन के पास स्थित मतदान केंद्र पर बेटे निशांत के साथ वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव इतना लंबा नहीं होना चाहिए। दो चरण के बीच लंबा गैप था। इस संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। सर्वसहमति के लिए मैं सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखूंगा। इतनी ज्यादा गर्मी है। पोलिंग बूथ पर वोटरों के लिए छांव की व्यवस्था की नहीं होती। लोगों को तेज धूप में वोट डालना पड़ता है। चुनाव फरवरी-मार्च या अक्टूबर-नवंबर में होना चाहिए। कम से कम चरण में चुनाव हो। इस मामले में सभी लोग एकमत हो जाएं तो बहुत अच्छा होगा। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने अपने काम लोगों को गिनाए हैं। केंद्र सरकार ने जो सहायता कि है उसकी भी चर्चा की है। हमारी ख्वाहिश तो यही है कि फिर से एनडीए की सरकार बने। पटना के बूथ नं.
160 पर मतदान करने राबड़ी देवी और मीसा भारती पहुंची। राबड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता को भ्रमित किया है। जनता जवाब देगी। नीतीश कुमार साध्वी प्रज्ञा के बयान की निंदा करते हैं। उन्हें इतनी ही तकलीफ है तो सरकार से अलग हो जाना चाहिए था। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था। ग्रामीणों ने नालंदा जिले के राजगीर के चंदौरा में बीडीओ रंजन लाल निगम के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी को तोड़ दिया। वे मतदान का बहिष्कार करने वालों को समझाने गए थे। आरा के बड़हरा के एकौना में बूथ संख्या 49 और 50 पर पुलिस पर पथराव हुआ है। पथराव से एक सिपाही का सिर फट गया। एक एएसआई भी घायल हुए हैं। हंगामा बोगस वोट डालने को लेकर हुआ। पथराव के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते मतदान बाधित हुआ। भोजपुर जिले के बड़हरा में स्थित बूथ संख्या 99 पर विधायक सनोज यादव के पिता और विधायक समर्थकों के साथ पुलिस के बीच झड़प हुई। हंगामे के चलते कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए मतदाता पर्ची में राजद नेता तेजस्वी यादव की फोटो बदली मिली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर. श्रीनिवास ने डीएम को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पटना के राजेंद्रनगर स्थिति बूथ नं. 49 पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने पुराने दिनों को याद दिलाया। कहा कि पहले चुनाव के दौरान हिंसा होती थी। बूथ कैप्चरिंग शब्द बिहार की देन है। राजद और कांग्रेस के लोग बूथ लूटते थे। मैं टी. एन. शेषन को धन्यवाद देता हूं, जिनके चलते इसपर लगाम लगा। आज चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। ईवीएम पर सवाल उठाकर वे फिर से बैलट पेपर वाले दिन लाना चाहते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के मालसलामी में बूथ संख्या 272 पर ईवीएम खराब हो गया है। दीघा के बूथ नं. 50 पर भी ईवीएम खराब।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई के दादर पुलिस कंपाउंड में भयंकर आग, 15 साल की लड़की की मौतयह हादसा दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ. आग लगने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक वायरिंग के कारण आग फैल गई. मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद है.
Read more »
अगर नहीं हैं जेब में पैसे तो भी कर सकते हैं देश-विदेश की सैर, ये बैंक दे रहे हैं पैसा– News18 हिंदीअगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां से पैसा लेकर आप आराम से घूमने जा सकते हैं. इस पैसे को आप बाद में हर महीने की EMI कराकर चुका सकते हैं.
Read more »
एयर स्ट्राइक पर पीएम के 'बादलों' वाले बयान से सोशल मीडिया पर आया 'तूफान'...नई दिल्ली। एक तरफ सूरज के तेज तेवर हैं तो वहीं लोकसभा चुनाव भी अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुके हैं। नेताओं, मंत्रियों के बयान इन सरगर्मियों को और बढ़ा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक इंटरव्यू में एयर स्ट्राइक पर दिए 'बादलों' वाले बयान से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। इसे लेकर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम भी वायरल हो रहे हैं।
Read more »
इन राशियों के आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने के हैं आसारHoroscope Today, May 14, 2019 (आज का राशिफल): मीन राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। आय में भी कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है।
Read more »
किम जोंग के उत्तर कोरिया में खाने की हुई कमी, संयुक्त राष्ट्र ने की मदद की अपील– News18 हिंदीलगातार खराब होती उत्तर कोरिया की स्थिति को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने दुनिया भर से उत्तर कोरिया के लिए मदद की अपील की है.
Read more »
MP Board Result 2019 Live Updates: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, इन 3 तरीकों से देखें रिजल्टमध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) 11 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MP Board Class 10, 12 Result) जारी कर देगा. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MP Board 10th, 12th Result) एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in हैं, जिन पर जाकर आप अपना रिजल्ट (MP Board Result 2019) चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड की वेबसाइट्स के अलावा स्टूडेंट्स थर्ड पार्टी वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MP Results 2019) आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो सकती है लेकिन स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई तरीके हैं जिनकी मदद से वे रिजल्ट (MP Board 10th Result 2019) देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर आप indiaresults.com और examresults.net पर जाकर रिजल्ट (MP Board 12th Result 2019) चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप बिना इंटरनेट पर एक एसएमएस कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप से भी रिजल्ट देख सकते हैं. आइये जानते हैं रिजल्ट चेक करने के सभी तरीके और लाइव अपडेट...
Read more »
श्रीलंका हमले के आरोपी पर बड़ा खुलासा, रह चुका है भारतीय एजेंसियों के रडार परश्रीलंका में ईस्टर पर हुए सिलसिलेवार धमाके का मुख्य आरोपी आदिल अमीज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आदिल भारतीय खुफिया एजेंसियों के रडार पर रह चुका है.
Read more »
12वीं के टॉपर दीपक के पापा राजमिस्त्री तो पलक के पिता हैं टेलरदैनिक भास्कर प्लस एप से दीपक ने साझा किए अपने अनुभव | HBSE Haryana Board Class 12th Results: Meet HBSE 12th toppers, Check Marks on bseh.org.in and indiaresult.in
Read more »
श्रीलंका: मुस्लिम महिलाओं ने जंगल में ली पनाहईस्टर पर हुए चरमपंथी हमलों के बाद श्रीलंका में मुस्लिमों पर लगातार हमले बढ़े हैं.
Read more »
BHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीमोबाइल फोन से फंड ट्रांसफर करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आइए जानें BHIM ऐप के नए फीचर्स के बारे में...
Read more »
